Hindi NewsBihar Newsbihar chunav rjd joins former mp mla Santosh Kaushwaha former leader Rahul Sharma Chanakya jdu Nitish Kumar Tejashwi
एक पूर्व सांसद, एक पूर्व विधायक, एक सांसद का बेटा; नीतीश की जेडीयू को तेजस्वी का ट्रिपल झटका

एक पूर्व सांसद, एक पूर्व विधायक, एक सांसद का बेटा; नीतीश की जेडीयू को तेजस्वी का ट्रिपल झटका

संक्षेप: बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, पूर्व विधायक राहुल शर्मा और सांसद के बेटे चाणक्य प्रकाश रंजन को अपनी पार्टी में शामिल कर नीतीश कुमार की जेडीयू को बड़ा झटका दिया।

Fri, 10 Oct 2025 05:35 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव के राजनीतिक रणभूमि में तेजस्वी यादव की आरजेडी ने शुक्रवार को नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को एक के बाद एक तीन झटके दिए। पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, जेडीयू के पूर्व विधायक राहुल शर्मा और जेडीयू सांसद गिरधारी यादव के बेटे चाणक्य प्रकाश रंजन आरजेडी में शामिल हो गए

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

संतोष कुशवाहा धमदाहा विधानसभा सीट से लेसी सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, राहुल शर्मा घोसी विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी की ओर से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। यह कदम आरजेडी द्वारा भूमिहार समाज के बड़े नेताओं को साधने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

मगध क्षेत्र में भी पैठ मजबूत करना चाह रहे तेजस्वी

मगध क्षेत्र में अपनी पैठ रखने वाले राहुल शर्मा के पिता जगदीश शर्मा 1977 से 2009 तक लगातार घोषी सीट से विधायक रहे और 2009 में सांसद बने। उनकी पत्नी शांति शर्मा उपचुनाव के जरिए विधायक बनीं, जबकि राहुल शर्मा 2010 2015 तक घोषी सीट से विधायक रहे। जगदीश शर्मा आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पुराने मित्र रहे हैं, इसीलिए उनके बेटे का आरजेडी में शामिल होना राजनीतिक हलकों में बड़ी चर्चा का विषय है।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

कुशवाहा समुदाय के बड़े नेताओं को साथ ला रहे तेजस्वी

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू को लगातार झटके लग रहे हैं। पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय के बाद अब पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा भी पार्टी छोड़ छोड़ चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, संतोष कुशवाहा अपनी अनदेखी से नाराज थे और अब तेजस्वी यादव की आरजेडी में शामिल होकर धमदाहा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। आरजेडी ने कुशवाहा समुदाय के बड़े नेताओं को साधने की रणनीति के तहत अजय कुशवाहा को भी पार्टी में शामिल करने की कवायद तेज कर दी है। अजय कुशवाहा को वैशाली विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

सीटों के बंटवारे पर फैसला अटका

बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर अभी महागठबंधन और एनडीए में कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन नेताओं के पाला बदलने और नए समीकरण बनते ही राजनीतिक माहौल और अधिक रोचक हो गया है। तेजस्वी यादव की आरजेडी के लिए यह जोड़ नीतीश कुमार की जेडीयू के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।