| लाइव हिन्दुस्तान | Wed, 04 Oct 2023 08:44 PM
हमें फॉलो करें![]()
![]()
Bihar Caste Survey Report LIVE: बिहार जातीय गणना की रिपोर्ट और जातियों-समुदायों की आबादी के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। राज्य में अत्यंत पिछड़ा वर्ग की आबादी 36.01 फीसदी, पिछड़ा वर्ग की आबादी 27.12 फीसदी, अनुसूचित जाति की आबादी 19.65 फीसदी, अनुसूचित जनजाति की आबादी 1.68 फीसदी, वहीं अनारक्षित यानी सवर्ण वर्ग की आबादी 15.52 फीसदी है। जातीय गणना सर्वे में कुल 13,07,25,310 लोग शामिल हुए।
जातिवार देखें तो कुल 215 जातियों की गिनती हुई है। इसमें 1 परसेंट से ज्यादा आबादी वाली जातियों की 13.07 करोड़ की आबादी में हिस्सेदारी देखें तो यादव सबसे आगे हैं। बिहार की आबादी में शेयर के हिसाब से यादव- 14.27%, दुसाध, धारी, धरही- 5.31%, मोची, चमार, रविदास- 5.26 %, कुशवाहा (कोइरी)- 4.21%, ब्राह्मण- 3.66%, मोमिन- 3.55%, राजपूत- 3.45%, शेख- 3.82%, मुसहर- 3.09%, कुर्मी- 2.88%, भूमिहार- 2.87%, तेली- 2.81%, मल्लाह- 2.61%, बनिया- 2.32%, कानू- 2.21%, धानुक- 2.14%, नोनिया- 1.91%, सुरजापुरी मुस्लिम- 1.87%, पान, सवासी, पानर- 1.70%, चन्द्रवंशी- 1.65%, नाई- 1.59%, बढ़ई- 1.45%, धुनिया- 1.43%, प्रजापति- 1.40% और कुंजरा- 1.40% हैं। सवर्ण जातियों में कायस्थ की आबादी एक परसेंट से कम 0.60 परसेंट के आसपास आई है।
धर्मवार देखें तो लगभग 82 परसेंट हिंदू, 17.70 परसेंट मुसलमान, ईसाई 0.05 परसेंट, सिख 0.01 परसेंट, बौद्ध 0.08 परसेंट, जैन 0.009 परसेंट, अन्य धर्म 0.12 परसेंट और कोई धर्म नहीं मानने वाले 0.0016 परसेंट हैं।
4 Oct 2023, 08:44:04 PM IST
जातीय सर्वे में उपेंद्र कुशवाहा के परिवार की गणना हुई थी, जेडीयू का दावा- गलत बोल रहे हैं RLJD अध्यक्ष
जेडीयू प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने रालोजद प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया था उनकी जातीय-आर्थिक सर्वेक्षण के क्रम में उनकी गणना नहीं हुई है। पर, हकीकत है कि उनकी गणना हुई है और रिपोर्ट बताती है कि उनका सीरियल 130, मकान नंबर 079 और हाउस होल्ड एक है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
4 Oct 2023, 08:42:47 PM IST
बिहार जातीय गणना का डेटा लीक? RLJD ने पूछा- उपेंद्र कुशवाहा के परिवार की डिटेल JDU प्रवक्ता को कैसे मिली?
