Video: यह रेट बताएगा मेरा? मारेंगे, भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय ने एंकर को जूती उठाकर हड़काया

Feb 24, 2026 01:57 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

निशा उपाध्याय कार्यक्रम में परफॉर्मेंस के लिए तैयार हो रही थीं। इसी दौरान मंच संचालन कर रहे एंकर ने अनाउंसमेंट करते हुए बातचीत में उनके ‘रेट’ का जिक्र कर दिया। यह बात गायिका को नागवार गुजरी।

Video: यह रेट बताएगा मेरा? मारेंगे, भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय ने एंकर को जूती उठाकर हड़काया

Nisha Upadhyay: बिहार, यूपी समेत पूरे भोजपुरी पट्टी में चर्चित लोक गायिका और स्टेज परफॉर्मर निशा उपाध्याय का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में वह स्टेज पर गुस्से में नजर आ रही हैं और एंकर की ओर चप्पल उठाए दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना एक लाइव स्टेज शो के दौरान हुई। निशा उपाध्याय कह रही हैं कि यह मेरा रेट बताएगा। इसे मारेंगे हम। स्टेज पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव करके उन्हें शांत कराया।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि के निशा उपाध्याय कार्यक्रम में परफॉर्मेंस के लिए तैयार हो रही थीं। इसी दौरान मंच संचालन कर रहे एंकर ने अनाउंसमेंट करते हुए बातचीत में उनके ‘रेट’ का जिक्र कर दिया। यह बात गायिका को नागवार गुजरी। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि नीले रंग की साड़ी पहने निशा हाथ में चप्पल लेकर एंकर की ओर बढ़ती हैं, जबकि एंकर खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आता है।

वीडियो में निशा को कहते सुना जा सकता है, “रेट बता रहा है, ये रेट बताएगा मेरा। माइक दीजिए, इसका रेट हम बताएं। इसको मारेंगे हम। रेट बताने वाला कौन होता है ये?” पीछे से कुछ लोग शोर मचाते भी सुनाई दे रहे हैं। घटना के दौरान कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। हालांकि बाद में स्थिति को संभाल लिया गया और कार्यक्रम को नियंत्रित किया गया।

इस मामले में आयोजकों की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मूल रूप से सारण जिले के गड़खा प्रखंड के गौहर बसंत गांव की रहने वाली निशा उपाध्याय भोजपुरी जगत की जानी-मानी कलाकार हैं और सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वर्ष 2023 में एक लाइव कार्यक्रम के दौरान हवाई फायरिंग की घटना में उन्हें गोली भी लग चुकी है, जिसके बाद वह चर्चा में आई थीं। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

इस घटना पर लोगों ने निशा उपाध्याय का साथ दिया। कहा कि किसी महिला के बारे में इस तरह का शब्द इस्तेमाल नहीं करना चाहिए लेकिन निशा उपाध्याय हों या कोई और। यह बात ठीक नहीं है। एक ने कहा कि एंकर पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। निशा को उन लोगों को भी सबक सिखाना चाहिए था जो एंकर की ढाल बन रहे थे। एंकर की तुरन्त गिरफ्तारी होनी चाहिए। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को इस पर ध्यान ध्यान देना चाहिए।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Board 10th Result 2026 Live, बिहार न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।