‘भगवान का दोस्त’, बिहार के युवा साजन की फिल्म का परचम; देश-विदेश की फिल्मों से टक्कर

लाइव हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

अररिया के युवा कलाकार साजन  की 20 मिनट की लघु फिल्म ‘भगवान का दोस्त’ का चयन प्रतिष्ठित 17 वें अहमदाबाद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए किया गया है।

भगवान का दोस्त

भगवान का दोस्तः बिहार में फिल्म निर्माण की काफी संभावनाएं हैं। अररिया के फारबिसगंज के युवा फिल्मकार साजन कुमार ठाकुर ने अपनी प्रतिभा के दम पर बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनकी 20 मिनट की लघु फिल्म ‘भगवान का दोस्त’ का चयन प्रतिष्ठित 17 वें अहमदाबाद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए किया गया है। यह फिल्म महोत्सव आगामी 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अहमदाबाद में आयोजित होगा, जहां देश-विदेश की चयनित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। भगवान का दोस्त का चयन होना फारबिसगंज के लिए गौरव की बात मानी जा रही है।

फिल्म के चयन की खबर मिलते ही साजन कुमार ठाकुर, उनके परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। फारबिसगंज के पुराना बस स्टैंड स्थित होंडा शोरूम के पीछे वार्ड संख्या-8 निवासी दयानंद ठाकुर एवं सुलेखा देवी के पुत्र साजन कुमार ठाकुर ने अपनी स्कूली शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर, फारबिसगंज से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय के साइंस कॉलेज से स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के साथ-साथ फिल्म निर्माण के प्रति उनका जुनून लगातार बढ़ता रहा और इसी जुनून ने उन्हें लघु फिल्म निर्माण की ओर प्रेरित किया।

मुख्य भूमिका में साजन

वर्ष 2025 में साजन ने ‘भगवान का दोस्त’ का निर्माण किया। इस फिल्म की कहानी, पटकथा, निर्देशन और मुख्य भूमिका स्वयं साजन ने निभाई है। साजन के अनुसार ‘भगवान का दोस्त’ भावनात्मक व प्रेरणादायक फिल्म है, फिल्म में मुख्य भूमिका स्वयं साजन कुमार ठाकुर ने निभाई है। वहीं अनुराग कुमार, दीपक सिंह, आकाश जोशी, ऋषभ कुमार और सौरव केसरी ने सह कलाकार के रूप में अभिनय किया है। फिल्म के डीओपी एवं एडिटिंग की जिम्मेदारी चंदन प्रकाश पांडे ने निभाई है। फिल्म का गीत प्रतीक सूरी, बांसुरी वादन मनीष ऋजु तथा मिक्सिंग का कार्य रविरंजन ने किया है। इस घोषणा के बाद से अररिया में खुशी की लहर दौड़ गई है।

उपलब्धि का श्रेय माता-पिता को दिया

साजन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, बहन साक्षी ठाकुर, गुरु प्रो. सुमित रंजन और अधिवक्ता धनंजय कुमार को दिया। बताया कि फिल्म महोत्सव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ‘भगवान का दोस्त’ को उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी रिलीज किया जाएगा, ताकि आम दर्शक भी इस कहानी का आनंद ले सकें। उन्होंने कहा कि दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आएगी।

(अररिया से अंजनी गौतम की रिपोर्ट)

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar News‘भगवान का दोस्त’, बिहार के युवा साजन की फिल्म का देश-विदेश की फिल्मों से टक्कर