Hindi NewsBihar Newsbihar chunav result aimim and bsp ahead of prashant kishor jan suraj
बिहार में पीके फ्लॉप पर असदुद्दीन ओवैसी चमक उठे, मायावती के लिए भी खुशखबरी

बिहार में पीके फ्लॉप पर असदुद्दीन ओवैसी चमक उठे, मायावती के लिए भी खुशखबरी

संक्षेप: बिहार में एक बार फिर नीतीश और मोदी की जोड़ी सुपरहिट हो गई है। एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे तक की गिनती के मुताबिक एनडीए 190 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है तो महागठबंधन 50 के नीचे सिमटती दिख रहा है।

Fri, 14 Nov 2025 03:33 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार में एक बार फिर नीतीश और मोदी की जोड़ी सुपरहिट हो गई है। एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे तक की गिनती के मुताबिक एनडीए 190 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है तो महागठबंधन 50 के नीचे सिमटती दिख रहा है। वहीं, तीसरी ताकत के रूप में पूरा जोर लगाने वाले प्रशांत किशोर का खाता खुलना भी मुश्किल दिख रहा है। दिलचस्प यह है कि बिहा चुनाव में पीके से कम चर्चित रहे असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम छह और मायावती की पार्टी बपसा एक सीट पर आगे चल रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीमांचल में फिर ओवैसी ने दिखाया दम

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने एक बार फिर सीमांचल में अपना दम दिखाया है। ओवैसी की पार्टी छह सीटों पर आगे चल रही है। जोकीहाट से मोहम्मद मुर्शिद आलम, बहादुर गंज से मोहम्मद तौसीफ आलम, ठाकुरगंज से गुलाम हसनैन, कोचाधामन से मोहम्मद सरवर आलम, आमौर से अख्तरुल ईमान, बायसी से गुलाम सरवर आगे चल रहे हैं।

मायावती के लिए भी खुशखबरी

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को भी बिहार से खुशखबरी मिलती दिख रही है। रामगढ़ सीट पर हाथी की मस्त चाल ने भाजपा और आरजेडी को पछाड़ दिया। बसपा उम्मीदवार सतीश कुमार सिंह यादव लगातार आगे चल रही है।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

पीके को सबसे बड़ा झटका

बिहार चुनाव में सबसे बड़ा झटका प्रशांत किशोर को लगता दिख रहा है। गिनती शुरू होने के बाद शुरुआती एक घंटे में पीके की पार्टी कुछ सीटों पर बढ़त बनाते हुए दिखी, लेकिन इसके बाद सभी उम्मीदवार पिछड़ गए। महीनों की मशक्कत के बाद भी पीके किसी भी सीट पर खाता खोलते नहीं दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर क्या अपनी बात पर कायम रहेंगे, राजनीति छोड़ने वाली शर्त हार गए
Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।