Hindi NewsBihar Newsbihar Banmankhi Assembly Seat Result Krishna Rishi bjp Deo Narayan Rajak inc Manoj Rishi counting updates
Banmankhi Chunav Result: बनमनखी में BJP की प्रचंड जीत, कांग्रेस के देव नारायण को हराया

Banmankhi Chunav Result: बनमनखी में BJP की प्रचंड जीत, कांग्रेस के देव नारायण को हराया

संक्षेप:

Banmankhi Chunav Result: बिहार विधानसभा की बनमनखी सीट पर बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। बीजेपी के कृष्ण कुमार ऋषि ने कांग्रेस से देव नारायण रजक को हरा दिया।

Nov 15, 2025 10:27 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

Banmankhi Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में पूर्णिया जिले की बनमनखी सीट (SC) पर बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है। बीजेपी के मौजूदा विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने कांग्रेस के देव नारायण रजक को 45 हजार वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया है। ऋषि इस सीट से लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बनमनखी विधानसभा सीट पर BJP की तीसरी बार विजय, कांग्रेस को हराया

बनमखी विधानसभा सीट को भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार अपने नाम कर लिया है। इस सीट पर मौजूदा विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने 45296 वोटों से कांग्रेस के देव नारायण को हरा दिया। ऋषि को कुल 122494 वोट मिले, जबकि देव नारायण 77198 वोटों पर सिमट गए।

सुबह 11.67 AM:

  • बनमखी सीट पर दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस के देव नारायण रजक करीब 600 वोटों 661 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • बननखी सीट पर पहले राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी के कृष्ण कुमार ऋषि करीब 200 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Banmankhi Chunav Result 2025 कौन जीता कौन हारा?

उम्मीदवार का नामपार्टीकुल वोट (अपडेटेड राउंड्स तक)स्थिति (आगे/पीछे)
कृष्ण कुमार ऋषिबीजेपी (एनडीए)122494जीते
देव नारायण रजककांग्रेस (महागठबंधन)77198हारे
मनोज कुमार ऋषिजन सुराज पार्टी6676हारे

बनमनखी सीट का मुकाबला इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि यह एससी आरक्षित सीमांचल क्षेत्र की महत्वपूर्ण विधानसभा है, जहां बीजेपी का दबदबा 2015 से कायम है। 2020 में बीजेपी के कृष्ण कुमार ऋषि ने आरजेडी के उपेंद्र शर्मा को 25,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया था। वहीं 2015 में भी बीजेपी के कृष्ण कुमार ऋषि ने आरजेडी के संजीव कुमार पासवान को हराया था। इस बार राजक की कांग्रेस से एंट्री, मनोज ऋषि की जन सुराज से चुनौती और एसबीएसपी की आशा देवी की मौजूदगी मुकाबले को अप्रत्याशित बना रही है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।