मुंगेर: राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एचएस कॉलेज में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ
युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय मुंगेर विश्वविद्यालय एवं हरि सिंह महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्त्री सुरक्षा, घरेलू हिंसा, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण शामिल हैं।

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय मुंगेर विश्वविद्यालय एवं हरि सिंह महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य सह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. देवेंद्र प्रसाद राम ने किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य
एनएसएस पदाधिकारी डा. शंभू पासवान के संयोजन में आयोजित शिविर के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान,स्त्री सुरक्षा, घरेलू हिंसा पर जनजागरूकता, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण जैसे विषयों पर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक जीवन से जोड़ते हुए उनके बहुमुखी विकास पर बल दिया गया।
प्राचार्य का संदेश
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. देवेंद्र राय ने कहा कि छात्र-छात्राएं सेवा और अनुशासन के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वहीं पूर्व एनएसपीओ प्रो. सर्वजीत पाल ने एनएसएस के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका मूल उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। उन्होंने हम नहीं लेकिन आप के आदर्श वाक्य पर चर्चा करते हुए स्वयंसेवकों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संतोष कुमार ने छात्रों को अनुशासित रहते हुए राष्ट्र सेवा की बात पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रवीश कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रविशंकर रजक ने किया।
उपस्थित सदस्य
इस मौके पर डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. राहुल देव, डॉ. आसिफ जमाल, डॉ. अर्चना सिन्हा, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. सुधांशु शेखर, अभिषेक कुमार समेत छात्र-छात्राएं एवं एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद थे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