बिहारी में नीतीश कुमार सरकार की जातीय गणना रिपोर्ट में विपक्षी दलों की तरफ से लालू यादव विरोधी जातियों की गिनती में गड़बड़ी के बाद अब सर्वे में जुटाई गई गोपनीय जानकारी लीक होने का आरोप भी लग गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
4 Oct 2023, 08:35:29 PM IST
दोबारा हो जातीय गणना; चिराग बोले- पासवानों की कम दिखाई आबादी, सियासी फायदे के लिए आंकड़ों में हेराफेरी
लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जातीय गणना रिपोर्ट पर नीतीश सरकार को घेरा है। ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी से अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो जारी कर जातीय गणना दोबारा कराने की मांग की है। और कहा कि सियासी फायदे के लिए कई छोटी जातियों के आंकड़े कम दिखाए गए हैं। उन्होने कहा कि पासवान जाति के ही आंकड़े कम करके दिखाए गए हैं। और जातीय गणना में पारदर्शिता नहीं बरती गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
4 Oct 2023, 08:36:15 PM IST
रविशंकर प्रसाद बोले- मेरा सर्वे ही नहीं हुआ, जातीय गणना में फर्जीवाड़ा, लालू विरोधी जातियों की संख्या घटाई गई
बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद से सियासत भी जमकर हो रही है। विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमला बोल रहा है। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने नीतीश सरकार द्वारा जारी जातीय गणना की रिपोर्ट को सवालों के कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि आंकड़ों में फर्जीवाड़ा किया गया है। उन्होंने कहा कि जातीय गणना की रिपोर्ट में आरजेडी प्रमुख लालू यादव के विरोधी जातियों की संख्या घटा दी गई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
4 Oct 2023, 08:37:13 PM IST
नीतीश कुर्सी छोड़ें और दलित या मुसलमान सीएम बनाएं, जातीय गणना रिपोर्ट पर कांग्रेस नेता की मांग
बिहार में जाति गणना की रिपोर्ट आने के बाद किसी दलित या मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज हो गई है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने भी यह मांग कर दी है। इससे राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा कि जातीय गणना के आधार पर बिहार में दलित और मुसलमानों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में नीतीश कुमार को पद छोड़कर किसी दलित या मुस्लिम नेता को सीएम की कुर्सी सौंप देनी चाहिए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
4 Oct 2023, 08:37:55 PM IST
जातीय गणना रिपोर्ट पर आपत्ति करने वाले मोदी जी से कहकर केंद्र सरकार से जनगणना करवा दें: तेजस्वी
बिहार की नीतीश सरकार द्वारा जारी जातीय गणना की रिपोर्ट को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर जातीय गणना के आंकड़ों में हेराफरी करने का आरोप लगा रही है। इस बीच राज्य के डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा है कि आपको आंकड़ों पर विश्वास नहीं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलकर जातीय जनगणना पूरे देश में नहीं तो कम से कम बिहार में ही करवा लीजिये।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
2 Oct 2023, 09:28:23 PM IST
भाजपा के सरकार में रहते हआ था जातीय सर्वे का निर्णय, लालू श्रेय न लूटें: सुशील मोदी
भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार में जातीय सर्वे करने का निर्णय उस सरकार का था, जिसमें भाजपा शामिल थी। जातीय सर्वे की रिपोर्ट जारी होने पर लालू प्रसाद श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि 15 साल राज करने के दौरान उन्होंने जातीय जनगणना नहीं करायी थी। सोमवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि जातीय, आर्थिक, सामाजिक सहित कुल 27 बिंदुओं पर सर्वे कराया गया था। इन सभी बिदुओं पर ग्राम स्तर के आंकड़ों के साथ सरकार को विस्तृत रिपोर्ट जारी करनी चाहिए।
2 Oct 2023, 08:25:34 PM IST
जातीय गणना की रिपोर्ट जारी कर बिहार ने पूरे देश को रास्ता दिखाया: भाकपा
भाकपा माले ने जातीय गणना जारी होने पर खुशी जताई है। माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि रिपोर्ट जारी कर बिहार ने पूरे देश को एक रास्ता दिखाया है। उन्होंने पूरे देश में जातीय गणना कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट से वंचित समाज के लोगों को फायदा होगा। उनका सामाजिक और आर्थिक विकास होगा। उनके विकास के लिए योजनाएं बनाई जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के अड़ंगा लगाने के बाद भी बिहार सरकार जातीय गणना कराने में सफल रही है।
