
Amour Chunav Result: अमौर में AIMIM के अख्तरुल ईमान जीते, JDU के सबा जफर को हराया
Amour Chunav Result: बिहार विधानसभा की अमौर सीट पर AIMIM के अख्तरुल ईमान चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने जेडीयू के सबा जफर को बड़े अंतर से हरा दिया।
Amour Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में पूर्णिया जिले की अमौर सीट पर एआईएमआईएम के मौजूदा विधायक अख्तरुल ईमान ने फिर से भारी वोटों से जीत दर्ज की। ईमान ने 38 हजार से ज्यादा वोटों से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सबा जफर को हराया। यहां कांग्रेस के अब्दुल जलील मस्तान भी चुनाव हार गए।
अमौर में AIMIM की प्रचंड जीत, JDU- कांग्रेस को हराया
अमौर विधानसभा सीट पर ओवैसी की पार्टी AIMIM को बड़ी जीत मिली है। यहां से AIMIM अख्तरुल ईमान दूसरी बार चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने जेडीयू के सबा जफर को 38928 वोटों के बड़े अंतर से हराया।
12: 21 PM: अमौर विधानसभा सीट पर 9वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। AIMIM के अख्तरुल ईमान 14262 वोटों से आगे चल रहे हैं।
12:08 PM: आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद AIMIM के अख्तरुल ईमान 11952 के बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं।
11: 42 AM: AIMIM के अख्तरुल ईमान ने सातवें राउंड की काउंटिंग के बाद 8956 वोटों से जेडीयू को पछाड़ दिया है।
11: 23 AM: छठवें राउंड की काउंटिंग के बाद AIMIM के अख्तरुल ईमान 5990 वोटों से आगे चल रहे हैं।
10:58 AM: अमौर में पांचवे चरण की काउंटिंग के बाद पूरा खेल पलट गया है। अब AIMIM के अख्तरुल ईमान ने जेडीयू के सबा जफर को 2817 वोटों से पीछे कर दिया है।
10 31 AM: अमौर में चौथे चरण की काउंटिंग के बाद जेडीयू के सबा जफर और AIMIM के अख्तरुल ईमान के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि सबा जफर 1991वोटों से आगे हैं।
10: 02 AM: अमौर में तीन राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। तीन राउंड के बाद जेडीयू के सबा जफर ने AIMIM के मौजूदा विधायक अख्तरुल ईमान को 2953 वोटों से पीछे कर दिया है।
9:41 AM: इस सीट पर दूसरे राउंड में वोटों की गिनती के बाद जेडीयू के सबा जफर 1355 वोटों से आगे चल रहे हैं।
9: 05 AM: अमौर सीट पर पहले राउंड की काउंटिंग के बाद जेडीयू के सबा जफर 582 वोटों से आगे चल रहे हैं।
सुबह 8 बजे: अमौर में दूसरे चरण में 11 नवंबर 2025 को वोटिंग हुई थी। इस सीट पर अख्तारुल इमान और अब्दुल जलील मस्तान के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है। सुबह 8 बजे से पूर्णिया के जिला काउंटिंग सेंटर पर वोटों की गिनती शुरू होगी।
Amour Chunav Result 2025 कौन जीता कौन हारा?
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | कुल वोट | हार/जीत |
|---|---|---|---|
| अख्तरुल ईमान | एआईएमआईएम | 100836 | जीते |
| सबा जफर | जेडीयू (एनडीए) | 61908 | हारे |
| अब्दुल जलील मस्तान | कांग्रेस (महागठबंधन) | 52791 | हारे |
अमौर सीट का मुकाबला इसलिए भी रोमांचक है क्योंकि यह मुस्लिम बहुल सीमांचल क्षेत्र की हॉटसीट है, जहां एआईएमआईएम का उदय 2020 से स्थानीय राजनीति को बदल रहा है। 2020 में एआईएमआईएम के अख्तरुल ईमान ने जेडीयू के साबा जफर को 52,515 वोटों के अंतर से हराया था। वहीं 2015 में आईएनसी के अब्दुल जलील मस्तान ने बीजेपी के सबा जफर को 51,997 वोटों से पराजित किया था, जो कांग्रेस की तत्कालीन मजबूत पकड़ को दर्शाता है। इस बार मस्तान की वापसी, इमान की रक्षा रणनीति और जन सुराज की नई एंट्री मुकाबले को अप्रत्याशित बना रही है।





