
Bihar Election Highlights: पीएम मोदी का चुनाव प्रचार संपन्न, RJD की स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
Bihar Election 2025: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बेतिया की रैली उनके बिहार अभियान की आखिरी सभा है। अमित शाह ने सीमांचल में डिफेंस कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया है। तेजस्वी यादव को उनके जन्मदिन पर सीएम चेयर गिफ्ट वाले पोस्टर पटना में लगाए गए हैं।
Bihar Election 2025: पीएम नरेंद्र मोदी बेतिया की रैली में कहा कि यह बिहार चुनाव की उनकी अंतिम सभा है। बेतिया ने जंगलराज का सबसे खतरनाक रूप देखा है। कल 9 नवंबर को तेजस्वी यादव का जन्मदिन है। इससे पहले पटना की सड़कों पर सीएम चेयर गिफ्ट वाले पोस्टर लगाए गए हैं। पीएम मोदी ने सीतामढ़ी की रैली में कहा कि पहले चरण के मतदान से विपक्षियों को 65 वोल्ट का झटका लगा है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान के दो दिन बच गए हैं। दूसरे चरण के लिए 9 नवंबर की शाम को प्रचार का शोर थम जाएगा। इसे देखते हुए एनडीए और महागठबंधन के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार, गृह मंत्री अमित शाह, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, प्रियंका गांधी, यपी सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्वी यूपी सीएम अखिलेश यादव की ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां हैं। इधर चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान का फाइनल फिगर जारी कर दिया है जो 65.8 प्रतिशत है। इस बीच बीजेपी सांसद रवि किशन और लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव की पटना एयरपोर्ट पर मुलाकात की चर्चा से कयासों का बाजार गर्म है। तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के बीच टकराव तेज हो गया है। भागलपुर में दो सीटों पर राजद और कांग्रेस आमने सामने आ गए हैं। तेजस्वी यादव ने अपने प्रत्याशी तो राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं। बिहार चुनाव को लेकर क्या क्या घट रहा है पल पल की खबरों के लिए बने रहें लाइव हिन्दुस्तान के साथ…
19:50 PM - Bihar Election 2025 LIVE: राजद ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, बोली- स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ाई जाए
राजद ने चुनाव आयोग से ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह सांसद प्रो मनोज झा की ओर से इस बाबत चुनाव आयोग को पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि ईवीएम स्ट्रांग रूम की बिजली आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो रही है। कई स्थानों पर ईवीएम स्ट्रांग रूम में संदिग्ध गतिविधियों को देखा जा रहा है जो सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं है। इसलिए आयोग को अविलंब स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और पुख्ता करनी चाहिए।
17:03 PM - Bihar Election 2025 LIVE: घुसपैठ के लिए केन्द्र सरकार जिम्मेदार : ओवैसी
Bihar Election 2025 LIVE: एआईएमआईएम के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि केंद्र सरकार बोलती है कि सीमांचल में बांग्लादेशी घुसपैठ कर गए हैं, सबसे पहले तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांग्लादेशी राष्ट्रपति को बुलाकर जो मेहमान नवाजी की जा रही है उसे भागना चाहिए और यदि सीमांचल में घुसपैठ हुई है तो इसके लिए केंद्र सरकार ही जिम्मेदार है।
