Hindi NewsBihar Newsbihar chief minister nitish kumar announced land maping will end till 31st march
बिहार में 31 जनवरी तक जमीन मापी के लंबित आवेदनों का निपटारा, बोले सीएम नीतीश; सुझाव मांगा

बिहार में 31 जनवरी तक जमीन मापी के लंबित आवेदनों का निपटारा, बोले सीएम नीतीश; सुझाव मांगा

संक्षेप:

र्धारित समय सीमा के अंदर जमीन मापी सुनिश्चित करने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा आवश्यक कर्मचारियों एवं संसाधनों की व्यवस्था के साथ-साथ पूरी प्रक्रिया के गहन पर्यवेक्षण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

Jan 20, 2026 01:16 pm ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में जमीन मापी के लिए लंबित आवेदनों का निपटारा 31 जनवरी तक कर दिया जाएगा। इसके लिए नीतीश सरकार विशेष अभियान चलाएगी। इसके अलावा 1 अप्रैल से अविवादित जमीन की मापी सात दिनों के भीतर होगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पोस्ट के माध्यम से दी है। उन्होंने कहा है कि 31 जनवरी 2026 तक जमीन मापी के लिए लंबित आवेदनों का निपटारा विशेष भूमि मापी अभियान चलाकर कर दिया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 अप्रैल 2026 से अविवादित जमीन की मापी के लिए आवेदक द्वारा मापी शुल्क जमा किए जाने के अधिकतम 7 कार्य दिवस में जमीन की मापी सुनिश्चित की जाएगी तथा विवादित जमीन की मापी के लिए आवेदक द्वारा मापी शुल्क जमा किए जाने के अधिकतम 11 कार्य दिवस में जमीन की मापी सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें:बिहार में 30 जिलों के बच्चों में ‘ब्लू बेबी सिंड्रोम’ का खतरा क्यों, हड़कंप

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा अविवादित तथा विवादित जमीन की निर्धारित कार्य दिवस में मापी की प्रक्रिया पूर्ण कर अमीन द्वारा मापी का प्रतिवेदन मापी के पश्चात आवेदक के आवेदन की तिथि के 14वें दिन निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय सीमा के अंदर जमीन मापी सुनिश्चित करने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा आवश्यक कर्मचारियों एवं संसाधनों की व्यवस्था के साथ-साथ पूरी प्रक्रिया के गहन पर्यवेक्षण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से इस संबंध में सुझाव भी मांगे हैं। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के संबंध में यदि आप कोई अन्य विशिष्ट सुझाव देना चाहते हैं तो अपने बहुमूल्य सुझाव 25 जनवरी 2026 तक दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें:बिहार की 10 हजार जीविका दीदियों को 2 लाख रुपये का लोन, नीतीश सरकार का फैसला
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।