भोजपुरी सिंगर देवी बनीं सिंगल मदर, एम्स ऋषिकेश में बच्चे को जन्म दिया; बोलीं- सब कुछ मिल गया

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

ऋषिकेश एम्स में भोजपुरी गायिका देवी ने बच्चे को जन्म दिया। अविवाहित मां बनीं देवी के इस साहसिक पर सोशल मीडिया पर बधाई और शुभकामनाओं की झड़ी लगी है।

भोजपुरी सिंगर देवी बनीं सिंगल मदर, एम्स ऋषिकेश में बच्चे को जन्म दिया; बोलीं- सब कुछ मिल गया

विश्व भर में चर्चित बिहार की भोजपुरी सिंगर देवी सिंगल मदर बन गई हैं। सिंगल मदर यानी जो बगैर शादी या पति के डॉक्टरी तरीके से मां बने। सिंगल मदर देवी ने साहसिक फैसला लिया है जिसकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। एम्स ऋषिकेश में ऑपरेशन से बच्चे का जन्म हुआ। भोजपुरी गायिका देवी ने मां बनने के बाद कहा है कि उन्हें दुनिया की सारी खुशी मिल गई। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

सोशल मीडिया फेसबुक पर देवी ने इसकी जानकारी शेयर किया तो बधाइयों का तांता लग गया। देवी के पिता प्रो. प्रमोद कुमार ने बताया कि जर्मनी में रहते हुए देवी ने स्पर्म बैंक की मदद से गर्भधारण किया। देवी ने सात साल पहले भी कृत्रिम गर्भधारण करने प्रयास किया था लेकिन सफलता नहीं मिली। अब जबकि बच्चा सुरक्षित दुनिया में आया है तो पुरा परिवार बहुत खुश है। देवी ने खुद कहा कि ऐसा लग रहा है कि सब कुछ मिल गया।

लोकगायन और भोजपुर सिंगिंग से देवी ने दुनिया भर में नाम कमाया। हालांकि निजी जीवन को लेकर वे बार-बार सुर्खियों में रहीं। साल 2021 में एक विदेशी फैन के साथ लिव इन में रहने को लेकर चर्चा में आईं। हालांकि बाद में वह रिलेशन टूट गया और देवी ने अपने शर्तों पर जीने का फैसला लिया।

देवी के समर्थक और शुभचिंतक उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक फैन ने कहा कि है कि उनका यह साहसिक कदम एक मिसाल है। उन्होंने अविवाहित मातृत्व को लेकर भ्रांतियों को दूर कर दिया है। एक फैन ने कहा है कि देवी ने परंपरागत धारणाओं को चुनौती देते हुए अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की है।हालांकि कुछ लोगों ने यह भी कहा है कि यह बच्चा अपने किसी को पापा कहने के लिए तरसेगा। इसे पापा का प्यार नहीं मिलेगा। यही काम कोई मध्यम वर्गीय या कमजोर तबके की लड़की करती तो परिवार का बहिष्कार किया जाता।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।