16:31 PM - Bihar Election 2025 LIVE: मतदान के 72 घंटा पहले इंडो-नेपाल सीमा होगी सील
Bihar Election 2025 LIVE: द्वितीय चरण के तहत 11 नवम्बर को जिले के छह विस में होने वाले मतदान को लेकर भारत नेपाल सीमा मतदान के शुरू होने के 72 घंटा पहले सील करने जाएगी। आठ नवम्बर से शाम छह बजे से 11 नवम्बर को मतदान संपन्न होने तक इंडो-नेपाल बॉर्डर सील होने का आदेश जारी किया गया है। हालांकि आपातकालीन एवं आवश्यक सेवाओं के लिए उपयोग की जाने वाली वाहनों को उचित जांच के बाद आवागमन को लेकर छूट दी गई है।
16:28 PM - Bihar Election 2025 LIVE: सीमांचल में डिफेंस कॉरिडोर बनेगा,अमित शाह का ऐलान
Bihar Election 2025 LIVE: पूर्णिया के बनमनखी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सीमांचल में डिफेंस कॉरिडोर बनेगा। पाकिस्तान गोली बरसाएगा तो हम गोले बरसाएंगे। सीमांचल में गोली बनाने का काम होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में 25 चीनी मिल लगेंगे। बनमनखी में भी एक होगा।
16:23 PM - Bihar Election 2025 LIVE: समस्तीपुर में VVPAT की पर्चियां कूड़े में मिलीं; ARO सस्पेंड
Bihar Election 2025 LIVE: समस्तीपुर के शितलपट्टी गांव में एसआर कॉलेज के पास बड़ी संख्या में पर्चियां मिलने की सूचना पर जिला प्रशासन की नींद उड़ गई। ये मॉक पोल की वीवीपैट पर्चियां बताई गई हैं। चुनाव आयोग ने इस पर बड़ा एक्शन लिया है। डीएम को जांच करवाकर कार्रवाई का आदेश दिया गया है। इस बीच संबंधित एआरओ को सस्पेंड कर दिया गया है। उनपर एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
15:12 PM - Bihar Election 2025 LIVE: भाजपा कार्यालय के पास राजद समर्थकों का हंगामा, अल्ला हू अकबर के नारे लगे
Bihar Election 2025 LIVE: शनिवार की दोपहर स्टेशन रोड स्थित भाजपा कार्यालय के ठीक सामने राजद के सैकड़ो समर्थकों ने जमकर हंगामा मचाया। भाजपा प्रत्याशी मुर्दाबाद के नारे लगाए। शिकायत के बाद पुलिस पहुंची और फिर उन लोगों को वहां से हटाया। भाजपा के नेता राजकिशोर सिंह का नया आरोप लगाया कि भीड़ में शामिल युवकों ने अल्लाह हू अकबर और पाकिस्तान जिंदाबाद के भी नारे लगा रहे थे।
14:18 PM - Bihar Election 2025 LIVE: भारत के राजनीति को कलंकित कर रहे राहुल: राजनाथ सिंह
Bihar Election 2025 LIVE: महागठबंधन के प्रमुख घटक दल कांग्रेस के नेता राहुल गांधी वोट चोरी होने का आरोप इलेक्शन कमीशन पर लगाते है। लेकिन आप ही बताइए आप का वोट कोई चुराया है क्या? जनता की ओर से जवाब आया नहीं। तो वोट फिर चोरी कैसे हो गई। उक्त बातें शनिवार को काराकाट विधान सभा क्षेत्र के बिक्रमगंज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास कोई सबूत हो पेश करना चाहिए। सरकार पर विश्वास नहीं है तो न्यायालय जाना चाहिए। लेकिन राहुल व लालू को सिर्फ झूठ बोलने की आदत है। वे जनता को कैसे गुमराह किया जाता है, इसमें माहिर है। केंद्रीय मंत्री ने साफ लहजे में कहा कि ये अब चलने वाला नहीं है। भारत की राजनीति को दूषित व कलंकित नहीं करे, नहीं तो समस्त भारतवासी इसका जवाब देने को तैयार है।
14:09 PM - Bihar Election 2025 LIVE: कांग्रेस नेता पवन खेरा का अटपटा बयान
