बिहार में 10 आईएएस समेत 21 अफसर का ट्रांसफर, कई जिलों में डीडीसी और एसडीओ बदले गए; देखें लिस्ट
बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने शुक्रवार को एक साथ 10 आईएएस और 11 बिप्रसे अधिकारियों की ट्रांसफर और पोस्टिंग का आदेश जारी किया। इसके तहत कई जिलों में डीडीसी, एसडीओ, डीटीओ का तबादला किया गया है।

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेर बदल करते हुए शुक्रवार को 10 आईएएस समेत 21 अफसरों का ट्रांसफर कर दिया। कई विभागों में सचिव इधर-उधर किए गए हैं। इसके अलावा, विभिन्न जिलों में नए डीडीसी, डीटीओ और एसडीओ भी तैनात किए गए हैं। 7 जगहों पर डीडीसी, दो नगर आयुक्त, दो डीटीओ और दो एसडीओ का ट्रांसफर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को दो अलग-अलग तबादला सूची की अधिसूचना जारी की। इसमें 10 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और 11 बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
2014 बैच के आईएएस संजय कुमार को राज्य निर्वाचन आयोग से ट्रांसफर कर नगर विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव लगाया गया है। शिक्षा विभाग के प्रशासन निदेशक मनोरंजन कुमार को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का निदेशक बनाया गया है। इसी बैच के विधु भूषण चौधरी को उद्योग विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। उनका सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से तबादला किया गया है।
गयाजी और नालंदा में नए नगर आयुक्त
- 2016 बैच के आईएएस गगन को बिहार राज्य भंडार निगम से स्थानांतरित कर गयाजी के नगर आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है।
- 2017 बैच के आईएएस कृत्यानंद रंजन को परिवहन विभाग का अपर सचिव से ट्रांसफर कर नालंदा का नगर आयुक्त बनाया गया है।
हेमंत बीपीएससी में सचिव बने
- 2017 बैच के आईएएस हेमंत कुमार सिंह को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) का सचिव बनाया गया है। उनका युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग से तबादला कर दिया गया है।
- नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार का उद्योग विभाग में उसी पद पर ट्रांसफर किया गया है।
मोतिहारी एसडीओ बने मुजफ्फरपुर के डीडीसी
पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव प्रदीप सिंह को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के अपर प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुपौल की उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सारा अशरफ का ट्रांसफर कर उन्हें खाद्य प्रसंस्करण का निदेशक बनाया गया है। मोतिहारी सदर के एसडीओ निशांत सिहारा का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें मुजफ्फरपुर में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के पद पर तैनात किया गया है।
बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों के तबादले-
- वैशाली के अपर समाहर्ता (एडीएम) संजय कुमार का शिवहर में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के पद पर ट्रांसफर हुआ है।
- कुमारी अनुपम सिंह को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से स्थानांतरित कर औरंगाबाद में डीडीसी लगाया गया है।
- दरभंगा के अपर समाहर्ता राकेश कुमार को शेखपुरा में डीडीसी के रूप में नई पोस्टिंग दी गई है।
- गयाजी के एडीएम आदित्य कुमार पीयूष अब जहानाबाद के डीडीसी होंगे।
- मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात इंद्रवीर कुमार को सुपौल भेजा गया है। उन्हें सुपौल का डीडीसी बनाया गया है।
- पश्चिम चंपारण में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक अरुण प्रकाश को भोजपुर का डीडीसी नियुक्त किया गया है।
मधेपुरा और पूर्णिया में नए डीटीओ
- पटना में नगरपालिका प्रशासन के परियोजना पदाधिकारी अभिषेक आनंद का मधेपुरा में डीटीओ (जिला परिवहन पदाधिकारी) के रूप में तैनाती की गई है।
- अररिया सदर की लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सोनी कुमारी का तबादला कर पूर्णिया का डीटीओ बनाया गया है।
झंझारपुर एसडीओ का दरभंगा तबादला
- झंझारपुर के एसडीओ कुमार गौरव का दरभंगा में सदर एसडीओ के पद पर ट्रांसफर हो गया है।
- शाहिद परवेज को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से स्थानांतरित कर नगर विकास एवं आवास विभाग में विशेष सचिव बनाकर भेजा गया है।
- आनंद उत्सव को मुजफ्फरपुर पूर्वी का नया एसडीओ बनाया गया है। उनका मधुबनी के फुलपरास से ट्रांसफर हो गया है।


