मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार उपचुनाव में जीत की बधाई देने पहुंचे एनडीए के नेता
Bihar By Election Results 2024: बिहार की चार सीटों रामगढ़, तरारी, इमामगंज और बेलागंज पर हुए विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। चारों सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। महागठबंधन के प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। तरारी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पहली बार जीत दर्ज की। सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत ने बीजेपी के टिकट पर लड़कर सीपीआई माले के राजू यादव को 10612 वोटों से हराया। गया जिले की इमामगंज में भी केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी ने अपने परिवार की विरासत को कायम रखा। उन्होंने आरजेडी के रौशन मांझी को 5945 मतों से हराया, जन सुराज के जितेंद्न पासवान ने भी इमामगंज में अच्छी टक्कर दी और तीसरे नंबर पर रहे। बेलागंज सीट पर आरजेडी का तीन दशक पुराना गढ़ ढह गया। यहां से सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वजीत सिंह को जेडीयू की मनोरमा देवी ने हरा दिया। रामगढ़ में बीजेपी के अशोक सिंह ने बसपा के सतीश उर्फ पिंटू यादव को रोचक मुकाबले में हराया। आरजेडी प्रदेशाध्यक्ष जगदानं सिंह के बेटे एवं सांसद सुधाकर सिंह के भाई अजीत सिंह तीसरे नंबर पर रहे।
ये भी पढ़ें-
बेलागंज में आरजेडी का 34 साल का साम्राज्य ध्वस्त
तरारी में पहली बार बीजेपी की जीत, सुनील पांडे के बेटे ने खिलाया कमल
इमामगंज में बहू दीपा ने रखा जीतनराम मांझी का मान
हारकर 2024 में ही अनसेटल हो गए पीके, चार में तीन सीटों पर जन सुराज की जमानत जब्त
राजपूत बीजेपी की तरफ झुके, यादव-मुस्लिम हाथी पर चढ़ गए; रामगढ़ में आरजेडी की करारी हार
मुस्लिम यादव बंट गए, सवर्ण भी छिटके; जेडीयू ने सुरेंद्र यादव का गढ़ कैसे छिना
23 Nov 2024, 03:15:58 PM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: बिहार उपचुनाव में जीत के बाद नीतीश से मिले सम्राट और जायसवाल
Bihar By Election Results 2024 LIVE: बिहार उपचुनाव में चारों सीटों पर एनडीए की जीत के बाद गठबंधन के नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास के महासचिव संजय पासवान ने सीएम नीतीश को उपचुनाव में जीत की बधाई दी।
23 Nov 2024, 03:01:51 PM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: बेलागंज उपचुनाव परिणाम
Bihar By Election Results 2024 LIVE: बेलागंज से एनडीए से जदयू की उम्मीदवार मनोरमा देवी ने राजद के विश्वनाथ कुमार सिंह को 21391 वोट से हराया। मनोरमा देवी को 73334 और विश्वनाथ कुमार सिंह को 51943 वोट मिले। वहीं तीसरे नंबर पर जन सुराज के मो. अमजद रहे। उन्हें 17285 वोट प्राप्त हुए।
23 Nov 2024, 02:49:13 PM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: इमामगंज उपचुनाव नतीजा
Bihar By Election Results 2024 LIVE: गया के इमामगंज विधानसभा उपचुनाव में एनडीए से हम की उम्मीदवार दीपा कुमारी ने राजद के रौशन कुमार को 5945 वोट से हराया। दीपा कुमारी को 53435 और रौशन कुमार को 47490 वोट मिले। तीसरे नंबर पर जन सुराज के जितेन्द्र पासवान रहे। जितेन्द्र को 37103 वोट मिले हैं।
23 Nov 2024, 02:15:28 PM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: तरारी से विशाल प्रशांत को जीत का सर्टिफिकेट मिला
Bihar By Election Results 2024 LIVE: तरारी उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले बीजेपी के विशाल प्रशांत को निर्वाचन आयोग ने विजयी सर्टिफिकेट सौंप दिया। उन्होंने 10612 वोटों से सीपीआई माले के राजू यादव को हराया है।
23 Nov 2024, 01:49:58 PM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: बेलागंज में जेडीयू की मनोरमा देवी ने 21391 वोटों से जीतीं