Bihar Election 2025 LIVE: कांग्रेस नेता पवन खेरा ने पीएम नरेंद्र मोदी के कट्टा वाले बयान पर पलटवार करते हुए अटपटा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को पीएम की कनपट्टी पर कट्टा रखकर खुद को सीएम फेस घोषित करवा लेना चाहिए। पवन खेरा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी के गुजरात से आते हैं और कट्टा की बात करते रहते हैं।
13:51 PM - Bihar Election 2025 LIVE: सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया इमामगंज बोले नीतीश
Bihar Election 2025 LIVE: सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया।महिलाओं को आरक्षण दिया, जीविका दीदियों को सम्मान दिया, 50 लाख से अधिक सरकारी नौकरी और रोजगार दिए। गया जी के इमामगंज में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जा रही है। सीएम ने कहा कि इमामगंज के इलाके में लोग शाम 3 बजे के बाद घर से नहीं निकलते थे। अब रात में भी आना जाना आसान हो गया।
13:48 PM - Bihar Election 2025 LIVE: प्रथम चरण के चुनाव में महागठबंधन को 70 से 75 सीटें मिलेंगी, कांग्रेस का दावा
Bihar Election 2025 LIVE: बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने दावा किया कि प्रथम चरण के चुनाव में महागठबंधन को 70 से 75 सीटें मिलेंगी। बिहार में महागठबंधन की सरकार तय है।शनिवार को स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि बिहार में चीनी मिल, कागज मिल सहित उद्योग धंधे बंद करने के लिए एनडीए सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में ही बिहार में बरौनी तेल रिफाइनरी, बोकारो स्टील कारखाना सहित कई उद्योग स्थापित हुए। पहले बिहार में सबसे अधिक 27 प्रतिशत चीनी उत्पादन होता था। आज यह 2 प्रतिशत रह गया है। बिहार में पलायन उद्योग लगे। यहां से 3 करोड़ लोग दूसरे राज्यों में रोजी रोटी के लिए गए हैं।
13:34 PM - Bihar Election 2025 LIVE: बेतिया रैली मेरी आखिरी चुनावी सभा, मोदी बोले
Bihar Election 2025 LIVE: पीएम मोदी ने बेतिया की रैली में कहा कि उन्होंने कर्पूरी ठाकुर की धरती समस्तीपुर से मिशन बिहार की शुरुआत की थी। बापू की धरती से इसका समापन हो रहा है। उन्होंने सभी एनडीए प्रत्याशियों को वोट देकर जीताने की अपील की और राजद कांग्रेस को दूर रखने को कहा।
13:27 PM - Bihar Election 2025 LIVE: दोनों नामदार जमानत पर
Bihar Election 2025 LIVE: बेतिया की सभा में पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधा। कहा कि दोनों हजारों करोड़ के घोटाले में बेल पर है। ये विकास और इमानदारी की बात करते हैं तो अच्छा नहीं लगता है।
13:23 PM - Bihar Election 2025 LIVE: दिवाली पर तीन गुना ज्यादा बाइक बिहार में बिकीं
Bihar Election 2025 LIVE: पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के युवा जीएसटी बचत उत्सव मना रहे हैं। इस साल दिवाली पर अक्टूबर में पिछले साल की तुलना में तीन गुना ज्यादा बाइक बिके। लोगों ने जीएसटी कम होने का जमकर फायद उठाया।
13:19 PM - Bihar Election 2025 LIVE: सीमांचल से घुसपैठियों को बाहर करेंगे, पूर्णिया में बोले अमित शाह
Bihar Election 2025 LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया में एनडीए की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार घुसपैठियों को सीमांचल से बाहर करेगी, सभी अवैध गतिविधियां बंद की जाएंगी। उन्होंने सीमांचल में डिफेंस कॉरिडोर बनाने का भी वादा किया और कहा कि अगले 5 सालों में बिहार बाढ़ से मुक्त हो जाएगा।
