Hindi NewsBihar Newsbihar chief minister nitish kumar review meeting about 430 schemes which announced during pragati yatra
ऐक्शन में सीएम नीतीश, 430 योजनाओं की समीक्षा कर टाइम पर काम खत्म करने का आदेश

ऐक्शन में सीएम नीतीश, 430 योजनाओं की समीक्षा कर टाइम पर काम खत्म करने का आदेश

संक्षेप:

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि प्रगति यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में कुल 430 विकास योजनाओं को स्वीकृति दी गई थी, जिनकी अनुमानित लागत 50 हजार करोड़ रुपये है। इनमें से 428 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है।

Dec 10, 2025 04:50 pm ISTभाषा पटना
share Share
Follow Us on

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ (मुख्यमंत्री का सरकारी आवास सह कार्यालय) में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को इन योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विभागवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि प्रगति यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में कुल 430 विकास योजनाओं को स्वीकृति दी गई थी, जिनकी अनुमानित लागत 50 हजार करोड़ रुपये है। इनमें से 428 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है, जो 22 विभागों से संबंधित हैं, जबकि दो योजनाएं तकनीकी स्वीकृति की प्रक्रिया में हैं।

उन्होंने बताया कि जल संसाधन विभाग की अधिकतर योजनाओं के कार्य पूरे हो चुके हैं और शेष योजनाओं पर तेजी से काम जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 के दिसंबर और 2025 के जनवरी एवं फरवरी में प्रगति यात्रा के दौरान सभी जिलों में जाकर विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया था और जहां भी कमी पाई गई, वहां तत्काल नयी योजनाएं स्वीकृत की गईं।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन योजनाओं पर काम शुरू हो चुका है, उन्हें तय समय पर पूरा किया जाए और जिन योजनाओं की स्वीकृति लंबित है, उनकी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जाएं।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि संबंधित विभाग नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करें और किसी भी स्तर पर शिथिलता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों के संतुलित विकास के लिए योजनाबद्ध ढंग से काम किया जा रहा है और प्रगति यात्रा उसी कड़ी का महत्वपूर्ण चरण है। नीतीश कुमार ने जोर देकर कहा कि सड़कों, पुलों, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, उद्योग एवं खेल परिसर जैसी परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए, ताकि लोगों को समय पर सुविधा मिल सके और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

ये भी पढ़ें:अब लोकसभा हो गई तेजस्वी यादव की फजीहत, ललन सिंह ने शपथ की तारीख पर फिर लपेटा
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।