Hindi NewsBihar NewsBihar Assembly Elections Seemanchal 24 seats battle NDA INDIA alliance Prashant Kishor Asaduddin Owaisi
सीमांचल की 24 सीटों पर चौतरफा दांव; NDA और महागठबंधन के साथ पीके, ओवैसी भी लगा रहे जोर

सीमांचल की 24 सीटों पर चौतरफा दांव; NDA और महागठबंधन के साथ पीके, ओवैसी भी लगा रहे जोर

संक्षेप:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत सीमांचल क्षेत्र की 24 सीटों पर चौतरफा मुकाबला हो सकता है। एनडीए और महागठबंधन के अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने जा रही है।

Tue, 9 Sep 2025 11:10 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, धीरज, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

सीमांचल के रास्ते बिहार की सियासत को साधने में पटना से लेकर दिल्ली तक के दिग्गज जुट गए हैं। सीमांचल में चार जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर जीत का परचम लहराने के लिए सभी पार्टियां जी-जान से जुट गई हैं। सीमांचल में इस बार चौतरफा दांव लगाए जा रहे हैं। एनडीए और महागठबंधन के अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM भी यहां चुनाव में पूरी ताकत झोक रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा पर निकले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सीमांचल के तीन जिलों के आठ विधानसभा क्षेत्रों से काफिला लेकर गुजर चुके हैं। मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान राहुल ने महागठबंधन के बीच अटूट एकता का संदेश देने के साथ महागठबंधन के नेताओं के बीच समन्वय बनाने का काम भी किया। एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाने वाले नेता एक-दूसरों के साथ गलबहियां लेते दिखे। राहुल किसानी, शिक्षा और बेरोजगारी जैसे मुद्दे को उठाते हुए राज्य से लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर रहे। उनकी यात्रा ने सीमांचल के वर्करों को जगाने का काम किया।

ये भी पढ़ें:कोसी, सीमांचल, पूर्वी बिहार की 62 सीटों पर सभी दलों ने क्यों झोंकी पूरी ताकत

इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट की सौगात देने के लिए पूर्णिया आ रहे हैं। पूर्णिया एयरपोर्ट का निर्माण कार्य मुकम्मल हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पूर्णिया एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के लिए आने वाले हैं। प्रधानमंत्री एक साथ सीमांचल को कई सौगात देने वाले हैं। पूर्णिया एयरपोर्ट के साथ वह पूर्णिया-पटना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे, वंदे भारत ट्रेन, पूर्णिया में नया इंडस्ट्रियल एरिया समेत कई विकास कार्यों को हरी झंडी देंगे।

ये भी पढ़ें:92 साल बाद पूर्णिया भरेगा उड़ान, PM मोदी करेंगे उद्घाटन; 1933 व 1963 की चर्चा

बिहार में डबल इंजन सरकार विकास के बलबूते चुनावी मैदान में परचम लहराने में जुटी है। इसी बीच 10 सितंबर को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी कटिहार आने वाली हैं। उनके आगमन को लेकर सीमांचल के मखाना किसानों की उम्मीद जगी है। मखाना बोर्ड का गठन भी जल्द होने वाला है।

ये भी पढ़ें:SIR के लिए फर्जी आवासीय का सीमांचल में हाईप्रोफाइल खेल, CO के दस्तखत भी जाली

जन सुराज और AIMIM को सीमांचल से सियासी ताकत की उम्मीद

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर की नजरें भी सीमांचल की सीटों पर हैं। सोमवार को उनकी सभा रुपौली में थी। वह कसबा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। इससे पहले बनमनखी एवं बायसी में भी उनकी जनसभा हो चुकी है। जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू सिंह पूर्णिया से हैं। कांग्रेस और भाजपा के बाद अब जन सुराज से जुड़े पप्पू सिंह की सीमांचल की राजनीति में मजबूत पैठ है।

(रिपोर्ट- धीरज)

ये भी पढ़ें:मायावती की राह पर केजरीवाल! बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP, सीमांचल पर जोर

दूसरी ओर, पिछले विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने सीमांचल में पांच सीटों पर फतेह हासिल की थी। हालांकि फिलहाल ओवैसी के एक ही विधायक अमौर से हैं। मगर विधानसभा चुनाव को लेकर एआईएमआईएम की तैयारी भी जोर शोर से चल रही है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।