Hindi NewsBihar Newsbihar chunav 2025 live updates nomination last day nda mahagathbandhan bjp rjd nitish kumar tejashwi modi activity
Bihar Chunav: तेजस्वी को राहत, बिहार चुनाव नहीं लड़ेगी JMM; करेगी महागठबंधन पर चर्चा

Bihar Chunav: तेजस्वी को राहत, बिहार चुनाव नहीं लड़ेगी JMM; करेगी महागठबंधन पर चर्चा

संक्षेप:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के नामांकन का आज अंतिम दिन है। कई सीटों पर कांग्रेस, जन सुराज, राजद और वीआईपी प्रत्याशी आज नामांकन कर रहे हैं।

Mon, 20 Oct 2025 05:39 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar Chunav LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। महागठबंधन के अंदर अब ‘फ्रेंडली फाइट’ वाली सीटों की संख्या बढ़ती जा रही है। करगहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस और सीपीआई आमने-सामने हैं। कांग्रेस ने यहां से अपने सिटिंग विधायक संतोष मिश्रा को दोबारा टिकट दिया है, जबकि सीपीआई ने महेंद्र गुप्ता को प्रत्याशी घोषित कर सिंबल भी दे दिया है। इससे गठबंधन के भीतर तालमेल पर सवाल उठने लगे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने राजनीति में उतरने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगी। आज सोमवार (20 अक्टूबर) दोपहर 12 बजे वह बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगी। ज्योति सिंह ने कहा, “अब जनता ही हमारा दल है।”

कांग्रेस ने अपनी चौथी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है जिसमें छह नाम शामिल हैं। इधर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी बिहार चुनाव के लिए अपने 25 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, जिसमें दो गैर-मुस्लिम प्रत्याशी भी शामिल हैं। इस बीच, तेज प्रताप यादव पर महुआ विधानसभा सीट से नामांकन के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। बिहार चुनाव को लेकर क्या क्या हलचल हो रही है, पल पल के अपडेट के लिए बने रहें लाइव हिन्दुस्तान के साथ…

Bihar Chunav LIVE: 5:35 PM - बिहार में बैकफुट पर हेमंत सोरेन की पार्टी, नहीं लड़ेगी चुनाव

बिहार की सियासत में सोमवार को एक बड़ा ट्विस्ट आया झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने अचानक ऐलान किया कि वह बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ दो दिन पहले यानी 18 अक्टूबर को जेएमएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 6 सीटों - जमुई, चकाई, धमदाहा, मनिहारी, पीरपैंती और कटोरिया पर अकेले लड़ने का ऐलान किया था। मगर रविवार को पार्टी ने ऐलान किया कि वह बिहार में चुनाव नहीं लड़ेगी।

Bihar Chunav LIVE: 4:22 PM - चुनावी हलफनामे में ज्योति सिंह क्या क्या किया जिक्र

काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरीं ज्योति सिंह ने अपने चुनावी हलफनामे में पति पवन सिंह के नाम का उल्लेख नहीं किया है और वैवाहिक स्थिति के कॉलम में खुद को ‘परित्यक्त नारी’ बताया है। हालांकि, पति के स्थान पर उन्होंने “ख्याति प्राप्त भोजपुरी कलाकार” लिखा है। बीते पांच सालों में उनकी कुल संपत्ति में किसी तरह का इजाफा नहीं हुआ है। ज्योति के पास कुल 18 लाख 80 हजार रुपये की संपत्ति है, जिसमें 2024 मॉडल की ग्रैंड विटारा कार (कीमत लगभग 14 लाख रुपये), 30 ग्राम सोना (मंगलसूत्र, चेन और अंगूठी) जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये है, और हाथ में 80 हजार रुपये नकद शामिल हैं।

Bihar Chunav LIVE: 3:19 PM - कुटुंबा पर सस्पेंस खत्म होने के बाद राजेश राम करेंगे नामांकन

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने सोमवार को कहा कि वे कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन से पहले उन्होंने कहा, “आज मैं तीसरी बार नामांकन करने जा रहा हूं। हम अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास के विश्वास के साथ फिर से चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। पूरे बिहार में प्रचार करेंगे।” बता दें कि राजद ने इस सीट पर अपना कोई उम्मीदावर नहीं उतारा, जिसके बाद से कांग्रेस ने राहत की सांस ली।

Bihar Chunav LIVE: 2:19 PM - पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने काराकाट से किया नामांकन

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। ज्योति सिंह ने बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय में अपने नामांकन पर्चे को जमा किया। गौरतलब है कि ज्योति सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया है।

Bihar Chunav LIVE: 2:11 PM - स्वार्थ को प्राथमिकता, परिवार तक सीमित सोच; महागठबंधन पर एनडीए का निशान

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने RJD, कांग्रेस और कम्युनिस्ट के गठबंधन को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह गठबंधन केवल अपनी ही स्वार्थपूर्ण राजनीति में लगा है और जनता के हित से दूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन पार्टियों की सोच केवल परिवार तक सीमित है, उनका राजनीतिक-सांस्कृतिक तंत्र भ्रष्टाचार, घोटालों और अपराधियों की रक्षा में लिप्त है। नित्यानंद राय ने कहा कि जब स्वार्थ प्राथमिकता बन जाता है, तब विकास की गति ठहर जाती है और आम लोगों को उसका नुकसान उठाना पड़ता है।

