
ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से जख्मी
संक्षेप:
पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। पीरपैंती-मिर्जाचौकी के बीच मंजरोही के पूर्व अप बर्धमान ट्रेन से एक युवक
Sep 10, 2025 03:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
पीरपैंती-मिर्जाचौकी के बीच मंजरोही के पूर्व अप बर्धमान ट्रेन से एक युवक गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यात्रियों ने शोर मचाया और पीरपैंती थाना पुलिस एवं आरपीएफ को सूचना दी। पीरपैंती थाना से अवर निरीक्षक प्रमोद सिंह एवं आरपीएफ के परवीन कुमार साह आदि पहुंचे। जख्मी युवक को एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी पहचान स्थानीय ब्लॉक रोड सुंदरपुर के रवि मल्लिक के रूप में हुई।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


