
Bihar Exit Polls के नंबर आने लगे हैं, ओपिनियन पोल में किसे मिली थी कितनी सीट?
संक्षेप: Bihar Opinion Polls 2025: बिहार में मतदान खत्म होने के बाद चैनल और सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल नंबर आने लगे हैं। ओपिनियन पोल में नीतीश और एनडीए की जीत का अनुमान लगाया था और एग्जिट पोल में उसी तरह का ट्रेंड दिख रहा है।
Bihar Opinion Polls 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग के बीच दूसरे चरण का मतदान जारी है। मतदान खत्म होने के बाद समाचार चैनल और सर्वे एजेसियों की तरफ से एग्जिट पोल के नतीजे जारी होने लगे हैं। हमें पहले चरण के मतदान से पहले ओपिनियन पोल में गठबंधन और दलों को दी गई सीटें याद कर लेनी चाहिए। इससे उसी एजेंसी के एग्जिट पोल में गठबंधन या पार्टी की सीटों में उतार-चढ़ाव की तुलना आपके लिए आसान हो जाएगी। इससे आप मतदान से पहले और मतदान के दौरान वोटर के मूड के बदलाव का भी एक अनुमान लगा सकेंगे। वैसे, यह भी याद दिला दें कि 2020 के चुनाव में ज्यादातर एजेंसियों के सर्वे फेल हो गए थे। एग्जिट पोल में लगभग सारी एजेंसियां एनडीए और नीतीश कुमार की जीत के अनुमान लगा रही हैं।

बिहार चुनाव के पहले चरण में ही 65 परसेंट वोटिंग के साथ आजादी के बाद से विधानसभा और लोकसभा के सभी चुनावों का रिकॉर्ड तोड़ चुके मतदाता दूसरे चरण में 70 फीसदी मतदान की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं। दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक 67 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है। शाम 7.30 बजे चुनाव आयोग दूसरे चरण का नंबर जारी करेगा। अगले दिन दोपहर बाद तक यह नंबर फाइनल हो पाता है, जब एक-एक बूथ का सारा नंबर आ जाता है। पहले चरण में लगभग 69 फीसदी महिला और 61.50 परसेंट पुरुष ने मतदान किया था। औरतों की हिस्सेदारी दूसरे चरण में भी जबर्दस्त है। ज्यादा मतदान को लेकर एनडीए, महागठबंधन, जन सुराज पार्टी समेत तमाम दल गदगद हैं और जीत के अपने-अपने दावे पेश कर रहे हैं।
Bihar Elections Times Now-JVC Opinion Poll 2025
टाइम्स नाऊ चैनल के लिए जेवीसी नाम की एजेंसी ने ओपिनियन पोल किया था, जिसमें नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत मिलता दिखाया गया था। इस सर्वे के मुताबिक एनडीए को 120-140 सीट का रेंज जबकि विपक्षी महागठबंधन को 93-112 सीटों का रेंज दिया गया था। महत्वपूर्ण ये है कि बीजेपी पार्टी नंबर वन और जेडीयू 2020 की तरह पार्टी नंबर तीन दिखाई गई है। महागठबंधन में माले को छोड़कर सबकी सीटें घटने का अनुमान है।
एनडीए- 120–140
बीजेपी- 70–81, जेडीयू- 42–48, लोजपा-आर- 5–7, हम- 2 और रालोमो- 1–2
महागठबंधन- 93-112
आरजेडी- 69–78, कांग्रेस- 9–17, सीपीआई-माले- 12–14, सीपीआई- 1, सीपीएम- 1-2
अन्य दल- 8-10
जन सुराज पार्टी, एआईएमआईएम, बीएसपी, अन्य दल, निर्दलीय: 8–10
Bihar Elections IANS-Matrize Opinion Poll 2025
बिहार चुनाव के लिए आईएएनएस के लिए मैटराइज ने जो ओपिनियन पोल किया था, उसमें तो एनडीओ को स्पष्ट बहुमत दिखाया गया है। इस सर्वे में भी बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर आंका गया है जबकि जेडीयू और राजद में कोई भी दूसरे नंबर पर आ सकता है। जन सुराज पार्टी को 4 फीसदी वोट तो आंका गया है लेकिन सीट एक भी नहीं दी गई है।
एनडीए- 153-164
बीजेपी- 83-87, जेडीयू- 61-65, बाकी सीटें- अन्य सहयोगी दल
महागठबंधन- 76-87
आरजेडी- 62-66, कांग्रेस- 7-9, लेफ्ट- 6-10
एआईएमआईएम- 1-2
Bihar Elections POLSTRAT-People’s Insight Survey Opinion Poll 2025
पोलस्ट्रैट पीपल्स इनसाइट सर्वे के ओपिनियन पोल में भी एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है।
एनडीए- 133-143
बीजेपी- 70-72, जेडीयू- 53-56, लोजपा-आर- 10-12, हम- 0-2
महागठबंधन- 93-102
आरजेडी- 69-72, कांग्रेस- 10-13, लेफ्ट- 14-15, वीआईपी- 1-2
अन्य- 7-17
जन सुराज- 1-3, एआईएमआईएम- 2-3, रालोमो- 0-1
Bihar Elections Chanakya Strategies Survey Opinion Poll 2025
चाणक्या स्ट्रैटजी नाम की एजेंसी के सर्वे में भी एनडीए को बहुमत दिखाया गया था। इस बात का ध्यान रखें कि यह एजेंसी टुडेज चाणक्या नहीं है, जिसके चुनाव सर्वे पहले चर्चित रहे हैं।
एनडीए- 128-134
महागठबंधन- 102-108
अन्य- 5-9
Bihar Elections Poll Tracker Opinion Poll 2025
बिहार चुनाव का ओपिनियन पोल करने वाली एजेंसियों में पोल ट्रैकर इकलौती एजेंसी है, जिसके सर्वे में तेजस्वी यादव के महागठबंधन को नीतीश कुमार की एनडीए पर बढ़त दिखाई गई है। इस सर्वे के मुताबिक प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को भी 4-7 सीटें मिलने का अनुमान है।
महागठबंधन- 118-127
एनडीए- 111-115
जन सुराज- 4-7
अन्य- 6





