Hindi NewsBihar NewsBihar Chunav Nitish puppet Modi Shah hold remote Rahul says RSS wants to divide country
Bihar Chunav: नीतीश कठपुतली, मोदी- शाह के हाथ रिमोट; राहुल बोले- RSS देश को बांटना चाहता है

Bihar Chunav: नीतीश कठपुतली, मोदी- शाह के हाथ रिमोट; राहुल बोले- RSS देश को बांटना चाहता है

संक्षेप:

Bihar Chunav: राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में रिमोट की सरकार है, जो नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथ में है। नीतीश कुमार बस कठपुतली बनकर रह गए हैं।

Mon, 10 Nov 2025 11:25 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, पूर्णिया/किशनगंज, हिटी
share Share
Follow Us on

Bihar Chunav: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं पर यहां की सरकार रिमोट सेचल रही है जो नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथ में है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर देश को बांटने के प्रयास का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी और एनडीए के दल वोट चोरी से बिहार में सरकार बनाना चाहते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रविवार को पूर्णिया और किशनगंज में चुनावी जनसभाओं में कहा कि बिहार के बुनकरों और मखाना किसानों के लिए बाजार और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि उनको उनके उत्पाद की उचित कीमत मिल सके। राहुल गांधी ने यहां एक बार फिर से वोट चोरी का मुद्दा उठाया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी वोट चोरी का प्लान पूरे देश में लागू करना चाहती है। इन्होंने हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में यही काम किया है। अब ये यही काम बिहार में करने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:जुबान संभालकर बात करें, राहुल गांधी को शाहनवाज ने क्यों चेताया

बिहार में एनडीए की सरकार पर सीधा हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में रिमोट की सरकार है, जिसका रिमोट नरेंद्र मोदी व अमित शाह के पास है। नीतीश कुमार बस कठपुतली बनकर रह गए हैं। एनडीए ने नीतीश कुमार को बस मुखौटा बनाकर रख दिया है। भाजपा पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में भी फर्जी वोटर लिस्ट आएगी और भाजपा के लोग फर्जी वोट डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन बिहार की जनता ऐसा नहीं होने देगी। वो पोलिंग बूथ पर खड़ी होकर वोट चोरी रोकेगी।

राहुल गांधी ने कहा कि हमारे संविधान में हिंदुस्तान की जनता की आवाज है, लेकिन भाजपा के लोग अमीरों की मदद करने के लिए, जनता का धन लूटने के लिए और संविधान को कुचलने के लिए वोट चोरी करते हैं। इस दौरान मंच पर किशनगंज सांसद डॉ मोहम्मद जावेद आज़ाद सहित अन्य महागठबंधन में शामिल विभिन्न दलों के नेता मौजूद रहे। राहुल ने कहा कि एनडीए के नेता कहते हैं कि बिहार में उद्योग लगाने के लिए जमीन नहीं है। वे झूठ बोलते हैं। अमेरिका में हजारों का मखाना मिलता है, लेकिन बिहार में मखाना की खेती होती है, यहां के किसानों को उसका फायदा नहीं मिलता है।

हिन्दुस्तान में दो विचारधाराओं की लड़ाई

राहुल ने कहा कि हिन्दुस्तान में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ आरएसएस देश को बांटना चाहता है। दूसरी तरफ कांग्रेस महागठबंधन देश को जोड़ना चाहता है। राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी रोकना मेरे साथ ही आप सबकी जिम्मेवारी भी है। उन्होंने कहा कि देश में फैली नफरत को हटाने के लिए हमने चार हजार किलोमीटर की यात्रा की। पीएम नरेंद्र मोदी की सोच में नफरत है, वो देश को बांटना चाहते हैं। राहुल गांधी ने सवाल किया कि युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है? बिहार में यूनिवर्सिटी, कॉलेज बेचे जा रहे हैं या बंद हो रहे हैं। बिहार के लोग अलग-अलग प्रदेशों में जीविका चलाने के लिए इसलिए जाते हैं कि उन्हें बिहार में रोजगार नहीं मिल रहा है।

ये भी पढ़ें:मोदी-नीतीश ने बिहारियों को मजदूर बनाया, हम फैक्ट्री लाएंगे, काम देंगे: राहुल
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।