Bihar By Election Results 2024 LIVE: बेलागंज में जेडीयू की मनोरमा देवी ने 21391 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने आरजेडी सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ सिंह को मात दी। बता दें कि यह सीट आरजेडी का गढ़ रही है। सुरेंद्र यादव लगातार आठ बार यहां से विधायक रहे।
23 Nov 2024, 01:43:34 PM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: बेलागंज में आरजेडी का किला ढहाने वालीं मनोरमा देवी के बेटे ने क्या कहा
Bihar By Election Results 2024 LIVE: बेलागंज विधानसभा सीट पर जेडीयू की मनोरमा देवी ने आरजेडी नेता सुरेंद्र यादव का तीन दशक पुराना किला ढहा दिया। मनोरमा देवी के बेटे ने कहा कि हमारे ऊपर लोगों का विश्वास है। हमारे परिवार ने किसी के साथ छल नहीं किया। उन्होंने सुरेंद्र यादव और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग छल और भय के साथ राजा बनकर राज कर रहे थे। जनता उन्हें जान चुकी थी और बहुत दिन से बदलाव का इंतजार कर रही थी। रॉकी यादव ने कहा कि जनता की मांग पर जेडीयू ने मनोरमा देवी को कैंडिडेट बनाया। हमने अपने स्तर पर इलाके में 6 महीने पहले सर्वे भी कराया था।
23 Nov 2024, 01:20:33 PM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: आरजेडी के राम'गढ़' पर बीजेपी का कब्जा, रोचक मुकाबले में बसपा हारी
Bihar By Election Results 2024 LIVE: आरजेडी के गढ़ मानी जाने वाली रामगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है। बीजेपी के अशोक कुमार सिंह ने बसपा के सतीश उर्फ पिंटू यादव को हरा दिया। हालांकि, अभी औपचारिक घोषणा बाकी है। बीजेपी और बसपा के बीच काफी रोचक मुकाबला हुआ। दोनों प्रत्याशी कई बार एक-दूसरे से आगे-पीछे चलते रहे, जिससे समर्थकों की धड़कनें बढ़ती रहीं। हालांकि आखिरी राउंड में बीजेपी ने 1362 वोटों की लीड ले ली। अब मत पत्रों के वोटों को काउंट करने के बाद फाइनल बीजेपी की जीत तय मानी जा रही है।
23 Nov 2024, 01:16:33 PM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: जीतनराम मांझी का गढ़ बरकरार, इमामगंज में बहू ने एनडीए को जिताया
Bihar By Election Results 2024 LIVE: केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने अपना गढ़ बरकरार रखा है। इमामगंज विधानसभा सीट पर उनकी बहू दीपा मांझी ने हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के टिकट पर एनडीए को जीत दिलाई। दीपा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आरजेडी के रौशन मांझी को 5945 वोटों से मात दी। जन सुराज के जितेंद्र पासवान 37082 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे।
23 Nov 2024, 12:58:37 PM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: रामगढ़ में बीजेपी ने 1777 वोटों की बढ़त ली
Bihar By Election Results 2024 LIVE: कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी और बसपा के बीच वोटों का अंतर बढ़ता जा रहा है। बीजेपी के अशोक सिंह ने 1777 वोटों की लीड ले ली है। बसपा के सतीश यादव दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। अब सिर्फ आखिरी राउंड की वोटों की गिनती बाकी है।
23 Nov 2024, 12:55:15 PM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: तरारी उपचुनाव का फाइनल नतीजा घोषित, बीजेपी 10612 वोटों से जीती
Bihar By Election Results 2024 LIVE: तरारी विधानसभा उपचुनाव का फाइनल नतीजा घोषित हो गया है। बीजेपी ने 10612 वोटों के अंतर से सीपीआई माले को हरा दिया है।
23 Nov 2024, 12:48:17 PM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: रामगढ़ में बीजेपी 719 वोटों से आगे, बसपा पिछड़ रही