Bihar Chunav LIVE: 1:35 PM - कांग्रेस ने सुपौल में बदला उम्मीदवार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले कांग्रेस ने सुपौल सीट पर बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए अपने उम्मीदवार में बदलाव कर दिया है। पहले पार्टी ने अनुपम को मैदान में उतारा था, लेकिन अब उनका नाम हटा कर मिन्नत रहमानी को उम्मीदवार बनाया गया है। बीते दिनों अनुपम के उम्मीदवारी का ऐलान हुआ था तब से अनुपम का पुराना ट्वीट वायरल होने लगा था, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी का राष्ट्रीय आपदा बताया था। पार्टी सूत्रों की मानें तो विवादित ट्वीट के चलते कांग्रेस ने अनुपम का टिकट काट दिया है।

Bihar Chunav LIVE: 12:03 PM - राजद ने किया 143 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

क्रमसीटविधानसभा संख्याउम्मीदवार का नाम
1राघोपुर128तेजस्वी प्रसाद यादव
2बिहारीगंज71रेनु कुशवाहा
3बैसी57अब्दुस सुब्हान
4बोचहां91अमर पासवान
5वारसलीगंज239अनीता देवी महतो
6तरैया116शैलेन्द्र प्रताप सिंह
7महिषी77गौतम कृष्ण BDO
8झाझा242जय प्रकाश यादव
9अलीनगर81विनोद मिश्रा
10अस्तावन171रवि रंजन कुमार
11मटिहानी144बोगो सिंह
12दरभंगा ग्रामीण82ललित यादव
13कुरहानी93बाबुलु कुशवाहा
14केवटी86डॉ. फराज फातमी
15गायघाट88निरंजन यादव
16सिमरी बख्तियारपुर76युसुफ सल्लाउद्दीन
17हसनपुर140माला पुष्पम
18मधेपुरा73प्रो. चंद्रशेखर
19मधुबन18संध्या रानी कुशवाहा
20इमामगंज227ऋतु प्रिया चौधरी
21बराचट्टी228तनुश्री मांझी
22कांटी95इज़राइल मंसूरी
23हथुआ104राजेश कुशवाहा
24सहेबगंज98पृथ्वी राय
25सिंहेश्वर72चंद्रहास चौपाल
26बैकुंठपुर99प्रेम शंकर यादव
27बरौली100दिलीप सिंह
28हाजीपुर123देव कुमार चौधरी
29बहादुरपुर85भोला यादव
30सिवान105अवध बिहारी चौधरी
31बड़हरिया110अरुण गुप्ता
32मीनापुर90मुन्ना यादव
33रघुनाथपुर108ओसामा शहाब
34छपरा118शत्रुघ्न कुमार उर्फ खेसारी लाल
35गरखा119सुरेंद्र राम
36महाराजगंज112विशाल जायसवाल
37एकमा113श्रीकांत यादव
38बनियापुर115चांदनी देवी सिंह
39अत्री233वजयंती देवी
40राजौली235पिंकी चौधरी
41पारू97शंकर यादव
42मरहौरा117जितेंद्र राय
43गोरीकोठी111अनावरूल हक अंसारी
44लालगंज124शिवानी शुक्ला
45परसा121डॉ करिश्मा राय
46सोनपुर122डॉ रमणुज प्रसाद
47सरायरंजन136अरविंद सहनी
48मोरवा135रणविजय साहू
49चेरिया-बरियारपुर141सुशील सिंह कुशवाहा
50उजियारपुर134आलोक मेहता
51महुआ126डॉ मुकेश रौशन
52अलौली148रामवृक्ष सदा
53महनार129रविंद्र सिंह
54पातेपुर130प्रेमा चौधरी
55समस्तीपुर133अख्तरुल इस्लाम शहीन
56तारापुर164अरुण शाह
57अमनौर120सुनील राय
58मोकामा178वीणा देवी
59मोहिउद्दीननगर137डॉ ईजा यादव
60वैशाली125अजय कुशवाहा
61सहेबपुर कमाल145सतानंद संभुद्ध
62बाढ़179कर्मवीर सिंह
63मुंगेर165अविनाश विद्यार्थी
64परबत्ता151डॉ संजीव सिंह
65सूर्यगढ़ा167प्रेम सागर चौधरी
66मनेर187भाई वीरेन्द्र
67इसलामपुर174राकेश रौशन
68शेखपुरा169विजय सम्राट
69मसौढ़ी189रेखा पासवान
70नरकटिया12डॉ शमीम अहमद
71हिलसा175शक्ति सिंह
72हरसिद्धि13राजेंद्र राम
73दानापुर186ऋत्तल राय
74बख्तियारपुर180अनिरुद्ध यादव
75बांकीपुर182रेखा गुप्ता
76गोबिंदपुर238पुर्निमा देवी
77फतुहा185डॉ. रमानान्द यादव
78रामनगर2सुभोध पासवान
79कल्याणपुर16मनोज यादव
80मोतीहारी19देवा गुप्ता
81सन्देश192डिपु राणा
82नरकटियागंज3दीपक यादव
83बड़हरा193रामबाबू पासवान
84जगदीशपुर197कुनाल किशोर
85शाहपुर198राहुल तिवारी
86ब्रह्मपुर199शंभु नाथ
87चिरैया20लक्ष्मी नारायण प्रसाद
88धाका21फैसल रहमान
89श्योहर22नवनीत झा
90परिहार25स्मिता पुरवे गुप्ता
91सुरसंड26सैयद अबू जोन
92बाजपट्टी27मुकेश यादव
93सीतामढ़ी28सुनील कुशवाहा
94रुनीसैदपुर29चंदन कुमार
95बेलसंड30संजय गुप्ता
96खजौली33बृज किशोर यादव
97बाबूबरही34अरुण कुशवाहा
98बिस्फी35आसिफ अहमद
99मधुबनी36समीर महसेठ
100राजनगर37प्रो. विष्णु राम
101लौकाहा40भारत भूषण मंडल
102त्रिवेणीगंज44संतोष सरदार
103छातापुर45डॉ विपिन कुमार नोनिया
104नरमली41बैजनाथ मेहता (सेवानिवृत्त IRS)
105नरपतगंज46मनीष यादव
106रानीगंज47अविनाश पंगलम
107जोकीहाट50शाहनवाज आलम
108ठाकुरगंज53सउद आलम
109कोचाधामन55मुजाहिद आलम
110रुपौली60बीमा भारती
111धमदाहा61संतोष कुशवाहा
112प्राणपुर66इशरत परवीन
113पिरपैंती154राम विलास पासवान
114कहलगांव155रजनीश भारती
115सुल्तानगंज157चंदन सिन्हा
116नाथनगर158शेख ज़ेयाउल हसन
117ढोरैया160त्रिभुवन दास
118कटोरिया162स्वीटी सीमा हेम्ब्रम
119बेलहर163चनक्या प्रकाश रंजन
120रामगढ़203अजीत सिंह
121मोहनिया204श्वेता सुमन
122भभुआ205बीरेन्द्र कुशवाहा
123चैनपुर206बृज किशोर बिंद
124सासाराम208सतेन्द्र साह
125दिनारा210राजेश यादव
126नोखा211अनीता देवी नोनिया
127चकाई243सावित्री देवी
128डेहरी212गुड्डू चंद्रवंशी
129कुरथा215सुदय यादव
130जहानाबाद216राहुल शर्मा
131मखदुमपुर218सुबेदार दास
132गोह219अमरेन्द्र कुशवाहा
133ओबरा220ऋषि कुमार
134नबीनगर221आमोद चंद्रवंशी
135रफीगंज224डॉ गुलाम शाहिद
136गुरु225विनय कुमार
137शेरघाटी226प्रमोद वर्मा
138बोध गया229कुमार सर्वजीत पासवान
139टिकारी231अजय डांगी
140बेलगंज232विश्वनाथ कुमार सिंह
141नवादा237कौशल यादव
142जमुई241शमशाद आलम
143सिकंदरा240उदय नारायण चौधरी