13:15 PM - Bihar Election 2025 LIVE: बेतिया ने जंगलराज का सबसे डरावना रूप देखा
Bihar Election 2025 LIVE: बेतिया ने जंगलराज का सबसे डरावना रूप देखा है। बेटियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल था। जहां कट्टे का राज चलता है वहां नौजवानों के सपने टूट जाते हैं। नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार ने सुसाशन देखा है। इसे आगे भी जारी रखना है।
13:12 PM - Bihar Election 2025 LIVE: हर बूथ में जीतना है, यह मिजाज होना चाहिए
Bihar Election 2025 LIVE: वाल्मीकिनगर की जनसभा में पीेम मोदी ने कहा कि हमे सिर्फ सीट नहीं बल्कि हर बूथ पर जीत दर्ज करना है। इसका संकल्प लेकर जाना है। एनडीए की डबल इंजन सरकार अपकी ताकत के बल पर काम कर रही है। बेतिया से हर बिहार के माता पिता से कहना है कि राज्य की पहचान फूड प्रोसेसिंग के पावर हाउस के रूप में होगी।
13:09 PM - Bihar Election 2025 LIVE: बेतिया से मोदी की समापन रैली
Bihar Election 2025 LIVE: पीएम मोदी ने कहा कि बेतिया रैली मेरी समापन रैली है। कर्पूरी ठाकुर की धरती से शुरु किया था। इसे बापू की कर्मभूमि से पूरा किया जा रहा है। यह चुनाव बिहार की जनता लड़ रही है।
13:06 PM - Bihar Election 2025 LIVE: बेतिया पहुंचे पीएम मोदी
Bihar Election 2025 LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेतिया की चुनावी जनसभा में पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत महर्षी वाल्मीकि को नमन करके किया। कहा कि वाल्मीकिनगर दुनिया को सीता माता का संदेश देता है।
12:32 PM - Bihar Election 2025 LIVE: तेजस्वी को जन्मदिन का गिफ्ट, पटना में लगे पोस्टर, तोहफे में सीएम की कुर्सी
Bihar Election 2025 LIVE: बिहार महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव का कल जन्मदिन है। इससे पहले पटना की सड़कों पर उन्हें सीएम कुर्सी देने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। राजद कार्यालय के पास पोस्टर लगे हैं जिसमें तेजस्वी यादव को सीएम की कुर्सी का गिफ्ट दिया गया है।
12:05 PM - Bihar Election 2025 LIVE: प्रवासियों ने बीजेपी के खिलाफ वोट डाला, प्रशांत किशोर का दावा
Bihar Election 2025 LIVE: जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने कहा है कि प्रवासी मजदूरों के लिए केंद्र सरकार छठ और दिवाली में ट्रेन चलवाने वाली थी। वे समझते थे कि प्रवासी उनके लिए वोट करेंगे। लेकिन जब पता चला कि वे बदलाव के लिए वोट करने वाले हैं तो कई गाड़ियां रद्द कर दी गईं। पलायन के शिकार बिहारियों ने बीजेपी के खिलाफ मतदान किया है।
12:02 AM - Bihar Election 2025 LIVE: पटना एयरपोर्ट पर मिले मनोज तिवारी और खेसारी लाल यादव
Bihar Election 2025 LIVE: पटना एयरपोर्ट पर उस समय अलग नजारा दिखा जब बीजेपी के मनोज तिवारी और आरजेडी के छपरा उम्मीदवार खेसारी लाल यादव एक दूसरे के सामने आ गए। खेसारी लाल यादव ने मनोज तिवारी का पैर छुकर आशीर्वाद लिया।
11:58 AM - Bihar Election 2025 LIVE: 11 नवम्बर को भी मतदान का रिकार्ड तोड़ देना
Bihar Election 2025 LIVE: पीएम मोदी ने कहा कि दूसरे चरण में हर बूथ पर आपके प्रयास से 100 वोट अधिक पड़ना चाहिए। पहले चरण में बंपर वोटिंग आपने की। दूसरे चरण में उसे भी तोड़ दीजिए। एनडीए के सभी उम्मीदवारों को आशीर्वाद दीजिए। नीतीश कुमार नेतृत्व में फिर से मजबूत सरकार बनाना ै।