2 Oct 2023, 05:34:44 PM IST
बीजेपी ने बाधा पैदा की लेकिन नीतीश सरकार ने कमिटमेंट पूरा किया- तेजस्वी
बिहार में जाति आधारित सर्वे रिपोर्ट जारी होने के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जब मीडिया के सामने आए तो उनका उत्साह देखते बन रहा था। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर बिहार की सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। इस सफलता में लालू प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और यूपी के पूर्व सीएम स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का आम योगदान है। डिप्टी सीएम ने नेताओं को धन्यवाद दिया। पूरी खबर पढ़ें।
2 Oct 2023, 04:45:42 PM IST
जातीय सर्वे रिपोर्ट पर बोले मनोज झा, सामाजिक न्याय की धारा को एक नया बल मिला
जातीय सर्वे रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद के राज्यसभा सांसद मनोज जाने ने कहा है कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज 2 अक्टूबर 2023 को गांधी जयंती के अवसर पर सामाजिक न्याय की धारा को एक नया बल मिला है। 85 प्रतिशत लोग अभी तक हासिए पर हैं, यह बहुत दुखद स्थिति है। देश की नीतियां और नियत इस सर्वे रिपोर्ट से तय होंगी। अब सरकार की जिम्मेदारी बढ़ गई है। भाजपा नेताओं द्वारा सर्वे रिपोर्ट के विरोध में बयान देने पर मनोज झा ने महात्मा गांधी का भजन सुनाया- रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम सबको सन्मति दे भगवान।
2 Oct 2023, 04:33:17 PM IST
Bihar Cast Survey Report: डेटा खुद बोलता है, 85 फीसदी हाशिये पर खड़े समुदाय के लोग; मनोज झा
बिहार सरकार द्वारा जारी जाति आधारित जनगणना रिपोर्ट पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि डेटा खुद बोलता है। यह एक ऐतिहासिक क्षण है और मुझे बहुत खुशी कि आज 2 अक्टूबर है। सामाजिक न्याय मंथन के चरण में है। जो आंकड़ें सामने आए हैं उसके मुताबिक 85 प्रतिशत लोग हाशिये पर पड़े समुदाय से हैं।
2 Oct 2023, 04:19:29 PM IST
Bihar Caste Survey Report: बिहार के जातीय गणना आंकड़ों से चौंके राहुल गांधी, कही ये बात
बिहार में जातीय गणना के आंकड़ों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होने कहा कि बिहार की जातिगत जनगणना से पता चला है कि वहां OBC + SC + ST 84% हैं। केंद्र सरकार के 90 सचिवों में सिर्फ़ 3 OBC हैं, जो भारत का मात्र 5% बजट संभालते हैं! इसलिए, भारत के जातिगत आंकड़े जानना ज़रूरी है। जितनी आबादी, उतना हक़ - ये हमारा प्रण है।
2 Oct 2023, 04:46:44 PM IST
Bihar Caste Survey Report Surjapuri Muslim Population: बिहार जातीय गणना रिपोर्ट में सूरजापुरी मुस्लिम की कितनी आबादी?
बिहार में जातीय गणना के आंकड़े 2 अक्टूबर यानी सोमवार को जारी कर दिए गए। जिसमें सुरजापुरी मुस्लिम जाति की आबादी 1.87 फीसदी है। और राज्य में इनकी संख्या 24 लाख 46 हजार 212 है।
2 Oct 2023, 04:47:22 PM IST
Bihar Caste Survey Report Paan, Panar Population: बिहार जातीय गणना में कितनी है पान-पनार, सवासी जाति की आबादी?
बिहार में जातीय गणना के आंकड़े 2 अक्टूबर यानी सोमवार को जारी कर दिए गए। जिसमें पान, सवासी, पानर जाति की आबादी 1.70 फीसदी है। और राज्य में इनकी संख्या 22 लाख 28 हजार 343 है।
2 Oct 2023, 04:09:11 PM IST
केंद्र सरकार जल्द राष्ट्रीय जाति जनगणना कराए: जयराम रमेश
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि बिहार सरकार ने अभी राज्य में कराए गए जाति आधारित सर्वे के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस पहल का स्वागत करते हुए और कांग्रेस सरकारों द्वारा कर्नाटक जैसे अन्य राज्यों में इसी तरह के पहले के सर्वेक्षणों को याद करते हुए, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपनी मांग दोहराती है कि केंद्र सरकार जल्द से जल्द राष्ट्रीय जाति जनगणना कराए। यूपीए-2 सरकार ने वास्तव में इस जनगणना के कार्य को पूरा कर लिया था लेकिन इसके नतीजे मोदी सरकार ने जारी नहीं किए। सामाजिक सशक्तिकरण कार्यक्रमों को मज़बूती प्रदान करने और सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने के लिए ऐसी जनगणना आवश्यक हो गई है।
2 Oct 2023, 05:52:30 PM IST
Bihar Caste Survey Report Dhanuk Population: बिहार जातीय गणना रिपोर्ट में कितनी है धानुक जाति की आबादी?