Bihar By Election Results 2024 LIVE: रामगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार सिंह ने 10 राउंड की मतगणना के बाद 719 वोटों की बढ़त बना ली है। वहीं, रोचक मुकाबले में बसपा के सतीश यादव दूसरे नंबर पर हैं। अभी दो राउंड की गिनती शेष है। बीजेपी और बसपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
23 Nov 2024, 12:45:46 PM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: तरारी में 10 हजार वोटों से जीते बीजेपी के विशाल प्रशांत
Bihar By Election Results 2024 LIVE: तरारी में सभी 12 राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। उपचुनाव में बीजेपी के विशाल प्रशांत ने 10 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। सीपीआई माले के राजू यादव दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, जन सुराज की किरण देवी महज 5622 वोट हासिल कर सकीं और तीसरे नंबर पर रहीं।
23 Nov 2024, 12:30:23 PM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: रामगढ़ में बीजेपी वापस आगे हुई, बसपा पिछड़ी
Bihar By Election Results 2024 LIVE: रामगढ़ में बीजेपी और बसपा के बीच चूहे-बिल्ली का खेल चल रहा है। उपचुनाव में 9वें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी ने वापस बढ़त बना ली है। बीजेपी के अशोक सिंह 171 वोटों से आगे हो गए हैं। बसपा के सतीश यादव दूसरे नंबर पर हैं। आरजेडी के अजीत सिंह की हार तय है।
23 Nov 2024, 12:19:53 PM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: इमामगंज में एनडीए की जीत, दीपा मांझी ने मनाया जश्न
Bihar By Election Results 2024 LIVE: इमामगंज विधानसभा सीट पर एनडीए समर्थित प्रत्याशी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा की दीपा मांझी को जीत मिली है। दीपा ने अपने समर्थकों के साथ जश्न मनाया है। उन्होंने क्षेत्र की जनता के हित में काम करने का भरोसा दिया है। बता दें कि दीपा केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की बहू और बिहार सरकार में मिनिस्टर संतोष सुमन की पत्नी हैं।
23 Nov 2024, 12:10:00 PM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: बेलागंज में सुरेंद्र यादव के बेटे ने मानी हार, बोले- जनता का मेंडेट है
Bihar By Election Results 2024 LIVE: बेलागंज में 8 बार विधायक रहे आरजेडी नेता सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ सिंह ने उपचुनाव में हार मान ली है। उन्होंने कहा कि जनता का यह मेंडेट है, इसके स्वीकार करना है। अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठककर हार पर मंथन करेंगे। बता दें कि 1990 से लगातार बेलागंज से चुनाव जीत रही थी।
23 Nov 2024, 12:04:09 PM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: रामगढ़ में फिर उलटफेर, बसपा ने बीजेपी को पछाड़ा
Bihar By Election Results 2024 LIVE: रामगढ़ विधानसभा सीट का मुकाबला काफी रोचक होता जा रहा है। बसपा के सतीष उर्फ पिंटू यादव ने आठवें राउंड की मतगणना के बाद बढ़त बना ली है। वह 170 वोटों से आगे हो गए हैं। बीजेपी के अशोक सिंह दूसरे नंबर पर चले गए हैं। अभी तीन राउंड की गिनती और बाकी है।
23 Nov 2024, 11:51:04 AM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: इमामगंज में दीपा मांझी 5563 वोटों से आगे हुईं
Bihar By Election Results 2024 LIVE: इमामगंज में हम प्रत्याशी दीपा मांझी 5563 वोटों से आगे हो गई हैं। आरजेडी के रौशन कुमार दूसरे नंबर पर हैं। अब आखिरी राउंड की काउंटिंग बची है।
23 Nov 2024, 11:45:19 AM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: रामगढ़ उपचुनाव सातवें राउंड में बीजेपी आगे
Bihar By Election Results 2024 LIVE: रामगढ़ उपचुनाव में सात राउंड की गिनती के बाद बीजेपी 700 वोटों से आगे
23 Nov 2024, 11:44:13 AM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: संतोष सुमन ने दीपा मांझी की जीत का दावा किया
