Hindi NewsBihar Newsbihar chunav 2025 phase one voting tejashwi deputy cms 13 ministers fate in evm
बिहार में आज पहले चरण की वोटिंग, तेजस्वी, 2 डिप्टी CM समेत 13 मंत्रियों की किस्मत दांव पर

बिहार में आज पहले चरण की वोटिंग, तेजस्वी, 2 डिप्टी CM समेत 13 मंत्रियों की किस्मत दांव पर

संक्षेप:

Bihar Chunav 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर आज वोटिंग है। तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा जैसे दिग्गजों की किस्मत आज EVM में बंद होगी।

Nov 06, 2025 06:11 am ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar Chunav 2025 , Bihar Election 2025 : बिहार में सियासत का संग्राम अपने पहले पड़ाव पर पहुंच चुका है। आज यानी गुरुवार को राज्य की 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जहां तेजस्वी यादव से लेकर दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा तक, कई दिग्गज नेताओं की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो जाएगा और शाम के 6 बजे तक चलेगा। हालांकि, कुछ संवेदनशील क्षेत्रों जैसे कि सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर और सूर्यगढ़ा के 56 बूथों पर वोटिंग शाम 5 बजे तक ही होगी। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और सभी 45,341 बूथों पर निगरानी के लिए लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।

पहले चरण में राज्य के 18 जिलों जैसे- मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर की कुल 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

सियासी दांव पर बड़ी हस्तियां

इस चरण में कई बड़े चेहरे मैदान में हैं। तेजस्वी प्रसाद यादव राघोपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। डिप्टी CM सम्राट चौधरी तारापुर से और विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से मैदान में हैं। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सीवान से, जहां उनका मुकाबला पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी से है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भोरे से और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन बांकीपुर से ताल ठोंक रहे हैं। पर्यावरण मंत्री डॉ. सुनील कुमार बिहारशरीफ, जबकि ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार नालंदा से किस्मत आजमा रहे हैं। कुल 13 मंत्रियों की प्रतिष्ठा पहले चरण में दांव पर है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।