
बिहार ने रचा इतिहास, अब तक 67 प्रतिशत वोटिंग; दूसरे चरण में रिकॉर्ड वोटिंग से भी तेज मतदान
Bihar Election Voting Percentage: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पहले फेज की रिकॉर्ड वोटिंग से भी ज्यादा तेज मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में दोपहर 5 बजे तक 67.14 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि पहले फेज में कुल 65.08 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
Bihar Election Voting Percentage: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान में एक बार फिर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बन गया है। मंगलवार को सेकंड फेज की वोटिंग के दौरान 20 जिलों की 122 सीटों पर शाम 5 बजे तक 67.14 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर कुल 66.08 प्रतिशत मतदान हुआ था। यानी कि दूसरे चरण में पहले के मुकाबले भी ज्यादा तेज मतदान हुआ। ऐसे में देर शाम जारी होने वाले वोटिंग के फाइनल आंकड़ा 70 प्रतिशत के पार होने की संभावना है। इससे बिहार में वोटिंग का नया कीर्तिमान बनने जा रहा है। पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग ने पहले ही इतिहास रच दिया था।

बता दें कि 6 नवंबर को हुए पहले चरण के चुनाव में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर कुल 65.08 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। यह अपने आप में रिकॉर्ड था। इससे पहले बिहार में किसी भी विधानसभा या लोकसभा चुनाव में इतना ज्यादा मतदान नहीं हुआ था। अब दूसरे चरण में पहले फेज से भी ज्यादा तेजी से मतदान होने से नया इतिहास बन गया है।
बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग द्वारा हर 2 घंटे में मतदान के आंकड़े जारी किए जा रहे हैं। पहले सुबह 9 बजे, फिर 11 बजे, दोपहर 1 बजे, 3 बजे और शाम 5 बजे तक के आंकड़े आए। सभी आंकड़ों में दूसरे चरण का मतदान प्रतिशत पहले फेज से ज्यादा ही रहा। अब चुनाव आयोग की ओर से देर शाम फाइनल वोटिंग प्रतिशत जारी किया जाएगा, उस पर निगाहें टिकी हुई हैं।
दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक किस जिले में कितना मतदान-
- पश्चिम चंपारण- 69.02%
- पूर्वी चंपारण- 69.31%
- शिवहर- 67.31%
- सीतामढ़ी- 65.29%
- मधुबनी- 61.79%
- सुपौल- 70.69%
- अररिया- 67.79%
- किशनगंज- 76.26%
- पूर्णिया- 73.79%
- कटिहार- 75.23%
- भागलपुर- 66.03%
- बांका- 68.91%
- कैमूर- 67.22%
- रोहतास- 60.69%
- अरवल- 63.06%
- जहानाबाद- 64.36%
- औरंगाबाद- 64.48%
- गयाजी- 67.50%
- नवादा- 57.11%
- जमुई- 67.81%
- कुल- 67.14%