11:56 AM - Bihar Election 2025 LIVE: वोट बैंक लिए घुसपैठियों को ताकत दे रहे
Bihar Election 2025 LIVE: पीएम ने सीतामढ़ी में कहा कि वोट बैंक को तुष्ट करने के लिए आरजेडी और कांग्रेस के नेता घुसपैठियों को ताकत दे रहे हैं। उनके लिए यात्रा निकाली जो आपका हक मार रहे है। आपका वोट उन्हें वहीं भेज देगा जहां से आए हैं। एनडीए को मिला आपका हर वोट घुसपैठियों पर कार्रवाई करेगा।
11:52 AM - Bihar Election 2025 LIVE: अयोध्या में दामाद का मंदिर बन गया,अब माता के मायके की बारी
Bihar Election 2025 LIVE: पीएम ने का कि मिथिला के दामाद भगवान राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बन गया। अब माता सीता मायके की बारी है। सीतामढ़ी के पुनौरा में उनका भव्य मंदिर जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। इसे कांग्रेस के नामदार नहीं समझ सकते हैं। उन्होंने तो छठ माता की पूजा को भी ड्रामा बता दिया। यह हमारी संस्कृति का अपमान है। इसकी सजा दीजिए। इन्होंने महाकुंभ को फालतु कहा और भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का भी विरोध किया।
11:49 AM - Bihar Election 2025 LIVE: अब दिल्ली निकले 100 पैसे आपके खाते में पहुंचते हैं
Bihar Election 2025 LIVE: नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी वालों ने बिहार को विकास के नाम पर लूटा। दिल्ली से चले पैसे रास्ते में लुट जाते थे। मोदी ने खाता खोल दिया और अब दिल्ली से चले पूरे पैसे आपके खाते में पहुंचते हैं। बिहार विकास की नई रफ्तार पकड़ चुका है। नई सरकार बनने के बाद इसे और तेज किया जाएगा।
11:44 AM - Bihar Election 2025 LIVE: मोदी के दिल में आपके लिए भरपूर जगह
Bihar Election 2025 LIVE: पीएम ने बिहार के युवाओं से कहा कि मेरे दिल में आपके लिए भरपूर जगह है। दरअसल पंडाल से बाहर बड़ी संख्या में लोग खड़े थे। पंडाल में जगह नही होने पर पीएम ने कहा कि जहां हैं वहीं से सुनें। पंडाल में जगह नहीं है तो क्या हुआ, मोदी के दिल में स्थान है। बिहार की एक करोड़ चालीस लाख बहनों के खाते में दस दस हजार रुपए पहुंच गए हैं। इसी दिन के लिए मोदी ने उनके खाते खुलवाए।
11:42 AM - Bihar Election 2025 LIVE: मुझे बिहार पर गर्व है: मोदी
Bihar Election 2025 LIVE: पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया भारत की चीजों का बाजार बने और उसमें बिहार का स्थान हो। हमारी सरकार इस लक्ष्य से काम कर रही है। मुझे बिहार पर गर्व है। बिहार का मखाना दुनिया भर में डंका मचा रहा है। यहां की मछलियां देश के कई राज्यों में भेजी जाती हैं। कई बड़े बड़े लोग(राहुल गांधी) बिहार में आकर मछली पकड़ते हैं। पानी में डूबने का प्रयास किया।
11:38 AM - Bihar Election 2025 LIVE: एनडीए जो कहता है वह पूरा करता है
Bihar Election 2025 LIVE: सीतामढ़ी से पीएम मोदी ने हुंकार भरी। कहा कि बीजेपी और एनडीए जो कहता है वह पूरा करता है। बिहार में निवेश पर सरकार का फोकस है। बिहार के विकास का रास्ता एनडीए ने अपने मेनिफेस्टो में बता दिया है। मोदी आपके श्रम, सामर्थ्य और आपकी कला का ब्रांड एम्बेसडर है।
11:34 AM - Bihar Election 2025 LIVE: आरजेडी वाले उद्योगों की एबीसी नहीं जानते
Bihar Election 2025 LIVE: पीएम मोदी ने कहा है कि आरजेडी और जंगलराज वाले उद्योगों की एबीसी भी नहीं जानते, बल्कि उन पर ताला लगाना जानते हैं। उनके मुंह से विकास की बात सफेद झूठ है। वे बिहार का भला नहीं कर सकते। उनके राज में लोगों का सरकार से भरोसा ही उठ गया था। नीतीश जी के नेतृत्व में सरकार ने टूटा हुआ भरोसा लौटाया है।
