Hindi NewsBihar Newsbihar chunav know about assembly seats where winning margin is less than 1000 in 2020 elections
Bihar Chunav: कोई 12 वोट से हारा, कोई 113 से; 2020 में कम अंतर से हार-जीत वाली सीटें अब अहम

Bihar Chunav: कोई 12 वोट से हारा, कोई 113 से; 2020 में कम अंतर से हार-जीत वाली सीटें अब अहम

संक्षेप:

Bihar Chunav: बिहार में 2020 के विधानसभा चुनाव में कई सीटें ऐसी थीं जहां हार-जीत का मार्जिन बहुत कम था। इस चुनाव में उन सीटों का नतीजा अहम हो गया है क्योंकि तेजस्वी यादव मात्र 12 सीट से सरकार बनाने से चूक गए थे।

Mon, 3 Nov 2025 11:31 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में चुनाव को लेकर हलचल तेज है। दोनों गठबंधन के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के दावे भी कर रहे हैं। बिहार में पहले चरण के चुनाव के तहत 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। अब अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन 10 सीटों के बारे में बताएंगे जहां चुनावी दंगल में जीत का मार्जिन बेहद कम रहा। यह अंतर 1000 वोट से भी कम का है। इस चुनाव में इन सीटों का रिजल्ट अहम हो गया है क्योंकि 2020 में मात्र 12 सीटों के अंतर से तेजस्वी यादव सरकार बनाने से चूक गए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुजफ्फरपुर की कुढ़नी विधानसभा सीट पर पिछले चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी अनिल कुमार सहनी ने जीत हासिल की थी। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता को हार का सामना करना पड़ा था। दंगल में राजद प्रत्याशी महज 712 वोट से जीते थे। हिलसा विधानसभा सीट पर जदयू के प्रत्याशी कृष्णमुरारी शरण ने राजद के अतरी मुनि को महज 12 वोट से हरा दिया था।

ये भी पढ़ें:दुलारचंद को कुचलने वाली कार की तलाश, CID भी कर रही जांच; अनंत से होगी पूछताछ

कांग्रेस उम्मीदवार 113 वोटों से हारे

रामगढ़ विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बीएसपी के अंबिका सिंह को 189 वोटों के अंतर से हराया था। इसी तरह बरबीघा सीट पर जेडीयू प्रत्याशी सुदर्शन कुमार ने कांग्रेस के उम्मीदवार गजानंद सहनी को महज 113 वोटों से हराया था। डेहरी सीट पर राजद के फते बहादुर सिंह ने बीजेपी के सत्यनारायण सिंह को 464 वोटों से हराया था।

इसी तरह भोरे विधानसभा सीट पर जदयू के सुनील कुमार ने सीपीआई (एमएल) के जीतेंद्र पासवान को महज 462 वोटों से हराया था। बछवाड़ा सीट पर बीजेपी के सुरेंद्र मेहता ने सीपीआई के अवधेश कुमार राय को सिर्फ 484 वोटों के अंतर से शिकस्त दे दी थी। बखरी सीट पर सीपीआई के सूर्यकांत पासवान ने बीजेपी के रामशंकर पासवान को 777 वोटों के अंतर से हराया था। परबत्ता विस सीट पर जदयू के डॉक्टर संजीव कुमार ने राजद के दिगंबर प्रसाद तिवारी को 951 वोटों से हराया था। इसके अलावा चकाई विधानसभा सीट पर निर्दलीय सुमित कुमार सिंह ने राजद की सावित्री देवी को 581 वोटों के अंतर से हरा दिया था।

ये भी पढ़ें:मेरे छोटे नादान भाई.., महुआ में तेजस्वी के प्रचार के बाद क्या बोले तेजप्रताप
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।