Hindi NewsBihar NewsBihar BJP targets Lalu Rabri palatial bungalow in Mahua Bagh Patna spokesman warns of ED seizure in Land for Job Case
BJP के निशाने पर आया लालू का पटना के महुआबाग में बन रहा महल, ED से जब्ती की चेतावनी

BJP के निशाने पर आया लालू का पटना के महुआबाग में बन रहा महल, ED से जब्ती की चेतावनी

संक्षेप:

बिहार बीजेपी ने लालू यादव और राबड़ी देवी के पटना के महुआबाग में बन रहे कथित महल पर निशाना साधा है और कहा कि लालू के ‘समाजवाद’ का मतलब लूट-खसोट से संपन्न परिवार है। प्रवक्ता ने हवेली के ईडी से जब्त होने की चेतावनी भी दी है।

Dec 02, 2025 12:41 pm ISTRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पटना के महुआबाग इलाके में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की बन रही कथित आलीशान हवेली को निशाने पर लिया है। पार्टी के एक्स हैंडल से निर्माणाधीन महल का एक वीडियो पोस्ट करके लिखा गया है कि लालू के समाजवाद का मतलब लूट-खसोट से संपन्न परिवार है। पार्टी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने नौकरी के बदले जमीन घोटाले की चर्चा करते हुए चेतावनी दी है कि लूट-खसोट की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जब्त भी कर सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ईडी ने जुलाई, 2023 में लालू यादव के परिवार और उनसे जुड़ी कंपनियों की पटना, दिल्ली और गाजियाबाद में 6 करोड़ से ऊपर की जमीन और मकान को जब्त किया था। इसमें राबड़ी देवी के नाम पर महुआबाग की भी एक जमीन थी। लेकिन यह साफ नहीं है कि बीजेपी ने जिस बंगले का वीडियो दिखाकर लालू पर निशाना साधा है, वो कौन सी जमीन है और किसके नाम पर है। कहा जाता है कि लालू यादव इस मकान के निर्माण का जायजा लेने नियमित तौर पर जाते रहे हैं। चर्चा है कि सरकार से 10, सर्कुलर रोड का बंगला खाली करने का नोटिस मिलने के बाद लालू परिवार 39, हार्डिंग रोड के नए बंगले में जाने के बदले महुआबाग के महल में भी शिफ्ट हो सकता है।

बिहार बीजेपी ने ट्वीट में लिखा है- “लालू जी का ‘समाजवाद’ यानी लूट-खसोट से संपन्न है एकमात्र परिवार! लालू परिवार एंड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने ऐशो-आराम और शानदार जीवन का पूरा इंतजाम किया है। पटना शहर के बीचों-बीच इनका एक और निर्माणाधीन आलीशान महल’। दल के प्रवक्ता नीरज कुमार ने वीडियो बयान जारी करके चेतावनी दी है कि लूट-खसोट की संपत्तियों को ईडी जब्त भी कर सकती है।

नीरज ने कहा- ‘लालू यादव का सामाजिक न्याय और उनका समाजवाद, सिर्फ परिवारवाद और पारिवारिक न्याय बनकर रह गया है। महुआबाग में जो आलीशान कोठी वो बना रहे हैं, वह भी लूट की जमीन है। वहां भी नौकरी के बदले जमीन ली थी। ईडी ने वहां एक बार छापा भी मारा था। लालू सावधान रहें, संभलकर रहें, लूट की संपत्ति बहुत दिन टिकती नहीं है। और हो सकता है कि आपका ये मकान-जमीन भी ईडी फिर से जब्त करे। आपने राजनीति को भ्रष्टाचार और लूट का अड्डा बना दिया था। पूरा परिवार पूरे बिहार को लूटे हैं। आपको बताना चाहिए कि यह अकूत संपत्ति आप कहां से लाए हैं।’

ये भी पढ़ें:जो करना है करेंगे, डेरा खाली नहीं करेंगे; राबड़ी आवास पर RJD का अल्टीमेटम
ये भी पढ़ें:राबड़ी आवास खाली नहीं करने की धमकी पर सरकार सख्त, सम्राट बोले- बपौती नहीं है
Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा लगभग ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। बिहार में दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने के बाद दिल्ली-एनसीआर में विराट वैभव, दैनिक भास्कर, आज समाज, बीबीसी हिन्दी, स्टार न्यूज, सहारा समय और इंडिया न्यूज के लिए अलग-अलग भूमिका में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।