स्मार्ट मीटर वालों को बड़ी राहत, माइनस में बैलेंस तो भी नहीं कटेगी बिजली; करना होगा बस एक काम

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share

स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को इसके लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़ना होगा। तभी इसका लाभ मिल सकेगा। लगातार इस योजना से लोग जुड़ते जा रहे हैं। पेसू के पश्चिमी डिविजन में तीन हजार लोग अपनी छतों पर सोलर पैनल लगवाकर इसका लाभ ले रहे हैं।

स्मार्ट मीटर वालों को बड़ी राहत, माइनस में बैलेंस तो भी नहीं कटेगी बिजली; करना होगा बस एक काम

स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। आप बिजली का उपभोग करते रहें और आपका बैलेंस कितना भी माइनस में क्यूं न चला जाए, घर की बिजली नहीं कटेगी। इससे आपको पूरी तरह राहत मिलेगी। पोस्टपेड उपभोक्ताओं की तरह बिजली की सुविधा अनवरत मिलेगी। स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को इसके लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़ना होगा। तभी इसका लाभ मिल सकेगा। लगातार इस योजना से लोग जुड़ते जा रहे हैं। पेसू के पश्चिमी डिविजन में तीन हजार लोग अपनी छतों पर सोलर पैनल लगवाकर इसका लाभ ले रहे हैं। इनका बैलेंस माइनस में जाने पर बिजली नहीं कट रही है।

स्मार्ट मीटर वाले पोस्टपेड उपभोक्ता बन जाएंगे

सोलर पैनल लगाने पर स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता पोस्टपेड उपभोक्ता बन जाएंगे। इसमें ऐसी तकनीक लगाई गई है कि सोलर पैनल से कितनी यूनिट बिजली मिली, कितना खपत किए और कितनी यूनिट बच गई। अधिक बिजली बचने पर कंपनी को बिजली चली जाती है। उस एवज में बिजली कंपनी जरूरत पर उन उपभोक्ताओं की ली हुई बिजली लौटा देती है। उपभोक्ताओं को इसलिए पोस्टपेड वाली सुविधा दी जाती है। इसमें एक और सुविधा यह भी है कि आपका एक महीने में 300 यूनिट बिजली उत्पादित हुआ। बाहर चले गए तो वह आप आनेपर इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह सब्सिडी आधारित योजना

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लोगों के घर के छतों पर सोलर पैनल लगाए जाने हैं। यह सब्सिडी आधारित योजना है। प्रति किलोवाट 30 हजार और 3 किलोवाट से अधिक के लिए 78 हजार रुपए तक सब्सिडी मिलती है। उपयोग से अधिक बिजली उत्पादित होने पर ग्रिड को दिया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर उपभोक्ता इस बचत बिजली का लाभ मुफ्त में ले सकते हैं।

योजना वालों का सर्दियों में जीरो होने लगता है बिल

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सौर ऊर्जा लगाने वाले उपभोक्ताओं का बिजली बिल जाड़े में जीरो आने लगता है। पिछले साल के जाड़े के महीने में 500 से अधिक उपभोक्ताओं का बिजली बिल जीरो आया था। पेसू पटना सिटी में जल्द ही इसके जागरूकता को लेकर कार्यक्रम का आयोजन करने वाला है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।