11:31 AM - Bihar Election 2025 LIVE: हमारा बच्चा जज, डॉक्टर इंजीनियर बनेगाः मोदी
Bihar Election 2025 LIVE: पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में कट्टा वालों के लिए कोई जगह नहीं है। यहां स्टार्टअप की जगह है। यहां के बच्चे रंगदार नहीं बल्कि, इंजीनियर, डॉक्टर, जज बनेंगे। वे अपने संतानों को मंत्री और आपके बच्चों को रंगदार बनाना चाहते हैं।
11:24 AM - Bihar Election 2025 LIVE: तीन मिनट में कईयों की नींद उड़ा दी
Bihar Election 2025 LIVE: सीतामढ़ी की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि आपने जिस जोश का परिचय दिया है उससे कईयों की नींद उड़ गई है। विपक्षी सदमें आ गए हैं।
11:23 AM - Bihar Election 2025 LIVE: पहले चरण के मतदान में बिहार ने कमाल कर दियाः मोदी
Bihar Election 2025 LIVE: पीएम मोदी ने सीतामढ़ी ने कहा कि बिहार की जनता ने पहले चरण के मतदान में कमाल कर दिया। महागठबंधन को 65 वोल्ट का झटका लगा है। नौजवानों और माताओं ने एनडीए के पक्ष में मतदान किया है। बिहार की जनता को नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार मोदी सरकार।
11:16 AM - Bihar Election 2025 LIVE: पीएम मोदी पहुंचे सीतामढ़ी, जोरदार स्वागत
Bihar Election 2025 LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी अपने चुनावी अभियान पर सीतामढ़ी पहुंच गए हैं। जिले के डुमरा हवाई अड्डा मैदान में उनकी जनसभा है।
11:11 AM - Bihar Election 2025 LIVE: बिहार की जनता को एनडीए पर भरोसा
Bihar Election 2025 LIVE: जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार और एनडीए की सरकार पर भरोसा किया है। चारा घोटाला और लैंड फॉर जॉब के आरोपी राजद को जनता ने नकार दिया है। राहुल गांधी कुछ भी कर लें लेकिन उनपर किसी को ऐतबार नहीं है। चारों ओर एनडीए की लहर है। महागठबंधन का सूपरा साफ हो जाएगा।
11:08 AM - Bihar Election 2025 LIVE: बिहार में प्रो-इन्कंबेंसी, मजबूती से लौटेगी नीतीश सरकार
Bihar Election 2025 LIVE: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने दावा किया है कि बिहार में एनडीए की बनेगी। सरकार के पक्ष में जमकर मतदान हुआ है। 14 नवम्बर को महागठबंधन के लोग ठंडा जाएंगे और बाल नोचने लगेंगे। हार का डर सता रहा है तो वोट चोरी नैरेटिव सेट कर रहे हैं।
11:04 AM - Bihar Election 2025 LIVE: वोट चोरी नहीं हुई तो महागठबंधन सरकार बनेगीः कन्हैया
Bihar Election 2025 LIVE: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने दावा किया है कि बिहार चुनाव में वोटों की चोरी नहीं हुई तो महागठबंधन की सरकार बनेगी। बीजेपी के सब नेता अमित शाह के कृपा पात्र हैं। पहले चरण में अच्छा मतदान हुआ। दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग होगी और बिहार बदलेगा।
11:01 AM - Bihar Election 2025 LIVE: नीतीश ही बनेंगे सीएमः राजनाथ सिंह
Bihar Election 2025 LIVE: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए चुनाव मैदान में है और चुनाव बाद उन्हीं के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने विपक्ष के सवाल का जवाब दिया।
10:54 AM - Bihar Election 2025 LIVE: इमोशल हुए तेज प्रताप, बहुरूपिया किसे कहा?
