दूसरों का करते हैं कल्याण, खुद बैठने की जगह नहीं; बिहार के बीपीएससी पास BWO का छलका दर्द

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार में एससी-एसटी के कल्याण के लिए कार्य करने वाले कल्याण पदाधिकारियों की समस्या बड़ी है। राज्य के 534 प्रखंडों में से कहीं भी इनका स्थायी ठौर नहीं है।

एससी एसटी कल्याण मंत्री लाखेंद्र पासवान
एससी एसटी कल्याण मंत्री लाखेंद्र पासवान

कौशलेन्द्र मिश्रा, पटना

बिहार में प्रखंड स्तर पर तैनात ऐसे भी पदाधिकारी है, जिन्हें एक अदद दफ्तर, कुर्सी, स्टाफ और वाहन सुविधा भी नहीं मिली है। 2007 में कल्याण विभाग विभक्त हुआ। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी ) कल्याण विभाग का अलग से गठन हुआ। किंतु, एससी-एसटी के कल्याण के लिए कार्य करने वाले कल्याण पदाधिकारियों की सुधि 19 साल में नहीं ली गई। राज्य के 534 प्रखंडों में से कहीं भी इनका स्थायी ठौर नहीं है।

वर्तमान में राज्य में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के कुल 517 पद स्वीकृत हैं। इनमें 138 प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दो वर्षीय प्रशिक्षण में शामिल हैं जबकि 17 प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों के पद रिक्त हैं। शेष प्रखंडों में कार्यरत 362 पदाधिकारियों को हर दिन नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

दूसरों के कमरे में बैठने की मजबूरी

प्रखंड कार्यालय में बीडीओ, प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों व कर्मियों के लिए कार्यालय कक्ष है किंतु कल्याण पदाधिकारी डयूटी के दौरान दूसरों के कमरों में बैठकर किसी तरह समय व्यतीत करते हैं। किशनगंज में तैनात कल्याण पदाधिकारी नमिता कहती हैं कि महिला पदाधिकारियों के लिए सबसे अधिक परेशानी है। कई बार बीडीओ के कार्यालय कक्ष में जारी बैठक के बीच उनके वॉशरूम का उपयोग करना पड़ता है। दूसरे पदाधिकारी के कमरे में कोई कितनी देर तक बैठ सकता है। कार्य मे लापरवाही को लेकर हर पल कार्यवाही का डर रहता है। दलितों की बस्ती में अगलगी हो या विकास मित्र के कार्यों का निरीक्षण कार्य, कोई अतिरिक्त भत्ता या साधन नहीं मिलता।

मंत्री क्या कहते हैं?

एससी-एसटी कल्याण सेवा संवर्ग के पदाधिकारियों की कठिनाइयों से अवगत हूं। विकास मित्र व प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों ने मिल कर जमीनी स्तर पर योजनाओं को पहुंचाया है। इनकी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। -लखेंद्र कुमार रौशन, मंत्री।

इनके जिम्मे ये दायित्व

● एससी-एसटी के कल्याण के लिए कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन

● एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुआवजा भुगतान में पीड़ितों की मदद करना

● विकास मित्रों के कार्यों का नियंत्रण एवं मूल्यांकन

● राज्य के बाहर के महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की छात्रवृत्ति की जांच

● एससी-एसटी से जुड़े मामलों में जांच एवं रिपोर्ट देना

● एससी-एसटी आवासीय विद्यालय एवं छात्रावासों के प्रबंधक का कार्य

बीपीएससी से होती है बहाली

● बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी की नियुक्ति की जाती है।

● बिहार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण सेवा संवर्ग में स्वीकृत पद 632 है। कार्यरत 450 हैं।

● 388 कल्याण पदाधिकारियों पर विभिन्न मामलों में कार्यवाही बिना सक्षम प्राधिकार की मंजूरी के संचालित हैं।

● बिना कार्रवाई पूरी किए 20 जिला कल्याण अधिकारी को पदावनत करके प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बनाया।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsदूसरों का करते हैं कल्याण, खुद बैठने की जगह नहीं; बिहार के BWO का दर्द छलका