बिहार में जातीय गणना के आंकड़े 2 अक्टूबर यानी सोमवार को जारी कर दिए गए। जिसमें धानुक जाति की आबादी 2.14 फीसदी है। और राज्य में इनकी संख्या 27 लाख 96 हजार 605 है।
2 Oct 2023, 05:52:15 PM IST
Bihar Caste Survey Report Nonia Population: बिहार जातीय गणना रिपोर्ट में कितनी है नोनिया जाति की आबादी?
बिहार में जातीय गणना के आंकड़े 2 अक्टूबर यानी सोमवार को जारी कर दिए गए। जिसमें नोनिया जाति की आबादी 1.91 फीसदी है। और राज्य में इनकी संख्या 4 लाख 96 हजार 474 है।
2 Oct 2023, 05:52:00 PM IST
Bihar Caste Survey Report Paan Sawasi Panar Population: बिहार जातीय गणना रिपोर्ट में कितनी है पान सवासी पनार जाति की आबादी?
बिहार में जाति जनगणना के आंकड़े सोमवार को जारी कर दिए गए हैं। राज्य में हुए सर्वे के अनुसार पूरे बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है। जिनमें पान, सवासी, पानर की कुल आबादी 22 लाख 28 हजार 343 है, जो कि कुल आबादी का 1.70 प्रतिशत है।
2 Oct 2023, 05:51:18 PM IST
Bihar Caste Survey Report Kunjra Population: बिहार जातीय गणना रिपोर्ट में कितनी है कुंजरा जाति की आबादी?
बिहार में जातीय गणना के आंकड़े 2 अक्टूबर यानी सोमवार को जारी कर दिए गए। जिसमें कुंजरा जाति की आबादी 1.40 फीसदी है। और राज्य में इनकी संख्या 18 लाख 28 हजार 554 है।
2 Oct 2023, 05:51:00 PM IST
Bihar Caste Survey Report Surjapuri Muslim Population: बिहार जातीय गणना रिपोर्ट में कितनी है सूरजापुरी मुस्लिम की आबादी?
बिहार में जाति जनगणना के आंकड़े सोमवार को जारी कर दिए गए हैं। राज्य में हुए सर्वे के अनुसार पूरे बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है। जिनमें सुरजापुरी मुस्लिम की कुल आबादी 24 लाख 46 हजार 212 है, जो कि कुल आबादी का 1.87 प्रतिशत है।
2 Oct 2023, 05:50:09 PM IST
Bihar Caste Survey Report Dhunia Population: बिहार जातीय गणना रिपोर्ट में कितनी है धुनिया जाति की आबादी?
बिहार में जातीय गणना के आंकड़े 2 अक्टूबर यानी सोमवार को जारी कर दिए गए। जिसमें धुनिया जाति की आबादी 1.43 फीसदी है। और राज्य में इनकी संख्या 18 लाख 88 हजार 192 है।
2 Oct 2023, 05:49:57 PM IST
Bihar Caste Survey Report Chandravanshi Population: बिहार जातीय गणना रिपोर्ट में कितनी है चंद्रवंशी जाति की आबादी?
बिहार में जातीय गणना के आंकड़े 2 अक्टूबर यानी सोमवार को जारी कर दिए गए। जिसमें चन्द्रवंशी जाति की आबादी 1.65 फीसदी है। और राज्य में इनकी संख्या 21 लाख 55 हजार 644 है।
2 Oct 2023, 05:49:40 PM IST
Bihar Caste Survey Report Nonia Population: बिहार जातीय गणना रिपोर्ट में कितनी है नोनिया जाति की आबादी?
बिहार में जाति जनगणना के आंकड़े सोमवार को जारी कर दिए गए हैं। राज्य में हुए सर्वे के अनुसार पूरे बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है। जिनमें नोनिया जाति की कुल आबादी 24 लाख 98 हजार 474 है, जो कि कुल आबादी का 1.91 प्रतिशत है।
2 Oct 2023, 05:49:27 PM IST
Bihar Caste Survey Report Nai Barber Population: बिहार जातीय गणना रिपोर्ट में कितनी है नाई जाति की आबादी?
बिहार में जातीय गणना के आंकड़े 2 अक्टूबर यानी सोमवार को जारी कर दिए गए। जिसमें नाई जाति की आबादी 1.59 फीसदी है। और राज्य में इनकी संख्या 20 लाख 82 हजार 48 है।
2 Oct 2023, 05:48:47 PM IST
Bihar Caste Survey Report Badhai Population: बिहार जातीय गणना रिपोर्ट में कितनी है बढ़ई जाति की आबादी?
