पटना में कुंदन, भागलपुर में अलंकृता, मुजफ्फरपुर में गौरव नए डीएम; बिहार में 21 आईएएस का ट्रांसफर

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार में 21 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी की गई है। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत कई जिलों में नए डीएम नियुक्त किए गए हैं। जहानाबाद, बांका, मोतिहारी के जिलाधिकारी का भी तबादला कर दिया गया है। 

Bihar IAS transfer

Bihar IAS Transfer List: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों में फेरबदल किया है। पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार रात को 21 आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी की। इससे कुछ देर पहले ही 27 आईपीएस अफसरों का भी तबादला किया गया।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 1996 बैच के आईएएस आनंद किशोर को पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। 1997 बैच के आईएएस अधिकारी रॉबर्ट एल चोग्थू का अल्पसंख्यक विभाग से तबादला कर उन्हें संसदीय कार्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया दिया गया है।

2007 बैच के आईएएस मो. सोहैल को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। उनके पास सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव एवं जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

त्यागराजन बने बीएसईबी के अध्यक्ष

पटना के डीएम त्यागराजन का तबादला कर उन्हें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का अध्यक्ष बना दिया गया है। उनके पास स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव का भी प्रभार रहेगा। इसी तरह, खगड़िया के डीएम नवीन कुमार को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। उनके पास सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

कुंदन कुमार होंगे पटना के नए डीएम

नालंदा के डीएम कुंदन कुमार का पटना ट्रांसफर कर दिया गया है। अब वह पटना के नए जिलाधिकारी (डीएम) होंगे। वहीं, मुजफ्फरपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन को बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड का प्रबंधन निदेशक बनाया गया है। 2013 बैच के आईएएस धर्मेंद्र कुमार को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

जहानाबाद और नालंदा में नए डीएम

स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव छिरिड वाई भूटिया का ट्रांसफर उन्हें जहानाबाद की नई डीएम नियुक्त किया गया है। रोहतास की डीएम उदिता सिंह का भी तबादला किया गया है। उन्हें नालंदा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

सौरभ जोरवाल का भी हुआ तबादला

पूर्वी चंपारण के डीएम सौरभ जोरवाल का ट्रांसफर करते हुए सरकार ने उन्हें साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का प्रबंध निदेशक (एमडी) बना दिया गया है।

अंशुल बांका के नए डीएम

2016 बैच के आईएएस अंशुल अग्रवाल को बांका जिले का नया डीएम बनाया गया है। अभी तक वह मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में में उत्पाद आयुक्त सह निबंधन महानिरीक्षक के पद पर तैनात थे।

अलंकृता भागलपुर, तो गौरव होंगे मुजफ्फरपुर के नए डीएम

जहानाबाद की डीएम अलंकृता पांडेय का तबादला कर उन्हें भागलपुर की जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है। 2017 बैच के आईएएस कुमार गौरव मुजफ्फरपुर जिले के नए डीएम होंगे, राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक पद से तबादला कर दिया गया है।

गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में डीएम कौन

कंफेड के एमडी समीर सौरभ को गोपालगंज का नया डीएम नियुक्त किया गया है। वहीं, 2019 बैच के आईएएस सौरभ सुमन यादव पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के नए जिलाधिकारी होंगे, उनका कृषि निदेशक के पद से ट्रांसफर कर दिया गया है। जहानाबाद जिला परिषद की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी प्रीति को समेकित बाल विकास सेवाएं का निदेशक बनाया गया है।

नवीन किशनगंज, विक्रम खगड़िया के डीएम होंगे

2019 बैच के आईएएस अधिकारी नवीन कुमार किशनगंज के नए डीएम होंगे, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद से उनका तबादला कर दिया गया है। इसी तरह प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के पद पर तैनात विक्रम विरकर को भी स्थानांतरित कर खगड़िया का नया डीएम नियुक्त कर दिया गया है।

दीपक मिश्रा को रोहतास भेजा

मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात आईएएस दीपक कुमार मिश्रा को रोहतास में डीएम बनाकर भेज दिया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की विशेष कार्य पदाधिकारी चंद्रिमा अत्री को समाज कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है।

गुरुवार को ही सम्राट सरकार ने कई जिलों के एसपी भी बदले हैं इसकी पूरी सूची यहां क्लिक कर देखें-

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपटना में कुंदन, मुजफ्फरपुर में गौरव नए डीएम; बिहार में 21 IAS का ट्रांसफर