Hindi NewsBihar NewsBihar Chunav Kosi never crossed 62 this time 67 percent vote Know 3 reasons
Bihar Chunav: कभी 62 पार नहीं करने वाला कोसी इस बार 67 क्रॉस, इस उफान की 3 वजह जानिए

Bihar Chunav: कभी 62 पार नहीं करने वाला कोसी इस बार 67 क्रॉस, इस उफान की 3 वजह जानिए

संक्षेप:

Bihar Chunav: मधेपुरा, सहरसा और खगड़िया जिला का मतदान प्रतिशत पिछले दो चुनावों में 62 प्रतिशत के पार नहीं गया था। इस बार पांच प्रतिशत के उफान के साथ 67 प्रतिशत को पार कर गया है। पांच प्रतिशत का यह फासला साधारण नहीं है।

Nov 07, 2025 08:49 am ISTSudhir Kumar हिन्दुस्तान, भवेश चंद, भागलपुर
share Share
Follow Us on

Bihar Chunav: कोसी शांत नहीं रहती। उफनाती है। और तब बहुत कुछ कर जाती है। इस बार कोसी के मतदाता उफनाए हैं। मधेपुरा, सहरसा और खगड़िया जिला का मतदान प्रतिशत पिछले दो चुनावों में 62 प्रतिशत के पार नहीं गया था। इस बार पांच प्रतिशत के उफान के साथ 67 प्रतिशत को पार कर गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पांच प्रतिशत का यह फासला साधारण नहीं है। कुल 38.23 लाख वोटरों वाले तीनों जिलों में पिछले चुनावों के मुकाबले 1.90 लाख अतिरिक्त वोट पड़े हैं। 12 विधानसभा में डेढ़ लाख। औसतन, प्रति सीट 15000 वोट ज्यादा। चुनावी गणित को समझने वाले जानते हैं कि इतने वोट परिणाम इधर से उधर कर सकते हैं।

मायने क्या हैं इस उफान के

इसकी वजह तीन हो सकती हैं। पहली, ब्रेक के बाद 2017 से लगातार एनडीए बिहार में शासन में है। 2020 के चुनाव में जदयू-भाजपा के मुकाबले राजद-कांग्रेस की टक्कर हुई थी। मामूली अंतर से महागठबंधन चूकी। नीतीश सीएम बने। इस बार एनडीए का कुनबा बड़ा हुआ है। 2020 में कई सीटों पर हार दिलाने वाले चिराग पासवान 2025 में एनडीए के साथ हैं। संभव है पांच प्रतिशत के उछाल की वजहों में से एक चिराग का साथ होना रहा हो।

ये भी पढ़ें:20 सालों में फूटी कौड़ी नहीं, चुनाव में 10 हजार; मोदी-नीतीश पर प्रियंका का वार

दूसरी वजह

चुनावी शोर के लिए समय इस बार भले ही कम मिला हो, एनडीए और महागठबंधन के बीच घमासान अच्छा मचा। आचार संहिता लागू होने के 30वें दिन पहले चरण का मतदान हो गया। बावजूद इसके, इधर से जंगलराज का भरपूर डर दिखाया गया तो उधर से भ्रष्टाचार राज के नारे लगाए गए। डबल इंजन पर तमाम तोहमतें लादी गईं। तो क्या मतदाताओं ने पूरे मन से इधर या उधर को बुलंद कर देने का इरादा कर लिया। यानी, सरकार जिसकी भी बनेगी अच्छे बहुमत से बनेगी।

तीसरी वजह

जनसुराज के नारों ने इस चुनाव में बहुत कुछ बदला। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि उनके आवाज उठाने पर सरकार ने समाज कल्याण की राशि बढ़ाई है। राजद ने बढ़ी हुई राशि से भी ज्यादा राशि देने का वादा कर दिया। पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई का नारा तेजस्वी देते आ रहे हैं। आज पीएम ने भी लगभग यही नारा दिया। जनसुराज ने पलायन को मुद्दा बनाया। एनडीए के नेता बिहार में उद्योगों की झड़ी लगाने की बातें कर रहे हैं। तो क्या, बच्चों के भविष्य के नाम पर वोटर उमड़ पड़े। वजह इन तीनों में से ही एक है।

ये भी पढ़ें:लालू के उम्मीदवार भाई वीरेंद्र बुरे फंसे, दारोगा को धमकाना महंगा पड़ा; केस दर्ज
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।