Hindi NewsBihar NewsBihar Chunav 2025 Election Commission bans unapproved political ads on social media mandates MCMC clearance
खर्च का ब्यौरा दो, बिना मंजूरी सोशल मीडिया पर प्रचार नहीं; चुनाव आयोग ने कस दी नकेल

खर्च का ब्यौरा दो, बिना मंजूरी सोशल मीडिया पर प्रचार नहीं; चुनाव आयोग ने कस दी नकेल

संक्षेप: Bihar Chunav 2025: चुनाव आयोग ने राजनीतिक विज्ञापनों पर सख्ती बढ़ा दी है। अब बिना एमसीएमसी मंजूरी सोशल मीडिया पर प्रचार नहीं होगा। उम्मीदवारों को सोशल मीडिया अकाउंट और खर्च का ब्यौरा देना होगा।

Wed, 15 Oct 2025 11:52 AMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar Chunav 2025: अब कोई भी राजनीतिक पार्टी या उम्मीदवार मनमानी तरीके से सोशल मीडिया पर प्रचार नहीं कर सकेगा। चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम, यूट्यूब या किसी भी इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन डालने से पहले मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी (MCMC) की मंजूरी जरूरी होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को नए निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब नामांकन के वक्त हर उम्मीदवार को अपने सभी ऑथेंटिक सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही जिला और राज्य स्तर पर बनी एमसीएमसी कमेटियां सभी राजनीतिक विज्ञापनों की जांच करेंगी।

75 दिनों के भीतर खर्च का ब्यौरा देना होगा: चुनाव आयोग

आयोग ने यह भी तय किया है कि चुनाव खत्म होने के 75 दिनों के भीतर दलों को सोशल मीडिया प्रचार पर किए गए खर्च का पूरा ब्यौरा देना होगा। जिसमें विज्ञापन खर्च, कंटेंट डेवलपमेंट, सोशल मीडिया हैंडलिंग और प्रचार अभियान से जुड़े सभी खर्च शामिल होंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने कहा है कि एमसीएमसी पेड न्यूज के मामलों पर कड़ी निगरानी रखेगी और संदिग्ध मामलों में सख्त कार्रवाई करेगी।

Bihar Exit Polls, बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

वहीं, बिहार में दूसरे चरण के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हैं। 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए ईवीएम और वीवीपैट का पहला रैंडमाइजेशन पूरा कर लिया गया है। इस प्रक्रिया में राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कुल 53,806 बैलेट यूनिट, 53,806 कंट्रोल यूनिट और 57,746 वीवीपैट मशीनें आवंटित की गई हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।