Bhagalpur News: मुंगेर: पुराने विवाद में युवक के सिर पर वार, घायल
Bhagalpur News: मुंगेर के कुमारपुर गांव में शुक्रवार रात प्रमोद दास (30) पर पुराने विवाद के चलते हमला हुआ। नाबालिग भतीजी की शादी को लेकर विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। प्रमोद को सिर पर वार कर घायल किया गया। उसे अस्पताल में इलाज कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Bhagalpur News: मुंगेर धरहरा से प्रवीण कुमार की रिपोर्ट लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के कुमारपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर शुक्रवार रात एक युवक के सिर पर वार कर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल प्रमोद दास (30) का इलाज अस्पताल में कराया गया। उसने पुलिस को बताया कि करीब एक माह पहले उसकी नाबालिग भतीजी को कुमारपुर निवासी मिथुन कुमार जमालपुर ले गया था। वहां से वह उरेन के एक युवक के साथ चली गई। बाद में नाबालिग की शादी उरेन के युवक से हो गई। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मामले की सूचना थाने को दी गई थी, जहां दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कराया गया था।
प्रमोद ने बताया शुक्रवार रात वह दुकान से सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान मिथुन कुमार, राजकुमार दास और सोनू कुमार ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और सिर पर वार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा।लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्कर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


