Hindi NewsBihar NewsBihar Chunav What did Prashant Kishor say about Asaduddin Owaisi that enraged AIMIM
अपनी सलाह अपने पास रखें, ओवैसी पर ऐसा क्या बोले प्रशांत किशोर कि भड़की AIMIM

अपनी सलाह अपने पास रखें, ओवैसी पर ऐसा क्या बोले प्रशांत किशोर कि भड़की AIMIM

संक्षेप:

AIMIM ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इधर, जन सुराज ने राज्य की सभी 243 सीटों पर दावा पेश किया है। बिहार में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान होंगे और 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी।

Wed, 29 Oct 2025 10:12 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

AIMIM यानी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन अब जुन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर से नाराज नजर आ रही है। पार्टी का कहना है कि सांसद असदुद्दीन ओवैसी का नाम लेकर किशोर अपनी राजनीतिक छवि चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। जन सुराज नेता ने हाल ही में ओवैसी को सीमांचल के बजाए हैदराबाद पर फोकस करने की सलाह दे दी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा, 'दुनिया में सबसे आसान काम सलाह देना है...। मैं प्रशांत किशोर से कहना चाहता हूं कि अपनी सलाह अपने पास ही रखें...। वह खुद डरे हुए हैं कि चुनाव नहीं लड़ रहे हैं...। प्रशांत किशोर हों, राजद हो, कांग्रेस हो या जदयू हो, सीमांचल में ओवैसी की यात्रा में लाखों लोगों को देखने के बाद इन लोगों के पेट में दर्द होने लगा है...।'

उन्होंने कहा, 'प्रशांत किशोर ओवैसी के नाम का इस्तेमाल कर अपनी राजनीतिक छवि मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह उनका डर और घबराहट दिखा रहा है।'

क्या बोले थे प्रशांत किशोर

किशोर ने कहा था, 'ओवैसी साहब मेरे दोस्त हैं, लेकिन मेरी सलाह है कि उन्हें हैदराबाद संभालना चाहिए। अपना गढ़ हैदराबाद संभालें और सीमांचल आकर बेवजह कंफ्यूजन न बढ़ाएं। अगर आप हैदराबाद संभालते और वहां के मुसलमानों का भला करते, तो अच्छा होता।'

उन्होंने कहा, 'इस बार सीमांचल के मुसलमानों को 2020 में की गई गलती को नहीं दोहराना चाहिए। ओवैसी साहब बहुत सम्मानित हैं और पढ़े लिखे हैं, लेकिन उन्हें हैदराबाद में रहने दीजिए। यहां हैदराबाद से लाकर नेता को स्थापित करने की जरूरत नहीं है।'

क्या है तैयारी

AIMIM ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इधर, जन सुराज ने राज्य की सभी 243 सीटों पर दावा पेश किया है। बिहार में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान होंगे और 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।