बिहार में जातीय गणना के आंकड़े 2 अक्टूबर यानी सोमवार को जारी कर दिए गए। जिसमें बढ़ई जाति की आबादी 1.45 फीसदी है। और राज्य में इनकी संख्या 18 लाख 95 हजार 672 है।
2 Oct 2023, 05:48:30 PM IST
Bihar Caste Survey Report Baniya Population: बिहार जातीय गणना रिपोर्ट में कितनी है बनिया जाति की आबादी?
बिहार में जाति जनगणना के आंकड़े सोमवार को जारी कर दिए गए हैं। राज्य में हुए सर्वे के अनुसार पूरे बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है। जिनमें बनिया जाति की कुल आबादी 30 लाख 26 हजार 912 है, जो कि कुल आबादी का 2.32 प्रतिशत है।
2 Oct 2023, 05:09:36 PM IST
Bihar Caste Survey Report Mallah Population: बिहार जातीय गणना रिपोर्ट में कितनी है मल्लाह जाति की आबादी?
बिहार में जाति जनगणना के आंकड़े सोमवार को जारी कर दिए गए हैं। राज्य में हुए सर्वे के अनुसार पूरे बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है। जिनमें मल्लाह जाति की कुल आबादी 34 लाख 10 हजार 93 है, जो कि कुल आबादी का 2.61 प्रतिशत है।
2 Oct 2023, 05:09:20 PM IST
Bihar Caste Survey Report Mushar Population: बिहार जातीय गणना रिपोर्ट में कितनी है मुसहर जाति की आबादी?
बिहार में जाति जनगणना के आंकड़े सोमवार को जारी कर दिए गए हैं। राज्य में हुए सर्वे के अनुसार पूरे बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है। जिनमें मुसहर जाति की कुल आबादी 40 लाख 35 हजार 787 है, जो कि कुल आबादी का 3.0872 प्रतिशत है।
2 Oct 2023, 05:09:01 PM IST
Bihar Caste Survey Report Sheikh Population: बिहार जातीय गणना रिपोर्ट में कितनी है शेख जाति की आबादी?
बिहार में जाति जनगणना के आंकड़े सोमवार को जारी कर दिए गए हैं। राज्य में हुए सर्वे के अनुसार पूरे बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है। जिनमें शेख जाति की कुल आबादी 49 लाख 95 हजार 897 है, जो कि कुल आबादी का 3.8217 प्रतिशत है।
2 Oct 2023, 05:08:41 PM IST
Bihar Caste Survey Report Mochi Chamar Ravidas Population: बिहार जातीय गणना रिपोर्ट में कितनी है मोची, चमार, रविदास जाति की आबादी?
बिहार में जाति जनगणना के आंकड़े सोमवार को जारी कर दिए गए हैं। राज्य में हुए सर्वे के अनुसार पूरे बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है। जिनमें मोची, चमार, रविदास जाति की कुल आबादी 68 लाख 69 हजार 664 है, जो कि कुल आबादी का 5.2550 प्रतिशत है।
2 Oct 2023, 05:53:20 PM IST
Bihar Caste Survey Report Prajapati Population: बिहार जातीय गणना रिपोर्ट में प्रजापति की आबादी 1.40%
बिहार में जातीय गणना के आंकड़े 2 अक्टूबर यानी सोमवार को जारी कर दिए गए। जिसमें प्रजापति की आबादी 1.40 फीसदी है। 215 जातियों में ये वो जाति है, जिसकी आबादी एक फीसदी से ज्यादा है।
2 Oct 2023, 05:08:04 PM IST
Bihar Caste Survey Report Momin Population: बिहार जातीय गणना रिपोर्ट में कितनी है मोमिन जाति की आबादी?
बिहार में जाति जनगणना के आंकड़े सोमवार को जारी कर दिए गए हैं। राज्य में हुए सर्वे के अनुसार पूरे बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है। जिनमें मोमिन जाति की कुल आबादी 46 लाख 34 हजार 245 है, जो कि कुल आबादी का 3.55 प्रतिशत है।
2 Oct 2023, 05:07:35 PM IST
Bihar Caste Survey Report Dusadh Paswan Population: बिहार जातीय गणना रिपोर्ट में कितनी है दुसाध पासवान जाति की आबादी?
