भागलपुर: सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को अनशन चौथे दिन भी रहा जारी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरभागलपुर में 21 दिवसीय अनशन पर बैठे आलोक राज और अन्य युवकों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा। नगर निगम के अधिकारियों ने रविवार को उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, लेकिन आलोक राज की तबियत बिगड़ गई। चिकित्सकों की टीम ने उनकी जांच की। आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता।

भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर शहर में 21 दिवसीय अनशन पर बैठे आलोक राज सहित अन्य युवकों का आंदोलन चौथा दिन यानी सोमवार को भी जारी रहा। आलोक राज ने बताया कि रविवार रात उनके पास नगर निगम के कुछ अफसर पहुंचे थे। और उन्होंने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। जिसपर उन्होंने लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही आंदोलन खत्म करने की बात कही। इस बीच अनशन पर बैठे आलोक राज की तबियत सोमवार को भी बिगड़ गई थी। जिसके बाद चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंच कर उनकी जांच की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


