Hindi NewsBihar Newsbihar chunav 2025 prashant kishor slams samrat chaudhary bihar election turnout change jan suraaj
तारापुर संभालें सम्राट चौधरी; प्रशांत किशोर का वार, मतदान प्रतिशत बढ़ने के बताया कारण

तारापुर संभालें सम्राट चौधरी; प्रशांत किशोर का वार, मतदान प्रतिशत बढ़ने के बताया कारण

संक्षेप:

bihar chunav 2025: प्रशांत किशोर ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि वे पहले अपनी सीट तारापुर बचाने की फिक्र करें। जन सुराज को जनता के बदलाव पर पूरा भरोसा।

Nov 07, 2025 01:00 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

bihar chunav 2025: बिहार में गरमाए चुनावी माहौल के बीच जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को एक तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि जो नेता पूरे बिहार में जीत का दावा कर रहे हैं, उन्हें पहले अपनी सीट तारापुर की फिक्र करनी चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किशोर ने चुटकी लेते हुए कहा, “सम्राट चौधरी बताएं कि वो तारापुर जीत रहे हैं या हार रहे हैं? इतने बड़े नेता हैं, लेकिन दूसरों की रैलियां कर रहे हैं, अमित शाह, राजनाथ सिंह जैसी। अगर इतना भरोसा है तो अपने काम के दम पर चुनाव लड़ें।”

बढ़े हुए मतदान प्रतिशत पर क्या बोले प्रशांत किशोर

वहीं, जन सुराज प्रमुख ने बढ़े हुए मतदान प्रतिशत को जनता के मूड का संकेत बताया। उन्होंने कहा, “इस बार का मतदान आजादी के बाद का सबसे ज्यादा है। मैं महीनों से कह रहा हूं कि 60% से ज्यादा लोग बदलाव चाहते हैं। अब जन सुराज ने उन्हें वो विकल्प दिया है। छठ के बाद भी जो प्रवासी मजदूर यहां रुके, वे इस बार के चुनाव का एक्स फैक्टर हैं।”

प्रशांत किशोर ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि बिहार में इस बार इतिहास लिखा जाएगा, 14 नवंबर को जनता अपने फैसले से नई दिशा तय करेगी।

गौरतलब है कि बिहार ने विधानसभा के पहले चरण 06 नवंबर के मतदान में सबसे ज्यादा 64.66 प्रतिशत मतदान दर्ज कर राज्य के चुनावी इतिहास में एक नया कीर्तिमान बनाया।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पहले चरण में 121 विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान में करीब 3.75 करोड़ मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग का हक हासिल था । यह आंकड़ा 1951 से अब तक हुए सभी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के मुकाबले सबसे ज्यादा है।

आयोग ने बताया कि 1951 से 2024 के बीच हुए लोकसभा चुनावों में अब तक का सर्वाधिक मतदान 64.6 प्रतिशत वर्ष 1998 में हुआ था, जबकि विधानसभा चुनावों में 62.57 प्रतिशत मतदान का रिकॉर्ड साल 2000 में बना था।इस बार 64.66 प्रतिशत मतदान के साथ बिहार ने मतदान प्रतिशत का अब तक का सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो मतदाताओं की बढ़ती जागरूकता और लोकतंत्र के प्रति विश्वास का प्रतीक है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।