Bhagalpur News: तलवार के वार से जख्मी करने की प्राथमिकी दर्ज

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के सुंदरपुर स्थित उल्टापुल के पास गुरुवार की रात तलवार के

Bhagalpur News: तलवार के वार से जख्मी करने की प्राथमिकी दर्ज

Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सुंदरपुर स्थित उल्टापुल के पास गुरुवार की रात तलवार के वार से घायल युवक रमजान मंसूरी का पुलिस ने फर्द बयान लिया। युवक ने कहा है कि 9 जुलाई की रात वह अपने घर के पास एक युवक के दरवाजे पर बैठकर मोबाइल से गेम खेल रहा था। तभी दीनानाथ तांती तलवार लेकर उसके सिर पर जोरदार प्रहार किया। जिससे वह गिर गया। उसने तलवार से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल पीरपैंती में भर्ती कराया। प्रभारी थानाध्यक्ष संगम कुमारी ने बताया कि घटना को लेकर भागलपुर से एफएसएल की टीम भी बुलाई गई।

टीम ने घटना स्थल पर जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए। मामले में सुंदरपुर के दीनानाथ तांती के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।