Hindi NewsBihar NewsBihar Assembly Elections Congress blames Election Commission and SIR for defeat Pawan Khera Grand Alliance
बिहार की हार पर भड़की कांग्रेस, बोली- चुनाव आयोग और उसका SIR जिम्मेदार

बिहार की हार पर भड़की कांग्रेस, बोली- चुनाव आयोग और उसका SIR जिम्मेदार

संक्षेप: बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान में पिछड़ने के बाद कांग्रेस पार्टी ने निर्वाचन आयोग और एसआईआर को इसके लिए जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि यह मुख्य चुनाव आयुक्त और बिहार की जनता के बीच की सीधी लड़ाई है।

Fri, 14 Nov 2025 12:44 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अपने अंतिम चरण में है। मतगणना के शुरुआती रुझान में महागठबंधन बुरी तरह से पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है, जबकि एनडीए के बार फिर से सत्ता पर अपनी पकड़ को मजबूत बनाता हुआ दिख रहा है। कांग्रेस पार्टी ने अपनी इस हालत के लिए चुनाव आयोग और एसआईआर को जिम्मेदार बताया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा की चुनाव की मतगणना के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चुनाव उनके और बिहार की जनता के बीच सीधी लड़ाई बन गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एएनआई से बात करते हुए खेड़ा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि इस मुकाबले में उनकी बढ़त बिहार की जनता पर भारी पड़ रही है। रुझानों को लेकर उन्होंने कहा, "यह तो अभी शुरुआती रुझान हैं, हम थोड़ा इंतजार कर रहे हैं। शुरुआती रुझान साफतौर पर बता रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार बिहार की जनता पर बढ़त बनाते हुए दिख रहे हैं। मैं बिहार की जनता को कम नहीं मानता। उन्होंने एसआईआर और वोट चोरी के बावजूद मुकाबला किया। यह मुकाबला सीधे तौर पर बिहार की जनता और भारत के चुनाव आयोग के बीच है, अब देखते हैं कौन जीतता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि एक किताब है ‘प्रेम से सेवा करना’। ज्ञानेश कुमार अब प्रधानमंत्री मोदी के लिए भी यही किताब लिख रहे हैं।

पवन खेड़ा के अलावा कांग्रेस के दूसरे नेता उदित राज ने बिहार चुनाव में कांग्रेस और महागठबंधन की हार के लिए चुनाव आयोग और एसआईआर को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, "यह भाजपा या एनडीए की नहीं, बल्कि एसआईआर की जीत है; यह एकतरफ़ा प्रतीत होता है। हमने एसआईआर का लगातार विरोध किया है और जवाब माँगा है, लेकिन चुनाव आयोग ने निर्देशानुसार जवाब दिया। चुनाव आयोग अब भी दावा कर रहा है कि उसे कोई आपत्ति नहीं मिली।"

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

आपको बता दें कांग्रेस नेता की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है, जब बिहार चुनाव की मतगणना में कांग्रेस पार्टी और उनका गठबंधन बुरी तरह से पिछड़ रहा है। वहीं, दूसरी और भाजपा और उनका गठबंधन एक बार फिर से सत्ता की तरफ बढ़ता दिख रहा है।

अपडेट की जा रही है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।