
युवा छात्र महिला मुक्ति मंच ने डीएम को सौंपा मांग पत्र
भागलपुर में युवा छात्र महिला मुक्ति मंच ने शुक्रवार को जिला अधिकारी को मांग पत्र सौंपा। संगठन महिलाओं, बेरोजगारों और आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्षरत है। मांग पत्र में महिलाओं को विधायिका में...
भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को युवा छात्र महिला मुक्ति मंच द्वारा जनता रैली के माध्यम से जिला अधिकारी को मांग पत्र सौंपा। संस्था के संयोजक आरडी मानवदूत ने बताया कि संगठन लंबे समय से महिलाओं, बेरोजगारों और आम जनता के अधिकारों को लेकर संघर्षरत है। बताया कि मांग पत्र में महिलाओं को विधायिका में आरक्षण देने और मुख्यमंत्री व मंत्री पद पर महिला को नियुक्त करने की मांग की गई। साथ ही संस्था ने गरीब जनता को 10 हजार रुपये मासिक वोटर पेंशन, बेरोजगार युवाओं को 20 लाख से एक करोड़ तक का कर्ज और विधवा, विकलांग, वृद्धा, किसान व सेवानिवृत्त लोगों को न्यूनतम 10 हजार पेंशन देने की मांग की है।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