Bihar Election 2025 LIVE: तेज प्रताप यादव ने कहा कि जयचंदों की साजिश से उन्हें राजद से बाहर कर दिया गया लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि असली मालिक जनता है। उन्होंने बहुरूपिया कहकर राजद नेताओं पर निशाना साधा। तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के बीच सियासी टकराव अब खुलकर सामने आ गया है।
10:23 AM - Bihar Election 2025 LIVE: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी: मुकेश सहनी
Bihar Election 2025 LIVE: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। इसके नेता तेजस्वी होंगे। प्रथम चरण के चुनाव में महागठबंधन को 80 सीटें मिलने वाली है। महागठबंधन के पक्ष में लोगों ने खूब वोट दिया है। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने यह दावा किया है।
10:21 AM - Bihar Election 2025 LIVE: जंगलराज का डर दिखा मोदी मांग रहे वोट, प्रशांत किशोर बोले
Bihar Election 2025 LIVE: प्रशांत किशोर ने कहा है कि पीएम के पास अपना कुछ बताने के लिए नहीं है। इसलिए राजद के जंगलराज का डर दिखाकर वोट मांग रहे हैं। लेकिन, अब जनता को जन सुराज का एक सही विकल्प मिल गया है।
10:18 AM - Bihar Election 2025 LIVE: पहले चरण का फाइनल आंकड़ा जारी, कुल 65.08 प्रतिशत मतदान
Bihar Election 2025 LIVE: चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का फाइनल आंकड़ा जारी कर दिया है। कुल 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ है। पहले चरण में मतदाताओं ने पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वोटिं में महिलाओं और युवाओं ने काफी दिलचस्पी दिखाई है।
10:16 AM - Bihar Election 2025 LIVE: गयाजी बना सियासी अखाड़ा, नीतीश, योगी, तेजस्वी की रैलियां
Bihar Election 2025 LIVE: विश्व की धर्मनगरी के रूप में प्रतिष्ठित गया जी में आज सियायी दंगल होने वाला है। एनडीए से बिहार सीएम नीतीश कुमार तो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रैलियां करेंगे। दूसरी ओर महागठबंधन बिहार के सीएम फेस तेजस्वी यादव भी गयाजी में अपना सियासी कार्ड खेलेंगे।
10:12 AM - Bihar Election 2025 LIVE: पूर्णिया में प्रियंका और अखिलेश की जनसभा
Bihar Election 2025 LIVE: महागठबंधन के स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव आज बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और यूपी के पूर्व सीएम पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करेंगे।
10:10 AM - Bihar Election 2025 LIVE: अमित शाह की सुपौल, कटिहार और पूर्णिया में रैलियां
Bihar Election 2025 LIVE: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पूरी ताकत से बिहार चुनाव में जुट गए हैं। मिशन 160 की कामयाबी के लिए कई दिनों से बिहार में कैंप कर रहे हैं। आज सुपौल, कटिहार और पूर्णिया में उनकी रैलियां हैं। शुक्रवार को भी शाह ने कई चुनावी सभाएं की।
10:05 AM - Bihar Election 2025 LIVE: तेजस्वी यादव की 18 रैलियां
Bihar Election 2025 LIVE: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज खगड़िया, गयाजी समेत विभिन्न जिलों में 18 चुनावी रैलियां करने वाले हैं। राजद नेता महागठबंधन उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे और बिहार में तेजस्वी सरकार बनाने की अपील करेंगे। हालांकि वे दावा करते हैं कि अबकी बार उनकी सरकार बनेगी और 18 नवम्बर को शपथ ग्रहण करेंगे।
10:02 AM - Bihar Election 2025 LIVE: भागलपुर के कहलगांव और सुल्तानगंज सीटों पर कांग्रेस और राजद आमने-सामने
Bihar Election 2025 LIVE: भागलपुर की कहलगांव सीट और सुल्तानगंज विधानसभा सीटों पर महागठबंधन के दल राजद और कांग्रेस आमने सामने आ गए हैं। दोनों दलों ने अपना उम्मीदवार उतार दिया है। राहुल गांधी कांग्रेस उम्मीदवार अजीत शर्मा और ललन यादव के लिए वोट मांग रहे हैं तो तेजस्वी यादव राजद कैंडिडेट के लिए वोट की अपील कर रहे हैं। इससे कार्यकर्ता और समर्थकों के बीच उहापोह की स्थिति है।
9:59 AM - Bihar Election 2025 LIVE: बेतिया और सीतामढ़ी में पीएम मोदी की रैली
Bihar Election 2025 LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेतिया और चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं। दूसरे चरण में चुनाव प्रचार का शोर 48 घंटे बाद थम जाएगा। बेतिया के कोरियाकोठी और सीतामढ़ी के डुमरा हवाई अड्डा मैदान में मंच सजकर तैयार है। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।





