Hindi NewsBihar NewsBihar assembly elections could be held in first week of November
बिहार विधानसभा चुनाव नवंबर के पहले हफ्ते में संभव,  EC से बोली JDU- छठ बाद तुरंत हो इलेक्शन

बिहार विधानसभा चुनाव नवंबर के पहले हफ्ते में संभव, EC से बोली JDU- छठ बाद तुरंत हो इलेक्शन

संक्षेप: Bihar Assembly Elections: वहीं, इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल जदयू के पूर्व सांसद अनिल हेगड़े ने बताया कि चुनाव आयोग के समक्ष बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी स्तर पर पांच वाहनों की जगह 20 वाहनों की अनुमति मांगी गई है।

Sun, 5 Oct 2025 06:58 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share Share
Follow Us on

Bihar Assembly Elections: बिहार में विधानसभा का चुनाव नवंबर में होने के आसार है। चुनाव आयोग के साथ बैठक में राज्य के 11 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों ने शनिवार को विस्तारपूर्वक अपनी बातें रखी। राज्य में दीपावली के बाद छठ महापर्व का आयोजन महत्वपूर्ण होता है। छठ महापर्व इस वर्ष 25 से 28 अक्टूबर तक होगा। छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में राज्य के बाहर रहने वाले लोग अपने घर आएंगे। ऐसे में उन्हें भी मतदान में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जदयू: बिहार में चुनाव छठ बाद कराने का सुझाव

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के साथ चुनाव आयोग की बैठक में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि बिहार में चुनाव छठ बाद कराने का सुझाव चुनाव आयोग के समक्ष दिया गया है। वहीं, इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल जदयू के पूर्व सांसद अनिल हेगड़े ने बताया कि चुनाव आयोग के समक्ष बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी स्तर पर पांच वाहनों की जगह 20 वाहनों की अनुमति मांगी गई है।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:बिहार में बारिश बनी रहेगी मुसीबत, सुपौल-मधुबनी में रेड अलर्ट; पटना का मौसम कैसा

भाजपा: चुनाव घोषणा के 28 दिन बाद हो मतदान

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि आयोग की घोषणा के 28 दिन के बाद ही चुनाव कराया जा सकता है। 3-4 नवंबर को 28 दिन पूरा होता है, इसके तुरंत बाद चुनाव कराया जाए। उन्होंने धार्मिक स्थलों के पास बनाए गए मतदान केंद्रों को बदलने, मतदाता पर्ची सही तरीके से बंटवाने, दियारा एवं टाल क्षेत्रों में घुड़सवार पुलिस बल तैनात करने, चुनाव के एक दिन पूर्व फ्लैग मार्च कराने की मांग की।

राजद: संवेदनशील बूथ चिह्नित कर सूची दें

राजद ने एसआईआर को लेकर सवाल उठाए और 3.66 लाख नाम हटाने की सूचना नहीं देने की बात कही। पार्टी ने प्राथमिकता के आधार पर संवेदनशील बूथों को चिह्नित करते हुए उस पर ध्यान देने और सूची देने की भी मांग की। चुनाव के दौरान व्यक्तिगत टीका-टिप्पणी पर रोक लगाने, फॉर्म 17 सी को तत्काल देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में सांसद अभय कुशवाहा, राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन और मुख्यालय प्रभारी महासचिव मुकुंद सिंह शामिल थे।

ये भी पढ़ें:पटना में वैज्ञानिक के पिता की सेवा कुटीर में मौत, चुपचाप दाह-संस्कार के बाद बवाल
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।