Bihar By Election Results 2024 LIVE: बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने इमामगंज में अपनी पत्नी दीपा मांझी की जीत का दावा किया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वोटों की गिनती पूरी होने तक का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने एनडीए के कार्यकर्ताओं को अग्रिम बधाई भी दी।
23 Nov 2024, 11:40:45 AM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: तरारी में पहली बार खिला कमल
Bihar By Election Results 2024 LIVE: तरारी में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। बीजेपी के टिकट पर लड़े सुनील पांडेय के बेटे विशाल प्रशांत ने सीपीआई माले के राजू यादव को हराया है। 2020 के चुनाव में यहां माले के सुदामा प्रसाद जीते थे, दूसरे नंबर पर निर्दलीय सुनील पांडेय रहे थे। जबकि बीजेपी को तीसरे नंबर पर ही संतोष करना पड़ा था। इस बार बीजेपी ने सुनील पांडेय को अपने खेमे में लाकर तरारी में जीत की इबारत लिख दी।
23 Nov 2024, 11:31:00 AM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: तरारी में बीजेपी की जीत, सुनील पांडेय के बेटे ने माले को हराया
Bihar By Election Results 2024 LIVE: तरारी में बीजेपी के विशाल प्रशांत ने जीत दर्ज कर दी है। आधिकारिक घोषणा बाकी है। विशाल बाहुबली सुनील पांडेय के बेटे हैं। उन्होंने सीपीआई माले के राजू यादव को मात दी है।
23 Nov 2024, 11:25:47 AM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: आरजेडी का सुपड़ा साफ, चारों सीटों पर एनडीए आगे हुआ
Bihar By Election Results 2024 LIVE: बिहार उपचुनाव में आरजेडी का सुपड़ा साफ होता नजर आ रहा है। चारों सीटों पर एनडीए प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। तरारी और रामगढ़ मेें बीजेपी ने लीड बना रखी है, तो वहीं बेलगांज में जेडीयू और इमामगंज में हम प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।
23 Nov 2024, 11:20:59 AM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: रामगढ़ में उलटफेर, बीजेपी के अशोक सिंह 368 वोटों से आगे
Bihar By Election Results 2024 LIVE: कैमूर जिले की रामगढ़ सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। 6 राउंड की वोटों की गिनती के बाद अशोक कुमार सिंह 368 वोटों से आगे हो गए हैं। वहीं, शुरुआती राउंड में आगे चल रहे बसपा के सतीश यादव दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। आरजेडी के अजीत सिंह तीसरे नंबर पर हैं।
23 Nov 2024, 11:18:43 AM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: इमामंगज में मांझी की बहू 3718 वोटों से आगे, रोचक मुकाबले में आरजेडी पीछे
Bihar By Election Results 2024 LIVE: गया की इमामगंज सीट पर उपचुनाव का मुकाबला रोचक चल रहा है। 9 राउंड की गिनती के बाद जीतनराम मांझी की बहू दीपा कुमारी 3718 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं, आरजेडी के रौशन मांझी दूसरे नंबर पर हैं। 4 राउंड की मतगणना और शेष रह गई है। हालांकि, हम कार्यकर्ताओं ने दीपा मांझी की जीत का दावा कर दिया है।
23 Nov 2024, 11:14:53 AM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: तरारी में बीजेपी 10 हजार वोटों से आगे, सुनील पांडे के बेटे ने माले को पछाड़ा
Bihar By Election Results 2024 LIVE: भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी विशाल प्रशांत 10201 वोटों से आगे चल रहे हैं। वे लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। विशाल पूर्व विधायक एवं बाहुबली सुनील पांडेय के बेटे हैं। वह पहली बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर सीपीआई माले के राजू यादव हैं। जन सुराज की किरण देवी मुकाबले में नहीं हैं।
