Hindi NewsBihar Newsbihar chunav non government employee vote cast by postal ballot complain to dm in muzaffarpur
बिहार चुनाव: पटना में महिलाओं को वोट डालने से रोका, मुजफ्फरपुर में बैलेट पेपर से मतदान की शिकायत

बिहार चुनाव: पटना में महिलाओं को वोट डालने से रोका, मुजफ्फरपुर में बैलेट पेपर से मतदान की शिकायत

संक्षेप:

बिहार चुनाव: मुजफ्फरपुर में मिठनपुरा स्थित बूथ संख्या 284 पर एक व्यक्ति ने शिकायत की है कि उनका वोट पोस्टल बैलेट से गिरा दिया गया है जबकि वह सरकारी कर्मचारी नहीं हैं।

Nov 06, 2025 08:39 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

बिहार के 18 जिलों में वोटिंग हो रही है। मतदान सुबह 7 बजे ही शुरू हो गया। कई बूथों पर वोटरों की लंबी कतारें देखने को मिली है। इस बीच मुजफ्फऱपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां एक शख्स ने डीएम से शिकायत की है कि उनका वोट किसी ने पोस्टल बैलेट से डाल दिया। दिलचस्प बात यह है कि जिस शख्स का वोट पोस्टल बैलेट से डाला गया है वो सरकारी कर्मचारी भी नहीं हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुजफ्फरपुर में मिठनपुरा स्थित बूथ संख्या 284 पर एक व्यक्ति ने शिकायत की है कि उनका वोट पोस्टल बैलेट से गिरा दिया गया है जबकि वह सरकारी कर्मचारी नहीं हैं। अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जब वह वोट डालने बूथ पर पहुंचे तो बताया गया कि उनका वोट पोस्टल बैलेट से पहले ही डाल दिया गया है। इस पर नाराज होकर उन्होंने डीएम और अन्य अधिकारी से शिकायत की है।

ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत कहां करें, साढ़े चार लाख जवान हैं तैनात

पटना में दो महिलाओं को वोट डालने से रोका

इधऱ पटना में दो महिलाओं ने दावा किया कि उन्हें पहले चरण के चुनाव में वोट ही नहीं डालने दिया गया। हालांकि, निर्वाचन आयोग ने अब साफ किया है कि इस मामले को सुलझा लिया गया है। वोट डालने आईं श्रेया मेहता ने कहा कि बीएलओ ने हमें स्लिप नहीं दिया। हमें यह कहा गया कि हम स्लिप डाउनलोड करें वरना हमें वोट नहीं देने दिया जाएगा। मेरे पास मेरा वोटर कार्ड था और मेरा नाम भी यहां वोटर लिस्ट में था। मेरा सीरियल नंबर 17 है। हम सुबह 6.30 बजे से इंतजार कर रहे थे। अब हमें वापस जाने के लिए कहा गया है।

इसी तरह अनुपमा शर्मा ने कहा कि मुझे वोट डालने की अनुमति नहीं दी गई। मेरे पास स्लिप नहीं है। मेरे नाम मतदाता सूची में था। मेरे पास मेरा आईडी कार्ड भी है। मैं अब अपना मतदान नहीं करूंगी। यह पहला मौका है जब हम इस तरह के हालत का सामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:Bihar chunav: मतदान के लिए बूथ पर साथ ले गए मोबाइल तो कहां जमा कराएं, जान लें
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।