बिहार में जाति जनगणना के आंकड़े सोमवार को जारी कर दिए गए हैं। राज्य में हुए सर्वे के अनुसार पूरे बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है। जिनमें दुसाध पासवान जाति की कुल आबादी 69 लाख 43 हजार है, जो कि कुल आबादी का 5.31 प्रतिशत है।
2 Oct 2023, 05:06:42 PM IST
Bihar Caste Survey Report ST Population: बिहार जातीय गणना रिपोर्ट में कितनी है आदिवासियों ST की आबादी?
बिहार में जातीय गणना के आंकड़ों के मुताबिक Schedule Tribes यानी अनुसूचित जनजाति की बिहार में 1.68% आबादी है। राज्य में एसटी जाति के लोगों की कुल संख्या 21 लाख 99 हजार 361 है।
2 Oct 2023, 05:06:00 PM IST
Bihar Caste Survey Report Kanu Population: बिहार जातीय गणना रिपोर्ट में कितनी है कानू जाति की आबादी?
बिहार में जाति जनगणना के आंकड़े सोमवार को जारी कर दिए गए हैं। राज्य में हुए सर्वे के अनुसार पूरे बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है। जिनमें कानू जाति की कुल आबादी 28 लाख 92 हजार 761 है, जो कि कुल आबादी का 2.2129 प्रतिशत है।
2 Oct 2023, 05:05:47 PM IST
Bihar Caste Survey Report Lohar Population: बिहार जातीय गणना रिपोर्ट में कितनी है लोहार जाति की आबादी?
बिहार में जाति जनगणना के आंकड़े सोमवार को जारी कर दिए गए हैं। राज्य में हुए सर्वे के अनुसार पूरे बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है। जिनमें लोहार जाति की कुल आबादी 8 लाख 21 हजार 103 है, जो कि कुल आबादी का 0.06281 प्रतिशत है।
2 Oct 2023, 05:05:28 PM IST
Bihar Caste Survey Report Upper Caste Forward Population: बिहार जातीय गणना रिपोर्ट में कितनी है सवर्ण यानी अगड़ी जातियों की आबादी?
बिहार में जातीय गणना के आंकड़े आज जारी कर दिए गए। जिसके मुताबिक जनरल कैटेगरी यानी अनारक्षित वर्ग यानी सवर्णों की बिहार में 15.52% आबादी है। अगड़ी जातियों की बिहार में कुल आबादी राज्य में कुल संख्या 2 करोड़ 3 लाख 91 हजार 679 है। अगड़ी जातियों में ब्राह्मण, राजपूत, भूमिहार, कायस्थ आदि प्रमुख जातियां हैं।
2 Oct 2023, 05:04:22 PM IST
Bihar Caste Survey Report SC Population: बिहार जातीय गणना रिपोर्ट में कितनी है दलित-महादलति एससी की आबादी?
बिहार में जातीय गणना के आंकड़े आज जारी कर दिए गए। जिसके मुताबिक बिहार में तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा आबादी दलित-महादलितों की है। राज्य में एससी कैटेगरी यानी अनुसूचित जाति की आबादी 19.65% है। राज्य में SC की संख्या 2 करोड़ 56 लाख 89 हजार 820 है।
2 Oct 2023, 05:03:18 PM IST
Bihar Caste Survey Report OBC Population: बिहार जातीय गणना रिपोर्ट में कितनी है अन्य पिछड़ा वर्ग- ओबीसी की आबादी?
बिहार में जातीय गणना के आंकड़े आज जारी कर दिए गए। जिसके मुताबिक बिहार में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा आबादी 27.12% अन्य पिछड़ा वर्ग की है। राज्य में Other Backward Claess यानी ओबीसी की संख्या 3 करोड़ 54 लाख 63 हजार 936 है।
2 Oct 2023, 05:01:25 PM IST
Bihar Caste Survey Report EBC Population: बिहार जातीय गणना रिपोर्ट में कितनी है अति पिछड़ा वर्ग की आबादी?
बिहार में जातीय गणना के आंकड़े आज जारी कर दिए गए। जिसके मुताबिक बिहार में सबसे ज्यादा आबादी 36.01% अति पिछड़ा वर्ग यानी EBC यानी Extremely Backward Classes की है। राज्य में ईबीसी की संख्या 4 करोड़ 70 लाख 80 हजार 514 है।