23 Nov 2024, 11:12:36 AM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: बेलागंज में जेडीयू 10 हजार वोटों से आगे, सुरेंद्र यादव के बेटे पिछड़े
Bihar By Election Results 2024 LIVE: बेलागंज में आरजेडी सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ सिंह लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। जेडीयू प्रत्याशी मनोरमा देवी 10387 वोटों से आगे चल रही हैं। 6 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। 5 राउंड की गिनती और बाकी है।
23 Nov 2024, 11:08:11 AM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: तरारी में बीजेपी की मजबूत बढ़त, माले पिछड़ रही
Bihar By Election Results 2024 LIVE: भोजपुर जिले की तरारी सीट से बीजेपी लगातार मजबूती से लीड लेकर आगे बढ़ रही है। पांच राउंड के वोटों की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी विशाल प्रशांत 7645 वोटों से आगे हो गए हैं। सीपीआई माले के राजू यादव दूसरे नंबर पर हैं।
23 Nov 2024, 11:05:18 AM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: इमामगंज में दीपा मांझी की 3858 वोटों से लीड, आरजेडी के रौशन पिछड़े
Bihar By Election Results 2024 LIVE: इमामगंज में एनडीए समर्थित हम प्रत्याशी दीपा मांझी ने आरजेडी के रौशन मांझी पर 3858 वोटों से बढ़त बना ली है। 8 राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो गई है। इस सीट पर जन सुराज के जितेंद्र पासवान भी टक्कर में हैं, वे 25 हजार वोट पाकर तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
23 Nov 2024, 11:02:37 AM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: रामगढ़ में बसपा की लंबी बढ़त, जन सुराज मुकाबले से बाहर
Bihar By Election Results 2024 LIVE: रामगढ़ सीट पर बसपा लगातार बढ़त बनाए हुए है। पांच राउंड की गिनती के बाद बसपा के सतीश यादव दो हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के अशोक सिंह दूसरे नंबर पर हैं। आरजेडी के अजीत सिंह तीसरे पर हैं। जन सुराज के सुशील कुशवाहा मुकाबले से बाहर हैं।
23 Nov 2024, 10:48:47 AM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: बेलागंज में अब तक किसे कितने वोट मिले
Bihar By Election Results 2024 LIVE: बेलागंज में 5 वें राउंड के बाद किसे कितने वोट मिले-
मनोरमा देवी-जदयू-31155
विश्वनाथ कुमार सिंह-22810
मो.अमजद-जन सुराज-8901
23 Nov 2024, 10:48:02 AM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: बेलागंज में जेडीयू की लगातार बढ़त, आरजेडी पिछड़ रही
Bihar By Election Results 2024 LIVE: बेलागंज में पांचवें राउंड के बाद जेडीयू की मनोरमा देवी 8305 वोटों से आगे चल रही हैं। आरजेडी प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह दूसरे नंबर पर हैं। जन सुराज के मोहम्मद अमजद तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।
23 Nov 2024, 10:46:26 AM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: तरारी में तीन राउंड के बाद बीजेपी 5503 वोटों से आगे
Bihar By Election Results 2024 LIVE: तरारी में तीन राउंड के वोटों की गिनती के बाद बीजेपी 5503 वोटों से आगे हो गई है। बीजेपी के विशाल प्रशांत लगातार आगे चल रहे हैं। सीपीआई माले के राजू यादव दूसरे नंबर पर हैं। जनसुराज की किरण देवी मुकाबले से बाहर हैं।
23 Nov 2024, 10:34:56 AM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: इमामगंज में 6 राउंड की मतगणना पूरी, एनडीए की लीड
Bihar By Election Results 2024 LIVE: गया जिले की इमामगंज विधानसभा सीट पर 6 राउंड की गिनती के बाद हम प्रत्याशी दीपा मांझी 1553 वोटों से आगे हैं। आरजेडी के रौशन मांझी पीछे हो गए हैं। जन सुराज के जितेंद्र पासवान ने मुकाबला त्रिकोणीय बनाया, वे 19 हजार वोट पाकर तीसरे नंबर पर हैं।
