बांका: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हालत गंभीर
बांका के भदरिया गांव में एक युवक ने घरेलू विवाद के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर किया गया। युवक मानसिक तनाव में था। चिकित्सकों के अनुसार, समय पर उपचार से उसकी जान बचने की संभावना बनी हुई है।

बांका। बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के भदरिया गांव में शनिवार रात एक युवक ने घरेलू कलह से आक्रोशित होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद युवक की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसे देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक किसी पारिवारिक विवाद से मानसिक रूप से परेशान था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बचने की संभावना बनी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