Bihar Chunav LIVE: 11:03 AM - मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी की दूसरी लिस्ट जारी, अब तक 11 उतारे

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पांच नए उम्मीदवारों को सिंबल सौंप दिया है। पार्टी ने चैनपुर से बाल गोविंद बिंद, सुगौली से मनोज सहनी, वीरपुर से अर्पणा कुमारी मंडल, कटिहार से सौरव अग्रवाल और केसरिया से वरुण विजय को मैदान में उतारा है। इन नामों के साथ वीआईपी अब तक कुल 11 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। चैनपुर विधानसभा सीट पर आरजेडी के उम्मीदवार पहले से ही मैदान में हैं, जिसके चलते अब वहां वीआईपी और आरजेडी के बीच फ्रेंडली फाइट की स्थिति बन गई है। पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि वीआईपी जनता के विकास और सम्मान की राजनीति करने उतरी है, और आने वाले दिनों में और सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

Bihar Chunav LIVE: 10:12 AM - AAP ने जारी की चौथी सूची, 12 नए उम्मीदवारों को मिला मौका

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चौथी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। नई लिस्ट में 12 नए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इनमें मधुबन से कुमार कुनाल, सीतामढ़ी से रानी देवी, खजौली से आशा सिंह, फुलपरास से गौरीशंकर, सूपौल से बृज भूषण (नवीन), अमौर से मोहम्मद मुंताजिर आलम, पिरपैंती से प्रीतम कुमार, कुटुम्बा से शरवन घुइयां, गुरुआ से सचितानंद श्याम, गया टाउन से अनिल कुमार, सिकंदरा से राहुल राणा और जमुई से रामाशीष यादव को टिकट दिया गया है।

Bihar Chunav LIVE: 9:30 AM - आज नामांकन करेंगी पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगी। आज दोपहर 12 बजे वह बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगी।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।