Hindi NewsBihar NewsBihar Cabinet Meeting chief minister nitish kumar deputy cm samrat choudhary vijay sinha
Bihar Cabinet Meeting: 25 नई चीनी मील, 11 टाउनशिप और मैन्युफैक्चरिंग पार्क; नीतीश कैबिनेट में 10 एजेंडों को मंजूरी

Bihar Cabinet Meeting: 25 नई चीनी मील, 11 टाउनशिप और मैन्युफैक्चरिंग पार्क; नीतीश कैबिनेट में 10 एजेंडों को मंजूरी

संक्षेप:

Bihar Cabinet Meeting: पटना स्थित सचिवालय में नीतीश कैबिनेट के कई मंत्री मौजूद थे। नीतीश कैबिनेट में जहां कुछ पुराने चेहरे थे तो वहीं कई नए चेहरों को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है। नीतीश कुमार की नई कैबिनेट मीटिंग में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। 

Nov 25, 2025 12:41 pm ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

Bihar Cabinet Meeting: बिहार में चुनाव परिणाम सामने आने और नई सरकार के गठन के बाद नीतीश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई है। पटना स्थित सचिवालय में नीतीश कैबिनेट के कई मंत्री मौजूद थे। नीतीश कैबिनेट में जहां कुछ पुराने चेहरे थे तो वहीं कई नए चेहरों को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है। नीतीश कुमार की नई कैबिनेट की मीटिंग में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 10 एजेंडे पर मुहर लगी है। बैठक के बाद मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि बिहार में 25 नयी चीनी मिल खोली जाएगी। पहले से 9 चीनी मिल बंद पडी हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्य सचिव ने कहा कि बिहार में 11 नये टाउनशिप विकसित किया जाएगा। इनमें 9 प्रमंडलीय मुख्यालय के अलावा सीतामढ़ी और सोनपुर को शामिल किया गया है। बिहार को पूर्वी भारत का नया टेक हब के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, मेगा टेक सिटी व फिनटेक सिटी की स्थापना का निर्णय लिया गया है। इसके तहत मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों को परामर्श के रूप में शामिल किया जाएगा। कमेटी 6 माह के अंदर अपनी रिपोर्ट देगी।

बिहार को ग्लोबल वर्क प्लेस बनाने का प्लान

कैबिनेट के एक अन्य निर्णय में बदलते बिहार के विकास की गति को बल देने हेतु बिहार में प्रौद्योगिकी और सेवा आधारित नवाचारों की न्यू ऐज इकोनॉमी के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु इस क्षेत्र की बिहार से संबंध रखने वाले अग्रणी उद्यमियों के सुझाव प्राप्त कर योजनाओं एवं नीतियों का निर्धारण किया जाएगा। साथ ही बिहार को एक ‘वैश्विक- बैक एंड हब एवं ‘ग्लोबल वर्क प्लेस’ के रूप में विकसित एवं स्थापित करने हेतु महत्वपूर्ण विभागों तथा प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों एवं विशेषज्ञों के सहयोग से एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए बिहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन की स्थापना की स्वीकृति दी गई है इसके तहत प्रतिभावान व्यक्तियों और कंपनियों की सहायता ली जाएगी।

ये भी पढ़ें:डिफेंस कॉरिडोर, मेगा टेक सिटी; बंद चीनी मिलें भी होंगी चालू; सीएम नीतीश का ऐलान
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।