Hindi NewsBihar NewsBihar Chunav 2025 second Phase Polling voters nda mahagathbandhan bjp jdu rjd
बिहार चुनाव: पहले चरण में टूटा रिकॉर्ड, दूसरे वालों के लिए आज मौका; 122 सीटों पर मतदान

बिहार चुनाव: पहले चरण में टूटा रिकॉर्ड, दूसरे वालों के लिए आज मौका; 122 सीटों पर मतदान

संक्षेप:

Bihar Chunav 2025 second Phase Polling: दूसरे चरण में मतदाता अपने-अपने घरों से निकले तो 68 से 70 फीसदी तक मतदान हो सकता है, क्योंकि पहले चरण में वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में मतदान प्रतिशत में करीब आठ फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Nov 11, 2025 06:19 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share Share
Follow Us on

Bihar Chunav 2025 second Phase Polling: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आजादी के बाद मतदान के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए ऐतिहासिक रूप से 65.08 प्रतिशत वोटिंग हुई। दूसरे चरण के मतदान में शामिल होने वाले मतदाताओं के सामने भी मौका है कि वे पहले चरण के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त करके नए रिकॉर्ड बनाएं।

इस चरण में पहले चरण के मतदान का रिकॉर्ड टूट सकता है। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हुआ, जबकि दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मंगलवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। वैसे भी, दूसरे चरण में पहले चरण की तुलना में दो अधिक जिलों और एक अधिक सीट पर मतदान होना है।

मतदाता घरों से बाहर निकले तो 70 फीसदी तक हो सकता है मतदान

दूसरे चरण में मतदाता अपने-अपने घरों से निकले तो 68 से 70 फीसदी तक मतदान हो सकता है, क्योंकि पहले चरण में वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में मतदान प्रतिशत में करीब आठ फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में यह उत्साह कायम रहा तो दूसरे चरण के मतदान में 68 से 70 फीसदी तक मतदान हो सकता है।

2020 में दूसरे चरण की सीटों पर 60 फीसदी मतदान

2020 बिहार विधानसभा चुनाव में तीन चरणों में मतदान कराए गए थे। 2020 के ही चुनाव में पहले चरण वाली 121 सीटों पर तब 56.15 फीसदी मतदान हुआ था। वर्तमान चुनाव में इन्हीं सीटों पर रिकॉर्ड 65.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, 2020 के चुनाव के दौरान दूसरे चरण की इन 122 सीटों पर 60 फीसदी मतदान हुआ था। एसआईआर एवं अन्य कारणों के इस चरण में भी प्रभावी होने के कारण मतदान प्रतिशत 68 से 70 फीसदी होने की संभावना बन सकती है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
;;;