धूमल पर्यटन देखेंगे; अनंत सिंह प्रदूषण रोकेंगे; बागी फैसल, मनोहर भी कमेटी चेयरमैन; बिहार विधानसभा की 20 समितियां गठित

Ritesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

Bihar Assembly Committee List: बिहार विधानसभा की 28 में 20 समितियों का पुनर्गठन स्पीकर प्रेम कुमार की मंजूरी से हो गया है। राज्यसभा चुनाव से दूर रहे राजद और कांग्रेस के एक-एक विधायक भी कमेटियों के अध्यक्ष बनाए गए हैं।

धूमल पर्यटन देखेंगे; अनंत सिंह प्रदूषण रोकेंगे; बागी फैसल, मनोहर भी कमेटी चेयरमैन; बिहार विधानसभा की 20 समितियां गठित

Bihar Assembly Committee List: बिहार विधानसभा की 28 में 20 समितियों का पुनर्गठन कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) प्रेम कुमार की मंजूरी के बाद समितियों के अध्यक्ष और सदस्य की सूची जारी कर दी गई है। राज्यसभा चुनाव के दौरान वोटिंग से दूर रहे बागी नेताओं में मनिहारी के कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह और ढाका से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के एमएलए फैसल रहमान को अलग-अलग दो कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। एकमा के बाहुबली विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह को पर्यटन उद्योग से संबंधित कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है, जबकि मोकामा के चर्चित एमएलए अनंत कुमार सिंह को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति में बतौर सदस्य रखा गया है।

विधानसभा की इन समितियों का गठन वित्त वर्ष 2026-27 के लिए किया गया है। इनका कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक रहेगा। विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के चेयरमैन स्पीकर प्रेम कुमार होंगे, जिसमें बतौर सदस्य डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत अन्य विधायक रखे गए हैं। सामान्य प्रयोजन समिति और नियम समिति में भी स्पीकर के साथ दोनों डिप्टी सीएम, संसदीय कार्य मंत्री और अन्य एमएलए सदस्य रहेंगे। अभी 20 समितियों का नए सिरे से गठन हुआ है, जबकि 8 समितियों के पुनर्गठन की अधिसूचना का इंतजार हो रहा है।

चिराग पासवान की लोजपा को अभी नहीं मिली है एक भी समिति की कमान, 8 कमेटियों का पुनर्गठन बाकी

पुनर्गठित 20 कमेटियों में 9 बीजेपी, 6 जेडीयू और 1-1 आरएलएम, एचएएम, आरजेडी, कांग्रेस और एआईएमआईएम के नेताओं की अध्यक्षता में बनाई गई है। एलजेपी-रामविलास, सीपीआई-एमएल, सीपीएम, बीएसपी और आईआईपी को अभी किसी कमेटी का नेतृत्व नहीं मिला है। जिन समितियों का पुनर्गठन बाकी है, उनमें कार्य-मंत्रणा समिति, लोक लेखा समिति (पीएसी), सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति, आंतरिक संसाधन और केंद्रीय सहायता समिति, प्राक्‍कलन समिति, आवास समिति, कृषि उद्योग विकास समिति और प्रेस सलाहकार समिति शामिल है।

बिहार विधानसभा की 20 समितियों के अध्यक्ष की सूची

समिति का नामचेयरमैन
विशेषाधिकार समितिप्रेम कुमार (स्पीकर), भाजपा
सामान्य प्रयोजन समितिप्रेम कुमार (स्पीकर), भाजपा
नियम समितिप्रेम कुमार (स्पीकर), भाजपा
पुस्तकालय समितिज्योति देवी, हम
याचिका समितिजनक सिंह, भाजपा
प्रत्यायुक्त विधान समितिमनोहर प्रसाद सिंह, कांग्रेस
राजकीय आश्वासन समितिदामोदर रावत, जदयू
प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समितिअमरेंद्र पांडेय, जदयू
जिला परिषद एवं पंचायती राज समितिशैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, जदयू
अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण समितिसंतोष निराला, जदयू
निवेदन समितिसिद्धार्थ सौरव, भाजपा
महिला एवं बाल विकास समितिअश्वमेध देवी, जदयू
आचार समितिसंजीव चौरसिया, भाजपा
गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समितिफैसल रहमान, राजद
पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समितिअवधेश सिंह, भाजपा
अल्पसंख्यक कल्याण समितिअख्तरुल ईमान, एआईएमआईएम
पर्यटन उद्योग संबंधी समितिमनोरंजन उर्फ धूमल सिंह, जदयू
शून्यकाल समितिमाधव आनंद, रालोमो
बिहार विरासत विकास समितिरेणु देवी, भाजपा
कारा सुधार समितिनिशा सिंह, भाजपा

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा पत्रकारिता में 25 साल से अलग-अलग भूमिका में अखबार, टीवी और डिजिटल में काम कर चुके हैं। दैनिक जागरण के साथ बिहार में 5 साल तक जिला स्तर की प्रशासनिक और क्राइम रिपोर्टिंग करने के बाद रीतेश ने आईआईएमसी, दिल्ली में दाखिला लेकर पत्रकारिता की पढ़ाई की। एक साल के अध्ययन ब्रेक के बाद रीतेश ने विराट वैभव से दोबारा काम शुरू किया। फिर दैनिक भास्कर में देश-विदेश का पेज देखा। आज समाज में पहले पन्ने पर काम किया। बीबीसी हिन्दी के साथ आउटसाइड कंट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़े। अखबारों के बाद रीतेश ने स्टार न्यूज के जरिए टीवी मीडिया में कदम रखा। रीतेश ने टीवी चैनलों में रिसर्च डेस्क पर लंबे समय तक काम किया है और देश-दुनिया के विषयों पर तथ्यपरक जानकारी सहयोगियों को आगे इस्तेमाल के लिए मुहैया कराई है। सहारा समय और इंडिया न्यूज में भी रीतेश रिसर्च का काम करते रहे। इंडिया न्यूज की पारी के दौरान वो रिसर्च के साथ-साथ चैनल की वेब टीम के हेड बने और इनखबर न्यूज पोर्टल को बतौर संपादक शुरू किया। लाइव हिन्दुस्तान के साथ एडिटर- न्यू इनिशिएटिव के तौर पर पिछले 6 साल से जुड़े रीतेश फिलहाल उत्तर प्रदेश और बिहार की खबरों और दोनों राज्यों की टीम को देखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।