मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लगाई झाड़ू और हाथों से उठाया कचरा, वीडियो शेयर कर दिया खास संदेश
सीएम के हाथों में झाड़ू है और वो जमीन पर जमा कचरे को झाड़ू से हटा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री अपने हाथों से कचरा भी उठाते नजर आ रहे हैं। करीब 1 मिनट 38 सेकेंड के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि मुख्यमंत्री आम आदमी की तरह साफ-सफाई कर रहे हैं और कचरा हटा रहे हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद झाड़ू लगाते दिखे और अपने हाथों से कचरा उठाते नजर आए हैं। खुद मुख्यमंत्री ने झाड़ू लगाने का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सीएम के हाथों में झाड़ू है और वो जमीन पर जमा कचरे को झाड़ू से हटा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री अपने हाथों से कचरा भी उठाते नजर आ रहे हैं। करीब 1 मिनट 38 सेकेंड के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि मुख्यमंत्री आम आदमी की तरह साफ-सफाई कर रहे हैं औऱ कचरा हटा रहे हैं।
सीएम ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर झाड़ू लगाने का वीडियो शेयर किया है और एक खास संदेश भी जनता को दिया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत "सेवा मेरा योगदान" के तहत स्वच्छता अभियान में भाग लिया और स्वच्छता के लिए जन-जागरूकता का आग्रह किया।’ बता दें कि सीएम ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने का संदेश दिया है। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना है।
आपको बता दें कि इससे पहले भी इसी साल जुलाई के महीने में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सड़क पर झाड़ू लगाते नजर आए थे। मुख्यमंत्री पटना के बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर की आयोजित भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में उस वक्त शामिल हुए थे। उस वक्त मुख्यमंत्री ने रथ की रस्सी खींचकर यात्रा की शुरुआत की थी और भगवान के आगे सड़क पर झाड़ू लगाते हुए भी नजर आए थे। बता दें कि पटना में हर साल इस्कॉन मंदिर की तरफ से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाती है।


