Hindi NewsBihar NewsBihar Cabinet Meeting decisions chief minister nitish kumar
Bihar Cabinet Meeting: नई नौकरियां, हर पंचायत में विवाह मंडप; कैबिनेट बैठक में सीएम नीतीश ने 26 एजेंडों पर लगाई मुहर

Bihar Cabinet Meeting: नई नौकरियां, हर पंचायत में विवाह मंडप; कैबिनेट बैठक में सीएम नीतीश ने 26 एजेंडों पर लगाई मुहर

संक्षेप: Bihar Cabinet Meeting: कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता मुख्य़मंत्री नीतीश कुमार ने की है। इस बैठक में कुल 26 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। एक दिन पहले ही नीतीश सरकार ने आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया था है। इसके लिए बिहार कैबिनेट की बैठक में बजट को मंजूरी दी गई है।

Tue, 9 Sep 2025 11:23 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की अहम बैठक मंगलवार को पटना में हुई। इस बैठक नीतीश सरकार के लगभग सभी विभागों के मंत्री मौजूद थे। कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता मुख्य़मंत्री नीतीश कुमार ने की है। इस बैठक में कुल 26 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। कैबिनेट बैठक में नई नौकरियों को जहां मंजूरी दी गई है तो वहीं हर पंचायत में विवाह मंडप बनाने का भी फैसला लिया गया है। इसके अलावा एक दिन पहले ही नीतीश सरकार ने आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया था है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके लिए बिहार कैबिनेट की बैठक में बजट को मंजूरी दे दी गई है। आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7000 से बढ़ाकर 9000 रुपये किया गया। आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 4000 से बढ़ाकर 4500 रुपये प्रतिमाह किया गया है। इसके लिए राज्य योजना मद से सालाना 345 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च होगा। नया मानदेय 1 सितंबर से लागू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:उत्तर में ज्यादा और दक्षिण बिहार में कम होगी बारिश, पटना में कैसा रहेगा मौसम
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

बिहार कैबिनेट की बैठक में नए पदों को दी गई स्वीकृति

नीतीश कैबिनेट की बैठक में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए राजस्व कर्मचारी के 3303 अतिरिक्त पदों की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा गन्ना उद्योग विभाग में बिहार ईंख पर्यवेक्षक संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) नियमावली 2025 को स्वीकृति प्रदान की गई है।

बिहार पशु एवं मत्स्य संसाधन सेवा-भर्ती (संशोधन) नियमावली 2025 के गठन को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। बिहार के सभी प्रखंडों में जीविका समूहों के जरिए बेसहारा गोवंश के संरक्षण के लिए 'बिहार जीविका गोधन संरक्षण एवं प्रबंधन योजना'को स्वीकृति प्रदान की गई है।

सदगुरु के फाउंडेशन को शवदाह गृह के लिए छह शहरों में लीज पर जमीन देने की स्वीकृति भी दी गई है। इनमें - पटना, गयाजी, छपरा, सहरसा, भागलपुर और बेगूसराय शामिल है। कैबिनेट की बैठक में बिहार खाद्यान भंडारण प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान, पटना की स्थापना के लिए 4 करोड़ से ज्यादा की राशि को मंजूरी दी गई है। जीविका मुख्यालय भवन पटना के निर्माण के लिए 73 करोड़ 66 लाख 15 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

ये भी पढ़ें:प्रिय पति देव, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं..; मनीषा ने सुसाइड नोट में क्या लिखा

बिहार कैबिनेट के कुछ अन्य बड़े फैसले-:

- सरकारी योजनाओं के लिए गांव की तर्ज पर अब शहरों में भी लीज पर जमीन लेगी सरकार

- 280 करोड़ की लागत से 176 थानों में सीसीटीवी कैमरे, डैशबोर्ड निर्माण और भविष्य में नये थानों में लगेंगे सीसीटीवी

- चुनाव से पहले गांव में गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट परियोजना को पूरा करने के लिए 100 करोड़ की राशि मंजूर

- राज्य के 6 बड़े शहरों में गैस आधारित शवदाह गृह फाउंडेशन को 33 वर्षों की लीज मिली

- ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना की बकाया विद्युत बकाया के भुगतान के लिए आकस्मिकता निधि से 594 करोड़

- राज्य के 8053 ग्राम पंचायत में चरणबद्ध तरीके से बनेंगे कन्या विवाह मंडप, योजना के लिए 50 करोड़ स्वीकृत

ये भी पढ़ें:पटना का फर्जी IPS अफसर, एडीजी बन असलम अहमद जमाता था धौंस

मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना को भी मंजूरी

बिहार कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना को भी मंजूरी दी गई है। इसके तहत राज्य सरकार के कार्यालयों में 121 सरकारी कर्मी मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना से लाभान्वित होंगे। आईआईएम बोधगया में ट्रेनिंग होगी, प्रमाण पत्र भी आईआईएम बोधगया से ही मिलेगामुख्यमंत्री कार्यालय, उपमुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय, विकास आयुक्त कार्यालय, सचिवालय स्थित सभी विभागीय कार्यालय, प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय और नगर आयुक्त कार्यालयों में फेलोशिप कर सकेंगे। प्रति छात्र डेढ़ लाख सवा लाख, एक लाख और 80 हजार रुपए प्रति माह मानदेय मिलेगा फेलोशिप पूरा करने के बाद आईआईएम बोधगया का प्रमाण पत्र मिलेगा।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।