Hindi NewsBihar NewsBihar Baikunthpur assembly seat result bjp mithilesh Tiwari rjd prem shankar prasad win trail all updates
Baikunthpur Seat Result: BJP के मिथिलेश तिवारी की प्रचंड जीत, RJD के प्रेमशंकर 16953 वोटों से हारे

Baikunthpur Seat Result: BJP के मिथिलेश तिवारी की प्रचंड जीत, RJD के प्रेमशंकर 16953 वोटों से हारे

संक्षेप:

Baikunthpur Result: बैकुंठपुर विधानसभा सीट के नतीजे आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मिथिलेश तिवारी ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रेम शंकर प्रसाद को 16953 वोटों से मात दी है। यहां कुल 30 राउंड की काउंटिंग हुई थी।

Nov 15, 2025 09:08 am ISTUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, बैकुंठपुर
share Share
Follow Us on

Baikunthpur Result: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे एनडीए के पक्ष में आए हैं। 205 सीटों पर बंपर जीत के साथ एनडीए गठबंधन ने महागठबंधन को हैरान कर दिया। उन 205 सीटों में एक सीट बैकुंठपुर विधानसभा सीट भी है। भारतीय जनता पार्टी के मिथिलेश तिवारी ने यहां से राष्ट्रीय जनता दल के प्रेम शंकर प्रसाद को 16953 वोटों से मात दी है। मिथिलेश तिवारी को कुल 104133 वोट मिले तो वहीं राजद के प्रेम शंकर प्रसाद को 87180 वोट मिले हैं। यहां कुल 30 राउंड की काउंटिंग हुई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैकुंठपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया,राजद की हार

बैकुंठपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के मिथिलेश तिवारी ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रेम शंकर प्रसाद को 16953 वोटों से हराया है। मिथिलेश तिवारी को कुल 104133 वोट मिले तो वहीं राजद के प्रेम शंकर प्रसाद को 87180 वोट मिले हैं। यहां कुल 30 राउंड की काउंटिंग हुई थी।

15:30 PM बैकुंठपुर में 14 राउंड की गिनती पूरी, बीजेपी के मिथिलेश तिवारी लगातार आगे

बैकुंठपुर सीट पर मिथिलेश तिवारी बैकुंठपुर सीट पर लगातार आगे चल रहे हैं। 14 राउंड के बाद उन्होंने राजद के प्रेम शंकर प्रसाद को 14842 वोटों के अंतर से पीछे कर दिया है।

13:06 PM- बैकुंठपुर में 9 राउंड के बाद बंपर बढ़त की ओर बीजेपी,आरजेडी के प्रेम शंकर प्रसाद पीछे

9 राउंड की काउंटिंग के बाद बैकुंठपुर में बीजेपी की बंपर बढ़त बरकरार है। राजद के प्रेम शंकर पीछे चल रहे हैं। दोनों के बीच 10750 वोटों का फासला है।

10:00 AM- बैकुंठपुर में मिथिलेश तिवारी आगे, राजद के प्रेमशंकर राय पीछे

गोपालगंज जिले की बैकुंठपुर सीट पर भाजपा के मिथिलेश तिवारी आगे चल रहे हैं। उनके पीछे राजद के प्रेमशंकर राय पीछे हो गए हैं। मिथिलेश तिवारी को 4703 वोट मिले हैं। प्रेमशंकर राय को 2315 वोट मिले हैं।

बैकुंठपुर सीट के बारे में

बैकुंठपुर बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित एक सामान्य श्रेणी का विधानसभा क्षेत्र है। यह गोपालगंज (SC) लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है और इसमें बैकुंठपुर और सिधवलिया सामुदायिक विकास खंड (ब्लॉक) शामिल हैं। इसके अलावा इसमें बरौली ब्लॉक की रामपुर,सलेमपुर पूर्वी,सलेमपुर पश्चिमी,हसनपुर,सदौआ,पिपरा और खजूरिया ग्राम पंचायतें भी शामिल हैं।

बैकुंठपुर का चुनावी इतिहास

1951 में स्थापित बैकुंठपुर में 1996 में हुए एक उपचुनाव सहित अब तक 18 बार चुनाव हो चुके हैं। शुरुआती दशकों में कांग्रेस पार्टी का दबदबा था,जिसने पांच बार जीत हासिल की। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने यह सीट तीन बार जीती है,जबकि संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी,जनता पार्टी,जनता दल और जनता दल (यूनाइटेड)जिसमें इसका पुराना रूप समता पार्टी भी शामिल है ने दो-दो बार जीत हासिल की है। भाजपा और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने एक-एक बार जीत दर्ज की है।

2020 का विधानसभा चुनाव त्रिकोणीय मुकाबला था। राजद के प्रेम शंकर प्रसाद ने 67,807 वोट (37.01 प्रतिशत) हासिल किए,उन्होंने भाजपा के मिथिलेश तिवारी को हराया,जिन्हें 56,694 वोट (30.95 प्रतिशत) मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार मंजीत कुमार सिंह ने 43,354 वोट (23.67 प्रतिशत) बटोरे,जबकि बाकी बचे उम्मीदवारों को शेष छह प्रतिशत वोट मिले। राजद की जीत का अंतर 11,113 वोटों का रहा।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।