Hindi NewsBihar NewsBihar chunav Smriti Irani helicopter not take off BJP leader entered into crowd in Bhagalpur know incident
Bihar Chunav: जब नहीं उड़ा स्मृति ईरानी का हेलीकॉप्टर, भीड़ में चली गईं बीजेपी नेत्री; पूरा मामला समझिए

Bihar Chunav: जब नहीं उड़ा स्मृति ईरानी का हेलीकॉप्टर, भीड़ में चली गईं बीजेपी नेत्री; पूरा मामला समझिए

संक्षेप: Bihar Chunav: भागलपुर के बाखरपुर दियारा स्थित स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद स्मृति ईरानी का हेलीकॉप्टर काफी देर तक हेलीपैड पर खड़ा रहा। बताया गया कि उसका फ्यूल खत्म हो गया था।

Mon, 10 Nov 2025 12:49 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, पीरपैंती (भागलपुर), निज प्रतिनिधि
share Share
Follow Us on

Bihar Chunav:भाजपा नेत्री सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अश्विनी कुमार चौबे के साथ रविवार को बाखरपुर दियारा में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान स्मृति ईरानी ने लालू-रबड़ी राज पर जमकर हमला बोला। लौटते वक्त उनका हेलीकॉप्टर तेल खत्म हो जाने के कारण काफी देर तक नहीं उड़ पाया। इस दौरान स्मृति ईरानी भीड़ के बीच चली गईं और लोगों से मिलते जुलते समय बिताया। भागलपुर में दूसरे चरण में 11 नवंबर(मंगलवार को) मतदान है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भाषण में स्मृति ईरानी ने कहा का लालू यादव के कालखंड में क्या स्थिति थी यह सभी जानते हैं। सड़क, स्वास्थ्य की व्यवस्था चरमरा गई थी। अपराध, अत्याचार, अनाचार बढ़ा हुआ था। कोई सुरक्षित नहीं था। लालू ने अपने कालखंड में बिहार को लालटेन दिया था। लेकिन जब मोदी-नीतीश की जोड़ी बनी तो घर-घर बिजली दी गई। नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी मिलकर बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं। फिर से एनडीए सरकार आएगी तो विकास की रफ्तार और तेज हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:बिहार में किसकी बनेगी सरकार? दूसरे चरण से होगा तय; NDA की 66 सीटें दांव पर
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

स्मृति ईरानी के हेलीकॉप्टर का फ्यूल हुआ खत्म

भागलपुर के बाखरपुर दियारा स्थित स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद स्मृति ईरानी का हेलीकॉप्टर काफी देर तक हेलीपैड पर खड़ा रहा। बताया गया कि उसका फ्यूल खत्म हो गया था। जिस कारण प्रत्याशी के साथ वे उपस्थित भारी भीड़ से मिलने पहुंचीं तथा घूम-घूमकर सभी से समर्थन भी मांगा। इसके बाद वे और अश्विनी चौबे हेलीकॉप्टर के बाहर फ्यूल भरे जाने के इंतजार में काफी देर तक खड़े रहे।

बेटी के ब्याह के लिए सरकार 21 हजार देगी

स्मृति ने कहा कि लालू के समय में अपराध था, नौकरी नहीं थी। सुरक्षा नहीं थी। परन्तु नीतीश मोदी ने 50 लाख नौकरी दी है तथा चुनाव के बाद एक करोड़ को नौकरी देने का संकल्प है। जबकि गरीबों की बेटी के ब्याह के लिए सरकार 21 हजार देने जा रही है। मोदी ने कोरोना काल में तीन-तीन इंजेक्शन मुफ्त दिए। गरीबों को पांच किलो अनाज मुफ्त दे रहे हैं। आयुष्मान कार्ड दिया। पानी, बिजली और अस्पताल दिया। सड़कों का जाल बिछाया। गरीबों को सुंदर आशियाना दिया। प्रथम चरण के चुनाव में भी जनता ने अत्यधिक वोटिंग कर विपक्ष के सारे आरोपों को झूठा और निराधार साबित कर करारा जवाब दिया है। वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी कांग्रेस एवं राजद पर जमकर भड़ास निकाली।

ये भी पढ़ें:प्रचार थमा, अब भगवान की शरण में नेता जी; मोहन यादव, नित्यानंद समेत कई मंदिर में
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।