Hindi NewsBihar NewsBihar BJP core committee meeting chaired by JP Nadda Dilip Jaiswal explained the strategy
जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक, दिलीप जायसवाल ने बताई रणनीति

जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक, दिलीप जायसवाल ने बताई रणनीति

संक्षेप:

बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक ली। जिसमें चुनाव को लेकर रणनीति बनी। जानकारी देते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि पूरा एनडीए एकजुट होकर मतदाता के पास जाए, संवाद और समन्वय को भी धारदार बनाया जाएगा

Sep 13, 2025 08:42 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

आगामी बिहार चुनाव के मद्देनजर पटना में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक ली। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत तमाम पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के बाद जानकारी देते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि बीजेपी और एनडीए के गठबंधन सहयोगी दलों के बीच कैसे संवाद और समन्वय को धारदार बनाया जाए, इस पर चर्चा हुई। इसके अलावा पूरा एनडीए एकजुट होकर मतदाता के पास जाए, इस पर मंथन हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे पहले बैठक को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि विकास के नाम पर लालू यादव कहते थे, कि रोड बना देंगे तो पुलिस जल्दी पहुंच जाएगी और जानवरों के खुर खराब हो जाएंगे। पलायनवाद पर लालू महिमामंडन करते थे, और कहते थे कि बिहार का लोग गमछा पहनकर जाता है, सूट पहनकर लौटता है। लेकिन आज तक आरजेडी ने माफी नहीं मांगी।

ये भी पढ़ें:15 दिन में सबूत दें वरना केस कर देंगे, प्रशांत किशोर को BJP सांसद का नोटिस
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर शराब वालों से पैसा ले रहे, लालू लाए हैं वोट काटने: संजय जायसवाल
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी को भावुक देख रो पड़े दिलीप जायसवाल, आंसू पोछते दिखे बिहार BJP अध्यक्ष

नड्डा ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता सिर्फ सत्ता के भूखे हैं, यही इनका विजन और मिशन है। उन्हें सिर्फ अपने स्वार्थ से मतलब है, बिहार या भारत की जनता से कोई मतलब नहीं। बिहार के बारे में चर्चा करें तो दो तस्वीर सामने आती है, एक अंधकारमय बिहार और दूसरा उजाले की ओर बढ़ता बिहार। पहले वोटबैंक के लिए तुष्टिकरण की राजनीति होती थी, हर काम में भ्रष्टाचार होता था, हत्या-अपहरण आम बात हो गई थी। आज एनडीए सरकार में बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश जी नेतृत्व में बिहार कई बड़े बदलाव हुए हैं। मुझे खुशी है कि महिला सशक्तिकरण में बिहार ने अपने आप को साबित किया है।

इससे पहले भाजपा कोर कमेटी की बैठक पटना स्थित भाजपा कार्यालय में होने की थी। लेकिन राजस्व विभाग के बर्खास्त संविदा कर्मियों का प्रदर्शन बीजेपी ऑफिस तक पहुंच गया। जिसके बाद बैठक को गेस्ट हाउस में शिफ्ट करना पड़ा।