Bhagalpur News: दाह संस्कार में गए डूबे युवक का शव बरामद
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: पीरपैंती के अठनिया दियारा में मंगलवार को एक युवक मिथुन कुमार दाह संस्कार में शामिल होने गया था, जहां वह डूब गया। उसका शव एसडीआरएफ टीम ने बुधवार को घटनास्थल के पास बरामद किया। थानाध्यक्ष पंकज रावत ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि । प्रखंड की अठनिया दियारा स्थित शीशाधार में मंगलवार को दाह संस्कार में शामिल होने गया युवक मिथुन कुमार, पिता सदानंद यादव डूबकर बह गया था। उसका शव बुधवार की शाम चार बजे घटनास्थल के पास से ही एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। जबकि उपस्थित थानाध्यक्ष पंकज रावत ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। थानाध्यक्ष एवं मुखिया पवन यादव ने बताया कि दोपहर दो बजे एसडीआरएफ की टीम पहुंची और चार बजे शव बरामद कर लिया गया। दूसरी तरफ मृतक युवक का शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


