Hindi NewsBihar Newsbihar Chunav 2025 hot seats raghopur tarapur mokama bhojpur ali nagar tejashwi maithi khesari ananat singh news
Bihar Chunav 2025: पहले चरण की इन हॉट सीटों पर सुपरहिट मुकाबला, बाहुबली, स्टार, सिंगर और किन्नर मैदान में

Bihar Chunav 2025: पहले चरण की इन हॉट सीटों पर सुपरहिट मुकाबला, बाहुबली, स्टार, सिंगर और किन्नर मैदान में

संक्षेप:

Bihar Chunav 2025: पहले चरण में कई ऐसी सीटें हैं जहां आज चुनाव सुपरहिट होने वाला है। आज मैदान में कहीं डिप्टी सीएम की अग्निपरीक्षा, तो कहीं भोजपुरी स्टार तो कहीं किंनर उम्मीदवार की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी।

Nov 06, 2025 10:42 am ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। कई सीटें ऐसी हैं जो न सिर्फ दलों की किस्मत तय करेंगी, बल्कि कई बड़े चेहरों का राजनीतिक भविष्य भी लिखेंगी। तारापुर से लेकर महुआ तक, मुकाबला इस बार सिर्फ वोटों का नहीं, बल्कि लोकप्रियता, रणनीति और इमेज का भी है। आइए जानते हैं उन हॉट सीटों के बारे में जहां सियासी पारा सबसे ज्यादा चढ़ा हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राघोपुर में तेजस्वी लगाएंगे हैट्रिक?

राघोपुर हमेशा से आरजेडी परिवार की परंपरागत सीट रही है। तेजस्वी यादव तीसरी बार यहां से किस्मत आजमा रहे हैं। दो बार सतीश कुमार को हराने के बाद इस बार उन्हें एनडीए के सतीश यादव से चुनौती मिल रही है, जबकि जन सुराज के चंचल कुमार भी ताल ठोक रहे हैं।

मोकामा में बाहुबलियों की भिड़ंत

मोकामा सीट पर सियासी मुकाबला इस बार भी गर्म है। जदयू के अनंत सिंह और आरजेडी की वीणा देवी (सूरजभान सिंह की पत्नी) आमने-सामने हैं। हाल ही में जन सुराज के एक कार्यकर्ता की हत्या से माहौल और तनावपूर्ण हो गया है।

अलीनगर में मैथिली ठाकुर लेंगी सियासत में एंट्री?

लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर पहली बार बीजेपी के टिकट पर अलीनगर से चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला आरजेडी के विनोद मिश्रा से है। मैथिली की लोकप्रियता को बीजेपी अपने वोट बैंक में बदलने की पूरी कोशिश में है।

छपरा में खेसारी लाल यादव की परीक्षा

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इस बार आरजेडी के उम्मीदवार हैं और छपरा सीट से चुनावी मैदान में हैं। उनके सामने बीजेपी की छोटी कुमारी हैं, जबकि निर्दलीय राखी गुप्ता ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।

लखीसराय में विजय सिन्हा बनाम अमरेश कुमार की टक्कर

लखीसराय में एक बार फिर वही पुराना मुकाबला देखने को मिल रहा है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का सामना कांग्रेस के अमरेश कुमार से है। 2020 में विजय यहां जीत चुके हैं और अब दोबारा अपनी साख बचाने की कोशिश में हैं।

तारापुर में सम्राट चौधरी की सबसे बड़ी परीक्षा

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस बार तारापुर सीट से मैदान में हैं। उनके सामने आरजेडी के अरुण कुमार साह सीधी टक्कर दे रहे हैं। वहीं जन सुराज के संतोष कुमार सिंह और जनशक्ति जनता दल के सुखदेव यादव ने मुकाबले को बहुकोणीय बना दिया है।

भोरे में प्रीति किन्नर करेंगी सियासी धमाका?

भोरे (गोपालगंज) सीट पर इस बार एक अनोखा मुकाबला है। जन सुराज की प्रीति किन्नर यहां से चुनाव लड़ रही हैं और सीधे शिक्षा मंत्री सुनील कुमार तथा भाकपा-माले के धनंजय को चुनौती दे रही हैं। यह सीट सामाजिक बदलाव की मिसाल बन सकती है।

महुआ में तेजप्रताप की वापसी की जंग

पार्टी से निकाले जाने के बाद तेजप्रताप यादव अब महुआ सीट से किस्मत आज़मा रहे हैं। आरजेडी के मुकेश रोशन और एलजेपी के संजय कुमार सिंह उनके सामने हैं। इस सीट पर तेजप्रताप की साख दांव पर है।

बांकीपुर में नितिन नवीन का किला फिर सुरक्षित रहेगा?

पटना की बांकीपुर सीट बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का प्रतीक बन चुकी है। यहां नितिन नवीन लगातार जीत रहे हैं और इस बार भी पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। आरजेडी की रेखा गुप्ता उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।