23 Nov 2024, 10:30:16 AM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: तरारी में बीजेपी ने बनाई बढ़त, सुनील पांडेय के बेटे 2636 वोटों से आगे
Bihar By Election Results 2024 LIVE: भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में दो राउंड की गिनती के बाद बीजेपी 2636 वोटों से आगे है। दूसरे नंबर पर भाकपा माले के राजू यादव चल रहे हैं।
23 Nov 2024, 10:18:13 AM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: इमामगंज में हुआ उलटफेर मांझी की बहू ने आरजेडी को पछाड़ा, एनडीए 567 वोटों से आगे
Bihar By Election Results 2024 LIVE: गया जिले की इमामगंज विधानसभा सीट पर पांचवें राउंड की वोटों की गिनती के बाद बड़ा उलटफेर हुआ है। एनडीए समर्थित हम प्रत्याशी दीपा मांझी 567 वोटों से आगे हो गई हैं। वह केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की बहू हैं। आरजेडी के रौशन मांझी दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं।
23 Nov 2024, 10:13:31 AM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: बेलागंज में सुरेंद्र यादव के बेटे को झटका, जेडीयू की मनोरमा देवी की बढ़त बरकरार
Bihar By Election Results 2024 LIVE: गया की बेलागंज विधानसभा सीट पर आरजेडी सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ सिंह को बड़ा झटका लगा है। तीसरे राउंड के बाद भी जेडीयू की मनोरमा देवी उनसे आगे चल रही हैं। मनोरमा देवी ने 4955 वोटों की लीड ले ली है। विश्वनाथ दूसरे नंबर पर हैं। जबकि जन सुराज के मोहम्मद अमजद तीसरे नंबर पर हैं। ओवैसी की पार्टी के मोहम्मद जमीन अल हसन मुकाबले से पूरी तरह बाहर हैं।
23 Nov 2024, 10:03:32 AM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: रामगढ़ में बसपा ने किया खेला, जगदानंद के बेटे तीसरे नंबर पर पहुंचे
Bihar By Election Results 2024 LIVE: कैमूर जिले की रामगढ़ सीट से बसपा ने उपचुनाव में बड़ा खेला कर दिया है। बसपा के सतीश यादव 3500 वोटों से आगे चल रहे हैं। दो राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। सतीश पूर्व विधायक अंबिका सिंह के भतीजे हैं। वहीं, बीजेपी के अशोक कुमार सिंह दूसरे नंबर पर हैं। सबसे चौंकाने वाली बात है कि आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह रामगढ़ से तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। यह सीट जगदानंद के परिवार का गढ़ मानी जाती है।
23 Nov 2024, 09:59:52 AM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: इमामगंज में चार राउंड के वोटों की गिनती पूरी, आरजेडी की बढ़त जारी
Bihar By Election Results 2024 LIVE: इमामगंज विधानसभा सीट पर आरजेडी के रौशन कुमार चार राउंड की मतगणना के बाद भी बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि, अंतर कम हुआ है। वे 969 से आगे चल रहे हें। दूसरे नंबर पर हम की दीपा मांझी हैं, जबकि जन सुराज के जितेंद्र पासवान तीसरे नंबर पर हैं।
23 Nov 2024, 09:53:49 AM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: तरारी में बीजेपी की भारी बढ़त, 5500 वोटों से बनाई बढ़त
Bihar By Election Results 2024 LIVE: भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट पर बीजेपी करीब 5500 वोटों से आगे चल रही है। हालांकि यह सूत्रों के हवाले से जानकारी है। आधिकारिक पुष्टि बाकी है। तीन राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है।
23 Nov 2024, 09:50:50 AM IST
Bihar By Election Results 2024 LIVE: बेलागंज में दो राउंड की गिनती पूरी, जेडीयू की मनोरमा देवी आगे
Bihar By Election Results 2024 LIVE: बेलागंज में दूसरे राउंड के बाद एनडीए की मनोरमा देवी आगे
मनोरमा देवी-जदयू-12903
विश्वनाथ कुमार सिंह-10160
मो.अमजद-जन सुराज-1639