Bihar Assembly LIVE: सीएम नीतीश कुमार को विधानपरिषद में बधाई, रालोमो विधायक ने शराबबंदी खत्म करने की मांग की
Bihar Assembly LIVE: बिहार विधानसभा के 15वें दिन के सत्र की कार्यवाही जारी है। सीएम नीतीश कुमार सदन को विधान परिषद में वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करने के लिए बधाई दी गई। विधानसभा परिसर में रालोमो के सांसद माधव आनंद ने फिर शराबबंदी खत्म करने की मांग की है।

Bihar Assembly LIVE: बिहार विधानसभा के 15वें दिन के सत्र की कार्यवाही जारी है। सीएम नीतीश कुमार को विधान परिषद में वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करने के लिए बधाई दी गई। विधान सभा के परिसर में रालोमो के विधायक माधव आनंद ने फिर शराबबंदी खत्म करने की मांग की है। विधान सभा में प्रश्नोत्तर काल जारी है। सदन में विपक्ष हंगामा कर सकता है। सदन की कार्यवाही फिलहाल सुचारु रूप से चल रही है। आज 2026-27 के विनियोग विधेयक पर चर्चा होने वाली है। सदन में मंदिरों और कब्रिस्तानों की जमीन की घेराबंदी और ईडब्ल्यूएस पर चर्चा हुई।
Bihar Vidhan Sabha LIVE Updates- :
13.31 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी योजनाओं से संबंधित शिलापट्ट पर विधायक से पहले विधान परिषद के सदस्य का नाम होना चाहिए।यह उच्च सदन है। सरकार इसे सुनिश्चित करे। विधान परिषद में सोमवार को तरुण कुमार के ध्यानाकर्षण पर सभापति ने यह बात कही।
13.25 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि वार्ड सदस्यों को भी मनरेगा में निश्चित राशि तक की योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति देने का अधिकार मिले, इसकी समीक्षा कर निर्णय लिया जाएगा। इसको लेकर विभाग भारत सरकार को भी पत्र लिखेगा। मंत्री सोमवार को विधान परिषद में सौरभ कुमार के सवाल का जवाब दे रहे थे। सदन में इस विषय पर 30 मिनट तक चर्चा हुई। कई सदस्यों ने वार्ड सदस्य को अधिकार देने की मांग रखी।
12.08 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सम्मानित किए जाने पर विधान परिषद की ओर से सीएम को बधाई दी गई।
12.06 PM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधान परिषद के मुख्य द्वार पर विपक्ष सदस्य अपराध विषय पर प्रदर्शन कर किया। साथ ही सरकार विरोधी नारे लगाए।
11.31 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधानसभा में प्रश्नकल के दौरान सामान्य जाति के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए उम्र सीमा में छूट को लेकर जेडीयू के विधायक देवेश कांत सिंह ने सरकार से पूछा कि बिहार में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को क्या उम्र सीमा में छूट मिलेगी इसको लेकर सरकार कुछ विचार रखती है? इस पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि यह अधिनियम केंद्र सरकार का है तो इसमें छेड़छाड़ या बदलाव करने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है। इसको लेकर बिहार सरकार के पास इस पर कोई अधिकार नहीं है।
11.23 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा में मंदिरों की घेराबंदी का मुद्दा उठाया गया। भाजपा विधायक तार किशोर प्रसाद ने पूछा कि राज्य में जिन मंदिरों का अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, उनकी चारदीवारी का निर्माण सरकार कराएगी? उन्होंने कहा कि कई जगहों पर मंदिर खुले पड़े हैं और अतिक्रमण का खतरा बना रहता है। इस पर गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने जवाब दिया कि राज्य में धार्मिक न्यास परिषद में निबंधित मंदिरों की संख्या काफी अधिक है। उन्होंने बताया कि मंदिर और कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर जो बैठक 2016 के बाद नहीं हुई है। जल्द बैठक बुलाकर समाधान किया जाएगा।
11.12 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने विधानसभा में कब्रिस्तानों की घेराबंदी का मामला उठाया। बात बढ़ने लगी तो स्पीकर प्रेम कुमार ने समझाकर शांत करा दिया।
11.07 AM- Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधानसभा परिसर में रालोमो विधायक माधव आनंद ने एक बार फिर शराबबन्दी ख़त्म करने की मांग की है। कहा कि बिहार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसकी समीक्षा होनी चाहिए। पक्ष विपक्ष सब यही चाहते हैँ। ख़जाना खाली होने के सवाल पर कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है।
लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें

