रेवंत रेड्डी के बयान पर बिहार भाजपा के नेता भड़के; गिरिराज, शाहनवाज, रामकृपाल ने कांग्रेस को चेताया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भगवान राम और भगवान के बीज भेद वाला बयान देने के लिए बिहार भाजपा के नेताओं ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के साथ साथ काग्रेंस पार्टी को भी परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

गिरिराज सिंह, रेवंत रेड्डी, शाहनवाज हुसैन
गिरिराज सिंह, रेवंत रेड्डी, शाहनवाज हुसैन

कांग्रेस के नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने फिर विवादित बयान दिया है जिससे सियासी घमासान शुरू हो गया है। श्रीराम को अमीरों का और शिवजी को गरीबों का भगवान बताने पर बिहार भाजपा के नेता भड़क गए हैं। बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव और पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने तेलंगाना सीएम के बयान पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस पार्टी को चेतावनी दी है कि इसका जवाब जनता देगी। गिरिराज सिंह ने रेवंत रेड्डी

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में एक मीडिया सम्मेलन में फिर ऐसा बयान दिया जिससे राजनीति सुलग गई। उत्तर भारत में कांग्रेस पार्टी कमजोर क्यों, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम शिवजी के भक्त हैं और बीजेपी वाले भगवान राम के। भाजपा वालों ने भगवान राम को चोरी कर लिया। मोदी जी और अन्य भाजपा ने जय श्रीराम तो बोलते हैं पर हरहर महादेव नहीं बोलते हैं। शिवजी गरीब लोगों के भगवान हैं तो रामजी अमीरों के भगवान हैं। बीजेपी अमीर पार्टी भी है।

मोक्ष के लिए बनारस में जगह रिजर्व करा लें

रेवंत रेड्डी के इस बयान पर गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि तुष्टिकरण के तहत मुसलानों को खुश करना और हिंदुओं को बांटना ही कांग्रेस की पॉलिसी बन गयी है। रेवंत रेड्डी को सनातन धर्म का इतिहास ही नहीं पता है। उन्हें मोक्ष प्राप्ति के लिए काशी विश्वनाथ में पहले से जगह रिजर्व कराने कराने की सलाह दे दी। कांग्रेस मुस्लिम लीग कांग्रेस बन गई है। रेवंत रेड्डी को पता ही नहीं है रामेश्वरम में शिवलिंग की स्थापना भगवान राम ने ही की और पूजा की। हमलोग भी शिवजी को गुरु मानते हैं। भगवान शंकर प्रभु राम को भजते हैं और श्रीराम जी भगवान शंकर को भजते हैं। जानकारी नहीं हो तो नहीं बोलना चाहिए। नहीं तो जनता जवाब देगी।

आग लगाने से बाज आएं

इस मामले में बिहार भाजपा के नेता सह राज्य के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा है कि भगवान एक हैं। किसी को ऐसे भड़काउ बयान देकर विभेद नहीं पैदा करना चाहिए। वे आग लगा रहे हैं इससे बाज आए। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भी रेवंत रेड्डी के इस बयान पर आपत्ति जाहिर किया है।

रेड्डी का बयान कांग्रेस को भारी पड़ेगा

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस को यह बयान काफी भारी पड़ने वाला है। रेवंत रेड्डी ने श्रीराम और शिवजी को लेकर जैसा बयान दिया है वह समाज को बांटने वाला है। कांग्रेस के नेता अक्सर ऐसी बयानबाजी सनातन धर्म को लेकर करते रहते हैं। ऐसा करना कहीं से सही नहीं है। सनातन को मानने वाले इससे आहत हैं।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsरेवंत रेड्डी के बयान पर बिहार भाजपा के नेता भड़के; कांग्रेस को चेताया